Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Anurag Sujania लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Anurag Sujania लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सागर में बदले कलेक्टर और एसपी, प्रतिभा पाल और अनुराग सुजानिया का तबादला • दिलीप कुमार यादव होंगे नए कलेक्टर, संजीव कुमार सिन्हा संभालेंगे SP की जिम्मेदारी

सागर में बदले कलेक्टर और एसपी, प्रतिभा पाल और अनुराग सुजानिया का तबादला

• दिलीप कुमार यादव होंगे नए कलेक्टर, संजीव कुमार सिन्हा संभालेंगे SP की जिम्मेदारी

तीनबत्ती न्यूज: 27 अक्टूबर, 2026

सागर। मध्यप्रदेश शासन ने 27 अक्टूबर 2026 को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत सागर जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक दोनों अधिकारियों का तबादला किया गया है। सागर के बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों के चलते इनको हटाए जाने की चर्चाएं थी।



प्रतिभा पाल को भोपाल भेजा गया

2012 बैच की IAS अधिकारी एवं सागर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल का तबादला किया गया है। उन्हें मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है।

यह भी पढ़ें :वाणिज्यिक कर अधिकारी मनीष जैन के सागर,जबलपुर और भोपाल में ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा: आय से 264.64% अधिक व्यय का खुलासा • 1.03 करोड़ रुपये की आय के मुकाबले 3.78 करोड़ रुपये का खर्च, जबलपुर, भोपाल और सागर में एक साथ तलाशी; जमीन, मकान, फ्लैट, वाहन और बीमा पॉलिसियों का ब्योरा आया सामने

प्रतिभा पाल ने 13 अप्रैल 2026 को सागर कलेक्टर का पदभार संभाला था। अब उन्हें सागर से हटाकर भोपाल में नई जिम्मेदारी दी गई है।

दिलीप कुमार यादव होंगे नए सागर कलेक्टर

सागर के नए कलेक्टर के रूप में 2014 बैच के IAS अधिकारी श्री दिलीप कुमार यादव की पदस्थापना की गई है। वे वर्तमान में मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल के प्रबंध संचालक के पद पर पदस्थ थे।



SP अनुराग सुजानिया का भी तबादला

सागर पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, 2014 बैच के IPS अधिकारी, का भी तबादला किया गया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) की जिम्मेदारी दी गई है।



संजीव कुमार सिन्हा होंगे नए SP

सागर के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में 2016 बैच के IPS अधिकारी श्री संजीव कुमार सिन्हा की पदस्थापना की गई है। वे वर्तमान में 14वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, ग्वालियर के सेनानी के पद पर पदस्थ थे।

इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब सागर जिले में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक दोनों नए अधिकारी जिम्मेदारी संभालेंगे। नई पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी।

Share:

सागर में अवैध पटाखों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹10.50 लाख का माल जब्त

सागर में अवैध पटाखों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹10.50 लाख का माल जब्त

तीनबत्ती न्यूज: 23 अक्टूबर, 2026

सागर। दीपावली सहित आगामी त्योहारों के मद्देनजर सागर पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण और विक्रय के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना मोतीनगर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में करीब 10 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई का जायजा लेने एसपी स्वयं मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: सागर में अवैध पटाखों पर प्रशासन का शिकंजा, बंडा में ₹50 हजार के पटाखे जब्त; काबाईड गन पर भी प्रतिबंध

बालाजी नगर से 10 लाख के पटाखे जब्त

मोतीनगर थाना क्षेत्र के बालाजी नगर स्थित अंबेडकर वार्ड में पुलिस ने 23 खाकी कार्टून में रखे करीब 10 लाख रुपये के पटाखे जब्त किए। इनमें अनारदाना, फुलझड़ी, सुतली बम, रॉकेट और लड़ियों वाले पटाखे सहित विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी शामिल है। इस मामले में सुनील पिता महेश शर्मा, उम्र 41 वर्ष, निवासी अंबेडकर वार्ड तथा छोटू, अरविंद पंडा और मौसम शर्मा के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अपराध क्रमांक 1311/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की है।


सिंधी कैंप की दुकान से 50 हजार के पटाखे मिले

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने सिंधी कैंप निवासी बालचंद तलवानी की दुकान से करीब 50 हजार रुपये के पटाखे जब्त किए। इनमें अनारदाना, फुलझड़ी, सुतली बम, रॉकेट और लड़ियों वाले पटाखों के पैकेट सहित अन्य आतिशबाजी शामिल है। इस मामले में अपराध क्रमांक 1112/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।


एसपी अनुराग सुजानिया ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

दोनों कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में की गईं। एसपी सुजानिया ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का जायजा लिया। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप, मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह और पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

पटाखा कारोबारियों को नियमों का पालन करने की चेतावनी

सागर पुलिस ने पटाखा व्यापारियों, अस्थायी दुकान संचालकों और फुटकर विक्रेताओं को निर्धारित नियमों, सुरक्षा मानकों तथा वैध अनुज्ञप्ति की शर्तों के अनुसार ही पटाखों का भंडारण, परिवहन और विक्रय करने की हिदायत दी है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध अनुमति पटाखों का भंडारण, अनधिकृत स्थानों पर पटाखे जमा करना, नियम विरुद्ध परिवहन और असुरक्षित स्थानों पर आतिशबाजी रखना गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और अवैध सामग्री जब्त की जाएगी।


Share:

सागर पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य शस्त्र पूजन, हर्ष फायर से गूंजा परिसर : मंत्री गोविंद राजपूत सहित अधिकारियों ने किया पूजन

सागर पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ भव्य शस्त्र पूजन, हर्ष फायर से गूंजा परिसर

• मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने किया शस्त्रागार और पुलिस वाहनों का पूजन


तीनबत्ती न्यूज: 20 अक्टूबर, 2026

सागर। विजयादशमी के अवसर पर भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप 20 अक्टूबर को पुलिस लाइन सागर में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य शस्त्र पूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।



समारोह में जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी,संभागायुक्त दिलीप कुमार, कलेक्टर प्रतिभा पाल, अपर कलेक्टर अविनाश रावत, नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, आईजी सागर जोन इरशाद वली, डीआईजी सागर रेंज शशीन्द्र चौहान, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी, सीएसपी ललित कश्यप, पुलिस अधीक्षक यातायात मयंक चौहान, सुनील दीक्षित, रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी , एल्डरमैन अंकु चौरसिया, पार्षद रूपेश यादव और  अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, थाना प्रभारी, पुलिसकर्मी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन

पुलिस लाइन परिसर में परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शस्त्रों का विधि-विधानपूर्वक पूजन किया गया। पुलिस के लिए शस्त्र केवल सुरक्षा का साधन नहीं, बल्कि कानून के शासन की रक्षा, नागरिकों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संकल्प का प्रतीक हैं।इस अवसर पर पुलिस बल की गौरवशाली परंपरा, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति समर्पण को भी रेखांकित किया गया।

Share:

सागर में पुलिसकर्मियों के परिवारों को 40 लाख के बीमा चेक, SBI ने दिया लाभ,

विशेष पुलिस सैलरी पैकेज : स्टेट बैंक सागर ने पुलिस कर्मियों के परिवारों को प्रदान किए 40 लाख रुपये के बीमा चेक



तीनबत्ती न्यूज: 18 अगस्त, 2026

सागर। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए संचालित विशेष पुलिस सैलरी पैकेज के तहत मुफ्त जीवन बीमा सुविधा का लाभ पुलिस कर्मियों के परिजनों को दिलाया गया। 10वीं बटालियन मकरोनिया के चार पुलिसकर्मियों के निधन के बाद भारतीय स्टेट बैंक की विभिन्न शाखाओं और पुलिस विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बीमा राशि स्वीकृत कराई गई।

इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया की उपस्थिति में स्वर्गीय पुलिसकर्मियों के परिजनों को सांकेतिक बीमा चेक प्रदान किए गए।

इनको मिली बीमा राशि

बीमा योजना के अंतर्गत श्रीमती काजल गौतम, पत्नी स्वर्गीय श्री प्रहलाद गौतम (आरक्षक), श्रीमती रुक्मणी, पत्नी स्वर्गीय श्री श्रीनिवास सिंह (उप निरीक्षक), श्रीमती मुन्नी बाई, पत्नी स्वर्गीय श्री मनसुखलाल (प्रधान आरक्षक) तथा श्रीमती विमला देवी, पत्नी स्वर्गीय श्री करण बहादुर (प्रधान आरक्षक) को भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 10-10 लाख रुपये, कुल 40 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बैंक अधिकारियों की उपस्थिति में परिजनों को चेक सौंपे। पुलिस विभाग और बैंक की संयुक्त कार्रवाई से मृत पुलिसकर्मियों के परिवारों को समय पर बीमा योजना का लाभ मिल सका।

कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक की ओर से आशु साहू, मुख्य प्रबंधक सिविल लाइंस शाखा, अजय तिवारी, शाखा प्रबंधक मकरोनिया शाखा एवं पंकज श्रीवास्तव, शाखा प्रबंधक यूनिवर्सिटी शाखा उपस्थित रहे। वहीं पुलिस विभाग की ओर से सूरजमल राजौरिया, उप सेनानी एवं संतोष कुमार, कार्यवाहक उप निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share:

सागर पुलिस ने 112 गुम मोबाइल किए रिकवर, ₹16.50 लाख के फोन लौटाए असली मालिकों को

सागर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 112 गुम मोबाइल रिकवर: ₹16.50 लाख के फोन वास्तविक मालिकों को लौटाए


तीनबत्ती न्यूज: 13 अगस्त ,2026

सागर। सागर पुलिस ने साइबर तकनीक और लगातार किए गए तकनीकी एवं मैदानी प्रयासों के जरिए गुम हुए 112 मोबाइल फोन रिकवर कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे हैं। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹16 लाख 50 हजार है। इनमें विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन के साथ महंगे iPhone भी शामिल हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर  अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना श्री जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर  नरेंद्र सोलंकी के निर्देशन और मार्गदर्शन में साइबर टीम द्वारा की गई।


सागर के साथ अन्य जिलों और राज्यों तक पहुंची साइबर टीम


सागर पुलिस की साइबर टीम ने आधुनिक तकनीक और उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए ऐसे मोबाइल फोन भी ट्रेस किए, जो सागर जिले के अलावा मध्यप्रदेश के अन्य जिलों तथा प्रदेश के बाहर के राज्यों में उपयोग किए जा रहे थे। मोबाइल फोन की तकनीकी जानकारी, IMEI नंबर और अन्य उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर लगातार ट्रेसिंग की गई। संबंधित स्थानों पर पुलिस टीमों के साथ समन्वय स्थापित कर मोबाइल फोन बरामद किए गए।

साइबर टीम की अहम भूमिका

मोबाइल रिकवरी की इस कार्रवाई में साइबर टीम के प्रधान आरक्षक सौरभ रैकवार, प्रधान आरक्षक विजय शुक्ला एवं आरक्षक हेमेंद्र सिंह सहित सागर जिले के विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण के साथ फील्ड स्तर पर पुलिस टीमों से समन्वय कर गुम मोबाइलों को ट्रेस किया और उन्हें सुरक्षित रूप से बरामद कर वास्तविक धारकों तक पहुंचाया।

₹16.50 लाख कीमत के मोबाइल बरामद

सागर पुलिस द्वारा रिकवर किए गए 112 मोबाइल फोन की अनुमानित कुल कीमत करीब ₹16,50,000 है। इनमें विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन के अलावा महंगे iPhone भी शामिल हैं।

बड़ी संख्या में मोबाइल फोन की बरामदगी सागर पुलिस की तकनीकी दक्षता और साइबर टीम की लगातार मेहनत को दर्शाती है।



मोबाइल वापस मिलने पर खिले लोगों के चेहरे

गुम हुए मोबाइल फोन वापस मिलने पर उनके वास्तविक मालिकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। नागरिकों ने सागर पुलिस और पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया का आभार व्यक्त करते हुए साइबर टीम के प्रयासों की सराहना की।

पुलिस के मुताबिक, मोबाइल फोन में केवल आर्थिक मूल्य ही नहीं होता, बल्कि उसमें लोगों के व्यक्तिगत फोटो, संपर्क, दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल जानकारी भी सुरक्षित रहती है। ऐसे में मोबाइल की वापसी नागरिकों के लिए बड़ी राहत साबित हुई।


सागर पुलिस की नागरिकों से अपील

सागर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें और अपने मोबाइल का IMEI नंबर सुरक्षित रखें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें तथा मोबाइल में मौजूद महत्वपूर्ण डिजिटल जानकारी, बैंकिंग और सोशल मीडिया खातों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें।


Share:

सागर एसपी अनुराग सुजानिया ने ली अपराध समीक्षा बैठक : अपराध नियंत्रण और गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग पर दिया जोर

सागर एसपी अनुराग सुजानिया ने ली अपराध समीक्षा बैठक : अपराध नियंत्रण और गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग पर दिया जोर



तीनबत्ती न्यूज, 28 जुलाई 2026

सागर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया की अध्यक्षता में जिले की व्यापक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी, जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

एसपी अनुराग सुजानिया ने सभी थानों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए लंबित अपराधों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण, गंभीर मामलों की वैज्ञानिक एवं समयबद्ध विवेचना, फरार एवं इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी, स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की प्रभावी तामील तथा महिला एवं बाल अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने संगठित एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई और कानून-व्यवस्था की सतत निगरानी पर भी विशेष जोर दिया।



बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निराकरण, साइबर अपराधों की रोकथाम, अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, जुआ-सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही रात्रि गश्त, कॉम्बिंग गश्त और संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पुलिस उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।

एसपी ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत और अपराध को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ लेते हुए पीड़ित-केंद्रित, संवेदनशील और पारदर्शी पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अपराधियों में कानून का भय और आमजन में सुरक्षा व विश्वास का वातावरण मजबूत करना सागर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए उत्कृष्ट पुलिसिंग, प्रभावी अपराध नियंत्रण और जनविश्वास को और मजबूत करने का आह्वान किया।

फोकस में रहे प्रमुख निर्देश

  • लंबित अपराधों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण।
  • फरार और इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी।
  • महिला एवं बाल अपराधों में त्वरित कार्रवाई।
  • साइबर अपराधों की रोकथाम पर विशेष फोकस।
  • अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ-सट्टा के खिलाफ सतत अभियान।
  • रात्रि गश्त और कॉम्बिंग गश्त को और प्रभावी बनाना।
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और जनसुनवाई शिकायतों का समयबद्ध निराकरण।
  • पीड़ित-केंद्रित, संवेदनशील एवं पारदर्शी पुलिसिंग सुनिश्चित करना।


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive