तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में भेदभाव,कांग्रेसियों ने बनाई रणनीति

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में भेदभाव,कांग्रेसियों ने बनाई रणनीति 
सागर ।सागर नगर पालिक निगम क्षेत्र में संचालित स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में सागर शहर के अनेक वार्डो को छोड़ कर किये जा रहे भेदभाव को लेकर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में वंचित वार्डो के प्रमुख प्रतिनिधियों की आवश्यक बैठक म.प्र.शासन के  पूर्व मंत्री  सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में  आयोजित की गई।बैठक की  शुरुआत पूज्य महात्मा गाँधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।बैठक में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में वंचित वार्डो के प्रमुख प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री   सुरेंद्र चौधरी ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से एक सोची-समझी साजिश के तहत शहर के अनेक वार्डो  को वंचित रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिक निगम सागर के महापौर, विधायक, सांसद आदि ने मिलकर इस शहर के रेलवे स्टेशन और राहतगढ़ बस स्टैंड क्षेत्र से लगे हुए वार्डो को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से दूर रख कर लोगों को बांट कर रखने की नीति पर काम किया है जिसे सागर नगर के हित में किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता क्योंकि स्मार्ट सिटी के माध्यम से नगर पालिक निगम द्वारा विभिन्न योजनाओं में लिए जाने वाले ऋण की अदायगी सारे नगर के लोगों को करनी है और सुविधाएं क्षेत्र विशेष के लोग जैसे महापौर,विधायक,सांसद आदि उठाएंगे जो स्मार्ट सिटी की सुविधा से वंचित रहने वालों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि नगर पालिक निगम सागर की इस दोषपूर्ण नीति के खिलाफ तथा शहर के छूटे हुए वार्डो को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल कराने के लिए जन समर्थन जुटाते हुए आंदोलन करने से भी नहीं चुकेंगे।
क्षेत्र विशेष के लोगो की उपेक्षा
जिला ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश मोनी केसरवानी ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से क्षेत्र विशेष के लोगों को वंचित किए जाने को लेकर एक बड़ा जन आंदोलन खड़ा करने की बात पर बल दिया। नगर पालिक निगम सागर के  पार्षद द्वय महेश जाटव,  भैयन पटेल ने कहा कि नगर निगम ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की डीपीआर बनाते समय हमारी अनदेखी कर मनमर्जी से  डीपीआर तैयार करवाई गई है। पि.वर्ग कांग्रेस के अध्यक्ष राजा सेन ने नगर निगम की दोषपूर्ण कार्य प्रणाली को क्षेत्र विशेष के विकास करने तथा अन्य क्षेत्र के रहवासियों के साथ वादा खिलाफी बताया। पूर्व पार्षद शौकत अली चौधरी ने नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में चिन्हित वार्डो को छोड़ने पर स्लिम एरिया में रहने वालो  का अपमान बताया। बैठक का संचालन युवा कांग्रेस अध्यक्ष खान ने किया अंत में आभार कार्यकारी अध्यक्ष राशिद खान ने माना। बैठक को एडवोकेट इंद्रजीत दुबे,कांग्रेस नेता मुन्ना विश्वकर्मा ,पूर्व पार्षद गंगाराम चौधरी, युवा नेता जितेंद्र चौधरी, कांग्रेस नेता हरीश चंद्र सोनवार, नाथूराम चौधरी, राहुल जाटव आदि ने संबोधित कर नगर निगम की दोगली और दोषपूर्ण निति पर पुरजोर विरोध  दर्ज कराया। बैठक में मुख्य रूप से देवेंद्र कुर्मी, मजहर हाशमी, अरविंद अहिरवार, शैलेंद्र चौधरी, गुलाब पटेल,नरेंद्र कुमार, नरेश कुमार, हिमेश बाल्मीकि, रवि उमहिया,शेरू भाईजान  आदि मौजूद थे।
Share:

1 comments:

Archive