बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

स्काउट/गाइड ने मनाया 69 वॉ स्थापना दिवस

स्काउट/गाइड ने मनाया 69 वॉ स्थापना दिवस

सागर। भारत स्काउट गाइड  की स्थापना दिवस पर  संभागीय ईकाई के तत्वाधान में जिला सागर के स्काउट/गाइड रोवर रेंजर यूनिट के साथ सागर जिले की कलेक्टर  प्रीति मैथिल जी को एवं एस.पी. अमित सांघी व संयुक्त संचालक लोक शिक्षण डॉ. आर. एन. शुक्ला जी को बेच लगाकर स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट सागर  गजराज ,जिला सचिव  गौरी शंकर शर्मा ज्योति यादव सुश्री उर्मिला रैकवार, जितेन्द्र शरण गुप्ता  कुलदीप अहिरवार,  संजय सूर्यवंशी कु वैष्णवी यादव कु.अनन्या दुये निलेश आर्य आदि उपस्थित रहे। इस के पूर्व स्काउट एंव गाइड द्वारा स्वच्छ भारत सुदर भारतरैली का आयोजन उत्कर्ष रकुल से सेमरा  ग्राम तक किया  गया।उत्कर्ष विद्यालय प्राचार्य  आर के सेनी  ने हरिझंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्काउट एवं गाइड, कब बुलबुल के साथजिला सचिव  गौरीशंकर शर्मा , लीलाधर अहिरवार जिला संगठक सुश्री रश्मि काछी सुश्री पुजादुवे , रमेश अहिरवार , भुपत सिंह ,श्रीमती दुर्गा गोया , आदि ने भाग लिया ।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive