Editor: Vinod Arya | 94244 37885

खुरई में 1.20 लाख पौधों का रिकॉर्ड वृक्षारोपण, भूपेंद्र सिंह बोले- 'एक पेड़ माँ के नाम' बना खुरई में अभियान

1.20 लाख पौधे लगा कर खुरई विधानसभा क्षेत्र ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश: पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ खुरई में बना जनअभियान


तीनबत्ती न्यूज: 18 जुलाई, 2026

खुरई। पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में खुरई विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत 1.20 लाख वृक्षों का पौधारोपण कार्यक्रम अपने लक्ष्य की प्राप्ति के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। खुरई नगर पालिका के साथ मालथौन, बांदरी, बरोदिया कलां नगर परिषद क्षेत्रों तथा खुरई व मालथौन जनपद पंचायतों की सभी ग्राम पंचायतों के साथ सभी शैक्षणिक संस्थाओं और सरकारी विभागों में पूरे उत्साह और पूरी तैयारी के साथ वृहद वृक्षारोपण करते हुए खुरई विधानसभा क्षेत्र में एक ही दिन में एक लाख से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प पूरा कर गत वर्ष के कीर्तिमान से आगे बढ़ते हुए वृक्षारोपण का नया रिकार्ड बनाया गया। 

 ‘‘ग्रीन खुरई क्लीन खुरई‘‘ 

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि जनसहभागिता से वृक्षारोपण के संकल्प को जनअभियान बनाते हुए खुरई की जनता ने ‘‘ग्रीन खुरई क्लीन खुरई‘‘ बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता एक बार फिर सिद्ध की है इसके लिए खुरई विधानसभा क्षेत्र की जागरूक जनता अभिनंदन की पात्र है।


विद्यार्थियों से किया संवाद

खुरई की आवासीय कालोनी प्रांगण में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान हजारों की संख्या में उपस्थित स्कूली छात्र छात्राओं से वृक्षारोपण और पर्यावरण के महत्व पर एक शिक्षक की भांति संवाद किया जिसमें प्रश्नोत्तरी के सशक्त माध्यम से उन्होंने विद्यार्थियों को संरक्षण के लिए संकल्पित किया। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने ने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में एक ही दिन में 1 लाख 20 हजार पौधे लगाने का संकल्प केवल वृक्षारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य, स्वच्छ पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का महाअभियान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ अभियान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रत्येक नागरिक को इस अभियान का सहभागी बनाया जा रहा है। उन्होंने सभी परिवारों, युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं तथा सामाजिक संगठनों से आग्रह किया कि वे अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसके संरक्षण का भी संकल्प लें।


श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि इस अभियान का नाम एक पेड़ माँ के नाम इसलिए रखा गया है क्योंकि मां और वृक्ष दोनों ही निस्वार्थ भाव से जीवनभर देते रहते हैं। माता-पिता अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बिना किसी अपेक्षा के समर्पित रहते हैं, उसी प्रकार वृक्ष भी बिना किसी स्वार्थ के मानव जीवन को ऑक्सीजन, फल, छाया, जल संरक्षण और शुद्ध वातावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपनी मां का सम्मान करते हैं, उसी प्रकार प्रकृति और वृक्षों के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त करना हमारा नैतिक दायित्व है।उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर जीवन का आधार वृक्ष हैं। मनुष्य कुछ समय भोजन और पानी के बिना जीवित रह सकता है, लेकिन ऑक्सीजन के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। वृक्ष हमें निरंतर प्राणवायु प्रदान करते हैं। यदि वृक्षों की संख्या घटती जाएगी तो जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लगातार बढ़ती जाएंगी। इसलिए वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का विषय नहीं, बल्कि मानव अस्तित्व की रक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है।उन्होंने कहा कि हर लगाया गया पौधा भविष्य में जल, जीवन और पर्यावरण की सुरक्षा का प्रहरी बनता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल मनुष्यों के लिए ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों के जीवन का भी आधार हैं। पक्षियों का प्राकृतिक आवास वृक्ष ही हैं। यदि वृक्ष समाप्त हो जाएंगे तो असंख्य पक्षियों और जीव-जंतुओं का अस्तित्व भी संकट में पड़ जाएगा। प्रकृति का संतुलन तभी सुरक्षित रह सकता है जब वृक्षों, वन्यजीवों और जल स्रोतों का संरक्षण समान रूप से किया जाए।


श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, बढ़ता तापमान, अनियमित वर्षा, भूजल स्तर में गिरावट और प्रदूषण पूरी दुनिया के सामने गंभीर चुनौती बन चुके हैं। इन सभी समस्याओं का सबसे प्रभावी और स्थायी समाधान व्यापक वृक्षारोपण तथा उनका संरक्षण है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक पौधे को वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। 



श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में पिछले वर्षों में केवल आधारभूत विकास कार्य ही नहीं हुए, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है। आगामी वर्षों में भी सड़कों के किनारे, शासकीय संस्थानों, विद्यालयों, पंचायत परिसरों, तालाबों, नहरों तथा सार्वजनिक स्थलों पर बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा। इससे क्षेत्र अधिक हराभरा बनेगा, जल संरक्षण को मजबूती मिलेगी और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के साथ-साथ क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण की दृष्टि से समृद्ध बनाने की दिशा में भी निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। विभिन्न नगरों और ग्रामों में उद्यान, खेल मैदान, सामुदायिक परिसरों तथा सार्वजनिक स्थलों का विकास किया गया है, ताकि लोगों को स्वच्छ वातावरण के साथ बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। पर्यावरण संरक्षण और विकास एक-दूसरे के पूरक हैं तथा दोनों के संतुलन से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।



20 जुलाई को नशा विरोधी रैलियों में शामिल होने की अपील


पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में खुरई विधानसभा क्षेत्र की जनता, जनप्रतिनिधियों, छात्र छात्राओं, सामाजिक संगठनों व शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों से 20 जुलाई को मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के आहृवान पर आयोजित कार्यक्रम ‘‘नशे से दूरी है जरूरी‘‘ के तहत विभिन्न स्थानों पर आयोजित नशा विरोधी रैलियों में शामिल होने की अपील की। 


कार्यक्रम के दौरान पं केसी शर्मा स्कूल की छात्रा साक्षी कोरी और नौवीं कक्षा के छात्र अरशद खान ने मंच से तुलसी के धार्मिक व औषधीय महत्व के महत्व बताए। कार्यक्रम को वरिष्ठ पार्षद नीतिराज पटेल, बलराम यादव व महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि सोनी ने संबोधित किया। संचालन गौशाला समिति के संयोजक अजीत सिंह अजमानी तथा आभार नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार ने व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि नपा क्षेत्र में विभिन्न प्वाइंट्स पर 35 हजार से अधिक पौधों के साथ वृक्षारोपण किया गया है।

छात्राओं को किया साइकिल वितरण

पं केसी शर्मा स्कूल प्रांगण पहुंच कर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने 140 छात्राओं को साइकिल वितरित कीं और स्कूल प्रांगण में 120 पौधों के रोपण कार्य में सहभागिता की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को किए गए संबोधन में पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारे बच्चों को शिक्षा में अच्छी सुविधा मिले इसलिए मध्य प्रदेश के  मुख्यमंत्री डा मोहन यादव की सरकार और हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी  की सरकार बच्चों के कल्याण की अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। हमारी बच्चियां स्कूल आ जा सकें इसके लिए सरकार उनको साइकिल देती है ड्रेस देती है बुक्स देती है स्कॉलरशिप देती है। मध्यान्न भोजन के माध्यम से बच्चों को भोजन देने का काम करते हैं। हमारे उत्कृष्ट छात्रों को कंप्यूटर देते हैं। जो छात्र मेरिट में आते हैं उनको स्कूटी देते हैं। खुरई विकासखण्ड में कुल 911 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई हैं। उन्होंने कहा कि आज यहां पर  पं के सी शर्मा स्कूल में इस साइकिल वितरण कार्यक्रम के अवसर पर प्राचार्य ने कि हमारे स्कूल का रिजल्ट इस साल 12जी का कितने परसेंट रिजल्ट आया प्राचार्य ने बताया है कि हमारे स्कूल का ट्वेल्थ का रिजल्ट 88 प्रतिशत  आया है। इसके मैं पूरे टीचिंग स्टाफ को बहुत बधाई और धन्यवाद देता हूं कि उनके परिश्रम से हमारे बच्चों को एक अच्छा रिजल्ट हमारे स्कूल का आया है। इस साल 12वी में हमारे 40 बच्चों को लैपटॉप मिला है ट्वेल्थ में जो बच्चे हमारे यहां मेरिट में आए हैं। ऋतिक कुर्मी एग्रीकल्चर विषय में हैं उनको स्कूटी मिली है और आर्ट में रिंकी साहू को भी स्कूटी मिली है। दो छात्र अजय पटेल और अनुज यादव पीएटी की परीक्षा में चयनित हुए हैं।

ये रहे शामिल

दोनों कार्यक्रमों में अपर कलेक्टर मनोज चैरसिया, एसडीएम शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय जैन बट्टी, चंद्रप्रताप सिंह, तहसीलदार ऋतु राय, नपा अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, सीएमओ राजेश मेहतेल, तीनों भाजपा मंडलों के अध्यक्ष राहुल चैधरी, राजपाल सिंह राजपूत, रवींद्र सिंह, देशराज यादव, बलराम यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि सोनी, सभी पार्षद  सविता हेमंतसिंह, सुनीता इन्द्रकुमार राय, सुमनलता प्रवीण जैन, सपना महेश विश्वकर्मा, मनोज राय, कु नेहा शोभाराम प्रजापति, अजित सिंह अजमानी, कुसुम विनोद राजहंस, राजेन्द्र यादव, मनोज दुबे, जयराम अहिरवार, सुनील चंदेल, अंजू रवि रैकवार, श्रीमति मोना धर्मेन्द्र जैन, कीर्ति रविन्द्र चैरसिया, विनीता राजू आदिवासी, सुमन अशोक अहिरवार, श्रीमति अनीता, इन्द्राज सिंह, जगदीशप्रसाद अहिरवार, द्वारका गौड़, रेखा काशीराम अहिरवार, अनीता रवि नायक, रमेश साहू, निर्मला गनेश कुशवाहा, रोशनी  मदन कुशवाहा, नर्वदा जगदीश अहिरवार, गब्बर सिंह ठाकुर, आकाश परिहार, श्री मिन्दर रजक, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर (गोलू), प्रमोद सोन, नर्वदा प्रसाद सेन सहित सभी जनप्रतिनिधि, शासकीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 


Share:

केन्द्रीय जेल सागर में 20 प्रहरियों को मुख्य प्रहरी पद पर पदोन्नति, अधीक्षक ने सौंपे पदोन्नति पत्र

केन्द्रीय जेल सागर में 20 प्रहरियों को मुख्य प्रहरी के पद पर पदोन्नति


तीनबत्ती न्यूज:  18 जुलाई 2026

सागर। केन्द्रीय जेल सागर में कार्यरत 20 प्रहरियों को मुख्य प्रहरी के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। इस अवसर पर जेल परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में अधीक्षक श्री रमेशचन्द्र आर्य ने सभी चयनित कर्मचारियों को पदोन्नति पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं।

17 जुलाई 2026 को जेल के उद्योग परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अधीक्षक श्री आर्य ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं बल्कि जिम्मेदारियों में वृद्धि का भी प्रतीक है। उन्होंने पदोन्नत मुख्य प्रहरियों से अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना के साथ अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।



कार्यक्रम में कार्यवाहक उप जेल अधीक्षक मनोज मिश्रा, श्रीमती गीता राठौड़,  पंकज कुशवाह,  सौरभ सिंह, अमित रघुवंशी सहित जेल स्टाफ एवं बंदीगण उपस्थित रहे।

मुख्य प्रहरी पद पर पदोन्नत कर्मचारी

मुख्य प्रहरी के पद पर श्री मुंशीलाल सैमिल, श्री हजारीलाल राय, श्री बनवारीलाल कुशवाह, श्री विनोद दवे, श्री इन्द्रपाल सिंह गौर, श्री संजय पाराशर, श्री अभयकांत, श्री महेंद्र पांडे, श्री उमेश कुर्मी, श्री आनंद द्विवेदी, श्री हरिकिशन अहिरवार, श्री रूप सिंह गौड़, श्री मगनलाल पटेल, श्री उमेश कुमार नामदेव, श्री उमेश मिश्रा, श्री सुरेश गौतम, श्री बालकृष्ण चढ़ार, श्री बृजेश कुमार दुबे, श्री प्रकाश पटेल एवं श्री चन्द्रपाल जाटव को पदोन्नति प्रदान की गई।

पदोन्नति समारोह के अंत में सभी पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की गई।

Share:

सागर बीएमसी को सीताराम रसोई परिवार ने दी HFNC मशीन, गंभीर नवजातों को मिलेगा आधुनिक उपचार

सीताराम रसोई परिवार ने बीएमसी को भेंट की अत्याधुनिक HFNC मशीन, गंभीर नवजातों को मिलेगा बेहतर उपचार


तीनबत्ती न्यूज: 18 जुलाई, 2026

सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) के शिशु रोग विभाग में नवजात शिशुओं की चिकित्सा सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए सीताराम रसोई परिवार ने अत्याधुनिक एचएफएनसी (High Flow Nasal Cannula-HFNC) मशीन दान स्वरूप भेंट की। इस आधुनिक जीवनरक्षक उपकरण के मिलने से गंभीर रूप से बीमार नवजातों को बेहतर ऑक्सीजन सपोर्ट मिलेगा और कई मामलों में वेंटिलेटर की आवश्यकता भी कम हो सकेगी।

बीएमसी में आयोजित कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर ने मशीन का लोकार्पण करते हुए संस्था के सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज और चिकित्सा संस्थानों के समन्वय से स्वास्थ्य सेवाएं अधिक प्रभावी बनती हैं तथा आधुनिक उपकरणों से नवजातों को बेहतर उपचार उपलब्ध होगा।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीष जैन ने किया। इस अवसर पर सीताराम रसोई परिवार के संरक्षक प्रकाश चौबे सहित हिमांशु मिश्रा, मनोज वर्मा, प्रभात चौबे, प्रभात जैन, दिलीप मुखारिया, राजीव चौरसिया, संजीव चौरसिया और राजेश गुप्ता उपस्थित रहे।

पहले भी दे चुके हैं चिकित्सा उपकरण

संस्था ने इससे पहले भी शिशु रोग विभाग को फोटोथेरेपी मशीन सहित कई आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए हैं। संस्था के संरक्षक प्रकाश चौबे ने कहा कि बच्चों की मुस्कान और उनकी जिंदगी की रक्षा से बड़ा कोई सामाजिक दायित्व नहीं है। संस्था समाज के सहयोग को जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करती रहेगी।

वेंटिलेटर की जरूरत कम करेगी HFNC तकनीक

शिशु रोग विशेषज्ञों के अनुसार, एचएफएनसी मशीन गंभीर रूप से बीमार नवजातों को उच्च प्रवाह वाली ऑक्सीजन उपलब्ध कराती है। इससे कई मामलों में वेंटिलेटर जैसी जटिल और आक्रामक प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं पड़ती तथा नवजातों के फेफड़ों को सुरक्षित रखते हुए उनकी रिकवरी तेजी से होती है।

वरिष्ठ चिकित्सक रहे मौजूद

कार्यक्रम में शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष जैन, डॉ. शालिनी हजेला, डॉ. रूपा अग्रवाल, डॉ. अजीत असाटी, डॉ. महेंद्र सिंह चौहान सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे। डॉ. अंकित जैन ने संस्था का आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. रविकांत अरजरिया, डॉ. अमर गंगवानी, डॉ. अंजलि पटेल, डॉ. संजय प्रसाद, डॉ. शीला जैन, डॉ. राघवेंद्र चौबे सहित मेडिकल कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहा।

मीडिया प्रभारी डॉ. सौरभ जैन ने बताया कि समाज के सहयोग से सरकारी अस्पतालों में आधुनिक तकनीकों का विस्तार हो रहा है। सीताराम रसोई परिवार द्वारा उपलब्ध कराई गई HFNC मशीन से गंभीर रूप से बीमार नवजातों को समय पर बेहतर उपचार मिलेगा और बाल रोग विभाग की आपातकालीन सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

SEO Title:

Slug:
bmc-sagar-hfnc-machine-donation-sitaram-rasoi-parivar

Search Description:
सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में सीताराम रसोई परिवार ने शिशु रोग विभाग को अत्याधुनिक HFNC मशीन भेंट की। इससे गंभीर नवजातों को बेहतर ऑक्सीजन सपोर्ट और आधुनिक उपचार मिलेगा।

Labels:
BMC Sagar, HFNC Machine, Sitaram Rasoi Parivar, Health News, Sagar News, Medical College, Neonatal Care, MP News

Share:

एमपी ट्रांसको का वन-टू-वन सघन प्रशिक्षण: टीकमगढ़ में टेस्टिंग सिम्युलेटर से सबस्टेशन प्रोटेक्शन सिस्टम सीख रहे नवागत अभियंता

एमपी ट्रांसको में वन-टू-वन सघन प्रशिक्षण, टेस्टिंग सिम्युलेटर से सीख रहे हैं नवागत अभियंता



तीनबत्ती न्यूज: 18 जुलाई, 2026

सागर। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा नव नियुक्त सहायक अभियंताओं को ट्रांसमिशन नेटवर्क की जटिल तकनीकों में दक्ष बनाने के उद्देश्य से "वन-टू-वन सघन प्रशिक्षण" कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस अभिनव पहल के तहत कंपनी के अनुभवी अभियंता कार्यस्थल पर ही व्यवहारिक प्रशिक्षण देकर नवागत अभियंताओं को आधुनिक विद्युत प्रणालियों की बारीकियां सिखा रहे हैं।

टीकमगढ़ स्थित टेस्टिंग डिवीजन में कार्यपालन अभियंता (टेस्टिंग) बिजक प्रिये के मार्गदर्शन में सहायक अभियंता (टेस्टिंग) गणेश प्रसाद राय एवं सहायक अभियंता श्रीमती चंदा यादव नवागत अभियंताओं को सबस्टेशन प्रोटेक्शन सिस्टम, रिले टेस्टिंग तथा विद्युत उपकरणों की कार्यप्रणाली का गहन प्रशिक्षण दे रहे हैं।

टेस्टिंग सिम्युलेटर से व्यवहारिक प्रशिक्षण

प्रशिक्षण का प्रमुख आकर्षण सहायक अभियंता गणेश प्रसाद राय द्वारा विकसित टेस्टिंग सिम्युलेटर है। इसके माध्यम से अभियंताओं को विभिन्न प्रकार की प्रोटेक्शन रिले की सेटिंग, ऑपरेटिंग लॉजिक, ट्रिपिंग सीक्वेंस तथा विभिन्न फॉल्ट परिस्थितियों में उनकी प्रतिक्रिया का व्यवहारिक प्रदर्शन कराया जा रहा है। इससे नवागत अभियंताओं को ट्रांसमिशन लाइनों और सबस्टेशनों में आने वाली वास्तविक परिस्थितियों को समझने का अवसर मिल रहा है।



आधुनिक तकनीक और सुरक्षा पर विशेष जोर

प्रशिक्षण के दौरान पावर ट्रांसफार्मर, करंट ट्रांसफार्मर (CT), पोटेंशियल ट्रांसफार्मर (PT), सर्किट ब्रेकर, कंट्रोल एवं प्रोटेक्शन पैनलों की टेस्टिंग प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही एमपी ट्रांसको की जीरो एक्सीडेंट पॉलिसी के अनुरूप सुरक्षा मानकों, फॉल्ट एनालिसिस, रिले कोऑर्डिनेशन तथा आधुनिक टेस्टिंग तकनीकों पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है।

कंपनी का उद्देश्य नवागत अभियंताओं को व्यवहारिक अनुभव प्रदान कर उन्हें भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए पूरी तरह सक्षम बनाना है।


Share:

डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय स्थापना दिवस: कुलपति प्रो. वाय. एस. ठाकुर ने गौर समाधि पर अर्पित किए पुष्प

 

डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय स्थापना दिवस: गौर समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर संस्थापक को किया नमन



तीनबत्ती न्यूज: 18 जुलाई, 2026

सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस (18 जुलाई) के अवसर पर विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. हरीसिंह गौर को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. वाय. एस. ठाकुर ने गौर समाधि स्थल पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और विश्वविद्यालय परिवार की ओर से संस्थापक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कुलपति प्रो. वाय. एस. ठाकुर ने स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय परिवार, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ. हरीसिंह गौर के आदर्श, शिक्षा के प्रति समर्पण और दूरदर्शी सोच आज भी विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों की ओर प्रेरित कर रही है।

पुष्पांजलि कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. एस. पी. उपाध्याय, प्रो. चंदा बेन, प्रो. डी. के. नेमा, प्रो. के. के. एन. शर्मा, प्रो. अजीत जायसवाल, प्रो. नागेन्द्र दुबे, प्रो. यू.के. पाटिल, प्रो. ऋतु यादव, प्रो. ममता पटेल, प्रो. अस्मिता गजभिये, प्रो. रणवीर कुमार, प्रो. रत्नेश दास, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. अभिषेक जैन, डॉ. मोहन टी. ए., सहायक कुलसचिव आर.के. पाल, दीपक शाक्या, आशीष तिवारी, डॉ. राकेश सोनी, राहुल गिरी गोस्वामी, सुहेल कुरैशी सहित विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने गौर समाधि पर पुष्प अर्पित कर संस्थापक को श्रद्धांजलि दी।


Share:

14 अगस्त से तुलसी फाउंडेशन की नवम कांवड़ यात्रा शुरू, बरमान से नर्मदा जल लेकर 17 अगस्त को सागर पहुंचेगी

14 अगस्त को बरमान के लिए रवाना होंगे कांवड़ यात्री, 17 अगस्त को सागर में होगा जलाभिषेक

•तुलसी फाउंडेशन की नवम कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज


तीनबत्ती न्यूज: 17 जुलाई, 2026

सागर। तुलसी फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाली नवम कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित मुहूर्त एवं शंखनाद बैठक में यात्रा की रूपरेखा तय की गई। बैठक में मार्गदर्शक महंत श्री घनश्यामदास जी महाराज ने कहा कि कांवड़ यात्रा भगवान शिव की कृपा प्राप्ति का सरल एवं पवित्र माध्यम है। यह यात्रा श्रद्धा, सेवा, अनुशासन और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देती है।

उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में तीर्थ यात्राओं का विशेष महत्व है और कांवड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं शिवभक्तों से सेवा-भाव के साथ तैयारियों में जुटने तथा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को इस पुण्य यात्रा से जोड़ने का आह्वान किया।

बैठक में यात्रा संयोजक हरिराम सिंह ठाकुर ने बताया कि तुलसी फाउंडेशन की नवम कांवड़ यात्रा 14 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी। 14 अगस्त को कांवड़ यात्री बरभान के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम को मां नर्मदा की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु कांवड़ में नर्मदा जल लेकर लगभग 100 किलोमीटर की पैदल यात्रा प्रारंभ करेंगे। यात्रा 17 अगस्त को सागर पहुंचेगी, जहां देव रामबाण मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक एवं महाआरती की जाएगी।

यात्रा के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं

बैठक में यात्रा को सुव्यवस्थित एवं भव्य बनाने के लिए विभिन्न दायित्व सौंपे गए।

प्रशासनिक व्यवस्था प्रभारी: गिरीश कांत तिवारी

सह प्रभारी: राजेश मिश्रा

पंजीयन प्रभारी: जुगल किशोर पचौरी

सह पंजीयन प्रभारी: प्रहलाद रैकवार

कोषाध्यक्ष: कैलाश चौरसिया

सह कोषाध्यक्ष: मुकेश साहू

तुलसी फाउंडेशन कांवड़ यात्रा के अध्यक्ष प्रदीप राजौरिया ने सभी कार्यकर्ताओं से यात्रा को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आग्रह किया।

सह संयोजक राम अवतार पांडेय ने कहा कि इस वर्ष यात्रा को और अधिक प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभानी होगी। शेष दायित्व भी शीघ्र निर्धारित किए जाएंगे। बैठक में पंडित मनोज व्यास ने शुभ मुहूर्त निकालकर कांवड़ यात्रा का शंखनाद किया।

ये रहे शामिल

बैठक में नरेंद्र चौबे, सिंटू कटारे, शंभू खटीक, विजय तिवारी, प्रदीप तिवारी, ब्रजमोहन पाठक, जुगल किशोर पचौरी, अनिल दुबे सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। संचालन अनिल दुबे ने किया तथा आभार सिंटू कटारे ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रहलाद रैकवार, नरेंद्र साहू, मनोज शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, दीपक शर्मा, सचिन साहू, अभय दुबे, नरेंद्र पाराशर, हेमराज पटेल, शैलेन्द्र चौरसिया, जगमोहन रैकवार, सुरेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।


Share:

सागर में गुरुपूजन महोत्सव की तैयारियां तेज: 23 जुलाई को संत राजेंद्रदास देवाचार्य का भव्य स्वागत, शहरभर में सजेंगे मंगल द्वार

सागर में गुरुपूजन महोत्सव की तैयारियां तेज, 23 जुलाई को संत राजेंद्रदास देवाचार्य का होगा भव्य स्वागत


तीनबत्ती न्यूज: 17 जुलाई, 2026

सागर। गुरु भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक चेतना के महापर्व गुरुपूजन महोत्सव को लेकर सागर में तैयारियां तेज हो गई हैं। मलूकपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राजेंद्रदास देवाचार्य के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में संतों के स्वागत की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं, जबकि शिष्य मंडल पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा कार्यों में जुटा हुआ है।

गुरुपूजन महोत्सव का आयोजन 23 जुलाई को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक तिली रोड स्थित होटल रॉयल पैलेस, किला कोठी में किया जाएगा। आयोजन के दौरान दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारा भी शुरू होगा।

यह आयोजन अजब श्री सेवा समिति, अजब धाम एवं मलूक पीठ परिवार, जिला दमोह एवं सागर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

आयोजन समिति प्रमुख प्रमोद उपाध्याय ने बताया कि महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में गुरु पूजन, आध्यात्मिक प्रवचन, भजन-कीर्तन तथा गुरु दीक्षा जैसे विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। इस अवसर पर संत राजेंद्रदास देवाचार्य एवं महंत श्री राम अनुग्रह दास (छोटे सरकार) सहित अनेक संतों का गुरु परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया जाएगा।

सानोंधा से निकलेगा स्वागत कारवां

आयोजकों के अनुसार संत श्री का स्वागत ग्राम सानोंधा से प्रारंभ होगा। वहां से स्वागत यात्रा बहेरिया, मकरोनिया, सिविल लाइन, तहसीली सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई आयोजन स्थल पहुंचेगी। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु पुष्पवर्षा, आरती और जयघोष के साथ संतों का अभिनंदन करेंगे। हरिनाम संकीर्तन और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय रहेगा।

शहरभर में सजेंगे मंगल द्वार

गुरुपूजन महोत्सव को लेकर शहर के प्रमुख मार्गों और प्रवेश स्थलों पर आकर्षक मंगल द्वार, स्वागत बैनर, धार्मिक ध्वज और पुष्प सज्जा की जाएगी। आयोजन स्थल को भी भव्य एवं आध्यात्मिक स्वरूप दिया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को दिव्य वातावरण का अनुभव हो सके।

गुरु सेवा में जुटे श्रद्धालु

गुरु सेवा को भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। इसी भावना के साथ शिष्य मंडल स्वागत, भंडारा, जल सेवा और अन्य व्यवस्थाओं में पूरे समर्पण के साथ जुटा हुआ है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सेवा कार्यों में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।

इच्छुक श्रद्धालुओं को मिलेगी गुरु दीक्षा

आयोजन समिति प्रमुख प्रमोद उपाध्याय ने बताया कि गुरु महाराज की आज्ञा के अनुसार इच्छुक श्रद्धालुओं को गुरु दीक्षा प्रदान की जाएगी। सनातन परंपरा में गुरु दीक्षा को आत्मिक जागरण और साधना के मार्ग का प्रथम चरण माना जाता है। इसके माध्यम से साधक को आध्यात्मिक जीवन की दिशा तथा गुरु कृपा का संरक्षण प्राप्त होता है।

-  डेस्क तीनबत्ती न्यूज

Share:

एक दिन में 1.20 लाख पौधे लगाने का संकल्प : 18 जुलाई को प्रत्येक नागरिक बने अभियान का सहभागी : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह

एक दिन में 1.20 लाख पौधे लगाने का संकल्प : 18 जुलाई को प्रत्येक नागरिक बने अभियान का सहभागी : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह                  •एक पेड़ माँ के नाम अभियान


तीनबत्ती न्यूज: 17 जुलाई, 2026

सागर। पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में 18 जुलाई को एक ही दिन में 1 लाख 20 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। यह केवल वृक्षारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति समाज की सामूहिक जिम्मेदारी का महाअभियान है। उन्होंने क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक, युवा, किसान, मातृशक्ति, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ अवश्य लगाए तथा उसके संरक्षण का भी संकल्प ले। उन्होंने कहा कि लगाया हुआ पौधा तभी सार्थक है, जब वह वृक्ष बनकर समाज, प्रकृति और मानव जीवन की सेवा करे।

भारतीय संस्कृति में बसे है वृक्ष

श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्षों को केवल हरियाली का प्रतीक नहीं माना गया है, बल्कि उन्हें जीवन, धर्म, प्रकृति और सृष्टि के आधार के रूप में सम्मान दिया गया है। हमारे वेद, उपनिषद, पुराण और स्मृतियां वृक्षों को देवतुल्य मानकर उनके संरक्षण और संवर्धन का संदेश देती हैं। आज जब पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान, जल संकट और प्रदूषण जैसी गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है, तब हजारों वर्ष पूर्व भारतीय ऋषियों द्वारा दिया गया प्रकृति संरक्षण का संदेश और अधिक प्रासंगिक हो गया है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ने प्रकृति और मानव जीवन के बीच जिस संतुलन की कल्पना की थी, वही आज पूरे विश्व के लिए मार्गदर्शक बन रहा है।

जीवनदायिनी और रोग नाशक वृक्ष

उन्होंने कहा कि अथर्ववेद में वनस्पतियों को जीवनदायिनी और रोगों का नाश करने वाली शक्ति बताया गया है, जबकि श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है - ‘‘अश्वत्थः सर्ववृक्षाणाम्‘‘, अर्थात सभी वृक्षों में मैं पीपल हूँ। यह केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति भारतीय चिंतन की गहराई का प्रमाण है। पीपल, वट, नीम, बेल, तुलसी, आंवला, अशोक और अन्य पूजनीय वृक्षों की परंपरा हमारे पूर्वजों ने इसलिए विकसित की, ताकि समाज वृक्षों की रक्षा को अपना नैतिक और धार्मिक दायित्व समझे तथा प्रकृति का संतुलन बना रहे।

शास्त्रों में वर्णन 

श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारे पुराणों में भी वृक्षों के महत्व का अत्यंत प्रभावी वर्णन मिलता है। शास्त्रों में कहा गया है - ‘‘दशकूपसमावापी, दशवापीसमो ह्रदः। दशह्रदसमः पुत्रो, दशपुत्रसमो द्रुमः॥‘‘ अर्थात दस कुओं के बराबर एक बावड़ी, दस बावड़ियों के बराबर एक तालाब, दस तालाबों के बराबर एक पुत्र और दस पुत्रों के समान एक वृक्ष का महत्व माना गया है। उन्होंने कहा कि हजारों वर्ष पहले हमारे ऋषियों ने यह समझ लिया था कि वृक्ष केवल फल, फूल और छाया देने वाले जीवित संसाधन नहीं हैं, बल्कि वे जल, वायु, मिट्टी, जैव विविधता और सम्पूर्ण जीवन चक्र के आधार हैं।

उन्होंने कहा कि आधुनिक विज्ञान भी आज उसी सत्य की पुष्टि कर रहा है, जिसे भारतीय संस्कृति हजारों वर्षों से स्वीकार करती आई है। वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि वृक्ष वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, प्रदूषण कम करते हैं, तापमान नियंत्रित रखते हैं, वर्षा चक्र को संतुलित बनाए रखने में सहायता करते हैं तथा मिट्टी के कटाव को रोकते हैं। यही कारण है कि आज वृक्षारोपण केवल पर्यावरणीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि मानव अस्तित्व से जुड़ा राष्ट्रीय दायित्व बन चुका है।


श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार एक परिपक्व वृक्ष प्रतिवर्ष बड़ी मात्रा में कार्बन अवशोषित करता है और अनेक लोगों के लिए स्वच्छ वायु उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शहरों में बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने में वृक्ष प्राकृतिक शीतलता प्रदान करते हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों की नमी बनाए रखने, पशुओं को आश्रय देने और जैविक संतुलन को सुरक्षित रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए वृक्षों की संख्या बढ़ाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है।

गिरते भूजल को बचाने का संकल्प

उन्होंने कहा कि देश के अनेक हिस्सों में लगातार गिरता भूजल स्तर और अनियमित वर्षा प्रकृति के असंतुलन का संकेत है। वृक्ष वर्षा के जल को धरती के भीतर पहुंचाने, भूजल का पुनर्भरण करने तथा जल स्रोतों को जीवित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि जल संरक्षण को सफल बनाना है, तो बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण के साथ-साथ वृक्षों का संरक्षण भी सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि जल और वृक्ष एक-दूसरे के पूरक हैं तथा दोनों के बिना मानव जीवन की कल्पना संभव नहीं है।


उन्होंने कहा कि आज प्रदूषण और बदलती जीवनशैली के कारण अनेक प्रकार की बीमारियाँ तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे समय में वृक्ष मानव जीवन के सबसे बड़े प्राकृतिक संरक्षक बनकर सामने आते हैं। वृक्ष वायु को शुद्ध करते हैं, धूल और धुएँ के कणों को रोकते हैं, वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाते हैं तथा मानसिक तनाव को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयुर्वेद में नीम, आंवला, बेल, अशोक, अर्जुन और पीपल जैसे वृक्षों को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। इन वृक्षों का उपयोग हजारों वर्षों से भारतीय चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि यदि हम स्वस्थ समाज का निर्माण करना चाहते हैं तो वृक्षों की संख्या बढ़ाना भी उतना ही आवश्यक है, जितना बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराना।

संरक्षण जरूरी 

श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना उससे भी अधिक आवश्यक है। अक्सर बड़े उत्साह के साथ पौधारोपण अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन कुछ समय बाद पौधों की देखरेख नहीं हो पाती, जिससे उनका उद्देश्य अधूरा रह जाता है। एक छोटा-सा पौधा वर्षों की देखभाल के बाद विशाल वृक्ष बनता है और तब जाकर वह समाज, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के लिए उपयोगी सिद्ध होता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को यह संकल्प लेना चाहिए कि वह जितने पौधे लगाए, उनकी सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी भी पूरी निष्ठा से निभाए।


उन्होंने कहा कि आज बढ़ती आबादी, तेजी से हो रहे शहरीकरण और अंधाधुंध वृक्षों की कटाई ने प्रकृति के संतुलन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। भीषण गर्मी, अनियमित वर्षा, सूखा, बाढ़ और बढ़ता प्रदूषण हमें लगातार यह चेतावनी दे रहे हैं कि यदि समय रहते प्रकृति के संरक्षण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर संकटों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए वृक्षारोपण को केवल सरकारी कार्यक्रम मानने की बजाय जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। समाज का प्रत्येक नागरिक, प्रत्येक परिवार और प्रत्येक युवा इस अभियान का सहभागी बने, तभी इसके वास्तविक और स्थायी परिणाम सामने आएँगे।

शामिल हो अभियान में 

श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि 18 जुलाई को खुरई विधानसभा क्षेत्र में एक ही दिन में 1 लाख 20 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य केवल एक संख्या प्राप्त करना नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनचेतना विकसित करना इसका प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इस महाअभियान में जनप्रतिनिधियों, पंचायतों, नगरीय निकायों, शासकीय विभागों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, किसानों, युवाओं और मातृशक्ति की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। यदि समाज एकजुट होकर इस अभियान को सफल बनाएगा तो खुरई विधानसभा क्षेत्र पूरे प्रदेश के लिए पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरेगा।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए ष्एक पेड़ माँ के नामष् अभियान ने वृक्षारोपण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए खुरई विधानसभा क्षेत्र में भी प्रत्येक नागरिक से आग्रह किया गया है कि वह अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि माँ जीवन देती है और वृक्ष जीवन को सुरक्षित रखते हैं, इसलिए यह अभियान भारतीय संस्कृति, मातृभक्ति और प्रकृति संरक्षण का अद्भुत संगम है।


श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को यदि स्वच्छ हवा, शुद्ध जल, संतुलित जलवायु और सुरक्षित भविष्य देना है तो वृक्षारोपण को केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनजीवन का स्थायी संस्कार बनाना होगा। प्रत्येक पौधा भविष्य का प्रहरी है और प्रत्येक वृक्ष मानव सभ्यता की सुरक्षा का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हमें जो अमूल्य धरोहर प्रदान की है, उसकी रक्षा करना हम सभी का नैतिक और सामाजिक दायित्व है।


उन्होंने कहा कि वे खुरई विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक, युवा, किसान, महिला, विद्यार्थी, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्था तथा जनप्रतिनिधि से आत्मीय आग्रह करते हैं कि वे 18 जुलाई के इस महाअभियान में पूरे उत्साह के साथ सहभागी बनें। प्रत्येक व्यक्ति ष्एक पेड़ माँ के नामष् अवश्य लगाए और उसके संरक्षण का भी संकल्प ले। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनसहभागिता के बल पर खुरई विधानसभा क्षेत्र न केवल एक ही दिन में 1 लाख 20 हजार पौधारोपण का लक्ष्य प्राप्त करेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पूरे प्रदेश के लिए एक नई मिसाल भी स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि हरित, समृद्ध, स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी गारंटी है और यही अभियान का मूल उद्देश्य भी है।



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive