बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

मध्य प्रदेश। भाजपा के आधार स्तंभ , गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का निधन,सोमवार को अंतिम संस्कार

मध्य प्रदेश। भाजपा के आधार स्तंभ , गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का निधन,सोमवार को अंतिम संस्कार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा के आधारस्तम्भ और सादगी की मूर्ति  और  पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री बनने वाले कैलाश जोशी का रविवार को सुबह 11.24 मिनट परभोपाल में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।वे पिछले  तीन वर्ष से अस्वस्थ्य चल रहे थे। स्व जोशी का अंतिम संस्कार कल सोमवार को देवास के हाट पिपल्या में होगा।  उनके निधन पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अनेक नेताओं ने शोक वयक्त किया है ।
       पिछले महीने ही कैलाश जोशी की तबीयत बिगड़ गई थी। कैलाश जोशी को भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। उस समय पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह उन्हे अस्पताल देखने पहुंचे थे। इससे पहले भी जोशी की तबीयत बिगड़ने की खबर आई थी। उन्हें शुगर बढ़ने के चलते उन्हें परेशानी बढ़ गई थी। अप्रैल में उन्हें निमोनिया हो गया था। 91 वर्षीय जोशी ने आज अंतिम सांस ली । 
नगरपालिका अध्यक्ष से लेकर मुख्यमंत्री तक का सफर
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कैलाश जोशी का जन्म 14 जुलाई, 1929 को हुआ था। वह 1951 में भारतीय जनसंघ के सदस्य बने। 1955 में हाटपीपल्या नगरपालिका के अध्यक्ष चुने गए। 1962 से निरन्तर बागली क्षेत्र से विधायक बने। आपातकाल के दौरान एक महीने अंडरग्राउंड रहने के बाद 28 जुलाई 1975 को विधानसभा के गेट पर गिरफ्तार हुए। 19 माह तक मीसा में नजरबंद रहे। 24 जून 1977 को कैलाश जोशी मध्यप्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने। हालांकि 1978 में अस्वस्थ होने के कारण उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वे इसके बाद भोपाल से दो दफा सांसद भी चुने गए।
अंतिम संस्कार कल सोमवार को  हाटपिपलिया में होगा 
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, राजनीति में सादगी, शुचिता और पारदर्शिता के प्रतीक, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कैलाश जोशी जी का आज 11:25 पर उपचार के दौरान निधन हो गया ।उनके निधन की खबर से समूचे भाजपा परिवार में शोक व्याप्त हो गया है।आज शाम 5:00 बजे उनकी पार्थिव देह भोपाल स्थित उनके निवास B-30/74 बंगला ले जाई जाएगी।कल 25 नवंबर को सुबह 9:30 बजे श्री जोशी जी की पार्थिव देह प्रदेश भाजपाकार्यालय दीनदयाल परिसर में अंतिम दर्शनार्थ रखी जाएगी ।एक घंटे पश्चात 10:30 बजे उन्हें बैरागढ़, सीहोर और आष्टा होते हुएहाटपिपलिया ले जाया जाएगा।जहां अपराहन 3:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएग
प्रधानमंत्री सहित सभी ने निधन पर शोक जताया
  वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और दुख जताया. उन्होंने लिखा, कैलाश जोशी जी एक ऐसे नेता थे जिन्होंने मध्य प्रदेश के विकास में एक मजबूत योगदान दिया. उन्होंने मध्य भारत में जनसंघ और भाजपा को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की. उन्होंने एक प्रभावी विधायक के रूप में अपनी पहचान बनाई. उनके निधन से दुख हुआ. उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।
मुख्य मंत्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी जी के दुःखद निधन का समाचार मिला।मृदभाषी,सरल,सहज व्यक्तित्व के धनी कैलाश जी का निधन राजनीति क्षेत्र की एक अपूरणीय क्षति है।परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ ।ईश्वर उन्हे अपने श्रीचरणो मे स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने ट्वीट किया कि  भाजपा के आधार स्तंभ, ईमानदार और सादगी की प्रतिमूर्ति पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय कैलाश जोशी जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। आदरणीय जोशी जी राजनीति के संत थे। विगत 4 दशक से मुझे उनका निरन्तर सानिध्य मिलता रहा।  आदरणीय कैलाश जोशी जी जुड़ी अनेक स्मृतियां मेरे जहन में है।लेकिन अब राजनीति में श्री जोशी जैसे व्यक्तित्व वाला दूसरा कोई हो नही सकता। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। भाजपा को मजबूत करने के लिए कठोर परिश्रम किया। उनके निधन से भाजपा- संगठन ने एक आधारस्तंभ खो दिया है। इस दुख की घड़ी में समूचे जोशी परिवार के प्रति मेरी संवेदनाये है ।
 पूर्व गृहमंत्री एवं विधायक भूपेन्द्र सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि श्री कैलाश जोशी ने मध्यप्रदेश में भाजपा को खड़ा करने में अहम् भूमिका निभाई। वे हमारे लिए आदर्श थे। उनकी स्पष्टवादिता हमें हमेशा प्रेरणा देती रही है। श्री कैलाश जोशी के निधन से पार्टी और प्रदेश को अपूरणीय क्षति हुई है।
उनके निधन पर पार्टी अध्यक्ष राकेश सिंह ,पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित सभी ने दुख व्यक्त किया है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive