जल गंगा संवर्धन अभियान : सीएम डा मोहन यादव आयेंगे सागर 13 जून को

जल गंगा संवर्धन अभियान  : सीएम डा मोहन यादव आयेंगे सागर 13 जून को


तीनबत्ती न्यूज : 11 जून,2024

सागर: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत  13 जून को मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के नगर आगमन को दृष्टिगत रखते हुये मंगलवार को विधायक  शैलेन्द्र जैन, महापौर प्रतिनिधि  सुशील तिवारी, निगमाध्यक्ष  वृन्दावन अहिरवार, पुलिस अधीक्षक  अभिषेक तिवारी, निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ सागर तालाब, सूबेदार वार्ड स्थित गुलाब बाबा मंदिर के सामने दुबे तालाब, लक्ष्मीपुरा बाबड़ी एवं चकराघाट सहित विभिन्न स्थानांेका निरीक्षण किया तथा आवश्यक सुझाव दिये।


उल्लेखनीय है कि शासन के आदेशानुसार 5 जून से 16 जून तक चलाये जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत प्राचीन जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु नगर पालिक निगम सागर द्वारा प्रारंभ किये गये तालाब के घाटों, बाबड़ी एवं शहर के 48 वार्डो में चिन्हित किये गये सार्वजनिक कुओं की सफाई का कार्य किया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान के शुभारंभ अवसर पर 6 जून को महापौर श्रीमति संगीता सुशील तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं, स्व सहायता की महिलाओं एवं गणमान्य नागरिकांे द्वारा चकराघाट पर श्रमदान कर घाटों की सफाई की गई साथ ही अभियान के प्रति लोगों में जन जागृति लाने के उद्देश्य से शहर के मुख्य मार्गो से महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर प्राचीन जन स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन का संदेश दिया।
निरीक्षण के दौरान पार्षद श्री धर्मेन्द्र खटीक, रूबी कृष्णकुमार पटैल, विशाल खटीक, रिशांक तिवारी, उपायुक्त एस.एस.बघेल, प्रमेन्द्र गोलू रिछारिया सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive