Editor: Vinod Arya | 94244 37885

खुरई विधानसभा में 5 प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण को 91.25 लाख रुपये मंजूर

 खुरई विधानसभा में 5 प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण को 91.25 लाख रुपये मंजूर


तीनबत्ती न्यूज: 21 अक्टूबर, 2026

सागर। खुरई विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में पांच नवीन प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण के लिए 91.25 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की गई है। पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से राज्य शिक्षा केंद्र के समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत यह राशि स्वीकृत हुई है।

स्वीकृति के तहत खुरई विकासखंड में दो तथा मालथौन विकासखंड में तीन प्राथमिक शाला भवनों का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय के नवीन भवन निर्माण के लिए 18.25 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है।

इन पांच गांवों में बनेंगे नए स्कूल भवन

स्वीकृत निर्माण कार्यों में खुरई विकासखंड के प्राथमिक शाला जामुन खेड़ी और प्राथमिक शाला रेगुवां के भवन शामिल हैं। वहीं, मालथौन विकासखंड में प्राथमिक शाला मगरा, प्राथमिक शाला रेंडोन रैयतवारी तथा प्राथमिक शाला लिधौरा के नवीन भवनों का निर्माण किया जाएगा।

इन पांचों स्कूल भवनों के निर्माण के लिए कुल 91.25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। नए भवन बनने से संबंधित विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive