बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

डाॅ.गौर जयंती। कुलपति ने बताई उपलब्धियां, भव्य समारोह ,शोभायात्रा निकाली

 डाॅ.गौर जयंती। कुलपति ने बताई उपलब्धियां,  भव्य समारोह ,शोभायात्रा निकाली

सागर।सविधान सभा के सदस्य और  डाॅ. हरीसिंह गौर विष्वविद्यालय सागर के संस्थापक डाॅ. हरीसिंह गौर 150वे जन्म दिवस  पर अनेक आयोजन हुए। 
तीनबत्ती स्थित गौर प्रतिमा से कार्यक्रम की  शुरुआत हुई। यहां  कुलपति प्रो आरपी तिवारी  द्वारा माल्यार्पण कर शुरुआत की गई। उन्होंने बताया कि विवि में गुणात्मक सुधार की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे है । विश्व पटल पर विवि का नाम रोशन हो तभी डॉ गौए के सपने साकार होंगे। गौर मूर्ति से विष्वविद्यालय परिसर तक शोभायात्रा  निकाली गई। यात्रा गौर  अध्ययन केन्द्र पर पहुची  जहा डाॅ. गौर के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं गौर स्मारक (गौर जन्मस्थली) पर पुष्प अर्पण कुलपति द्वारा किये गये।
विवि में कौशल विकास के लिए कोर्स
विवि में आयोजित गौर प्रांगण मेंमुख्य कार्यक्रम का आयोजन दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्वण के साथ षुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में विष्वविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राऐं सम्मानीय षिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारीगण सपरिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता  कुलपति प्रो.राघवेन्द्र प्रसाद तिवारी द्वारा की गई। कुलपति जी ने विगत वर्ष में विष्वविद्यालय को प्राप्त उपलब्धियों के बारे में बताया तथा समय के साथ कौषल विकास के लिए आवष्यक कोर्स को सामिल करनेेेे पर जोर दिया उन्मूलक विषयों को समाहित करने की बात कही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. अषोक मोडक  रहे। उन्होंने गौर-गौरव पर अपना व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में पत्रकारिता विभाग से प्रकाषित समाचार समय, पुस्तक बुन्देलखण्ड की संस्कृति, कटिंग चाय, मेडिसिनल एंड ऐरोमेटिक प्लांट आॅफ साउथ अमेरिका, ब्राजील, पत्रिका उजास,पत्रिका अंक 76 एवं 77 गांधी विषेषांक आदि पुस्तकों का विमोचन/लोकार्पण किया गया। 
ये हुए सम्मानित
कार्यक्रम में लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सफल छात्रों में आषीष कुमार पाण्डे, निधि जैन, सोनल गुप्ता, आषीष कुमार आदि छात्रों को सम्मानित किया गया। फेकल्टी में प्रो. एम.एल.खान,बाॅटनी,डाॅ. राकेष साहनी जियोग्राफी, प्रो. पी.के.राय.डाॅ. गयानेष कुमार तिवारी. रूची पाण्डे,प्रियंका परिहार, आदि षिक्षको को सम्मानित किया गया। इस अवार पर दान दाताओं की राषि द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को माननीय कुलपति प्रो. राघवेन्द्र प्रसाद तिवारी द्वारा स्वर्ण पदक, राषि एवं प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिनमें अमान कुर्मी,ईहा घई, श्री मनोज कुमार पटेल, ज्योत्सना कावड़कर,कु. कौषिकी विजसवर्गीय,मानवी भटनागर,ईहा घई,मधुश्री डे, अंकित धुर्बे, अंकिता बारवा, मो. साद, सुरभी गुप्ता,चारू प्रभाकर, श्री मानस षर्मा,  कु. मोना चैहान,श्री आदर्ष ठाकुर, कार्तिक सैनी, रक्षा पुरोहित, तनु ओक्षा,षिवानी लोधी, कु. सूर्यांषी दुबे, कु. मनीषा अहिरवार, श्री षिवकुमार यादव, नियति गुप्ता, हर्षिता सिंघई, रजत सिंह,षैलेष तिवारी, सृष्टि साहू, श्री अमित दुबे, विष्वविद्यालय के उत्कृष्ट तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारी श्री अख्तर हुसैन व श्री जगदीष प्रसाद नामदेव,विधि विभाग के श्री धर्मेन्द्र कुमार, श्री गौहर आलम, कु. जयति श्रीवास्तव,एन.सी.सी. केडैट में अरकाजा द्धिवेदी, निषी सिंघई, काजल सिंह, अनुश्री अवस्थाी,कपिल लोधी,रूदे्रष प्रताप लोधी, निरीक्षक  कृपासागर बाजपेयी भूतपूर्व छात्रों डॉ मीना पिम्पलापुरे एवं विष्वविद्यालय के शिक्षकों का सम्मान शाल श्रीफल एवं पगड़ी पहनाकर के द्वारा किया गया। 
  मंच संचालन कुलसचिव कर्नल. राकेष मोहन जोषी एवं प्रो. ललित मोहन द्वारा किया गया। कार्यक्रम स्वगत भाषण कुलसचिव ने दिया तथा आभार प्रो. सुरेशआचार्य ने व्यक्त किया।
आकाश से पुष्प वर्षा, विमान से
 डाॅ. गौर जी के 150वे जन्म जयंती वर्ष पर उनकी प्रतिमा पर 150 किलो फूलों की वर्षा हवाई मार्ग द्वारा विष्वविद्यालय के सुरक्षा विभाग एवं  विनोद प्रजापति के सौजन्य के माध्यम से की गई। 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर विष्वविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ।
 ये रहे शामिल
तीनबत्ती पर आयोजित कार्यक्रम और शोभायात्रा में कुलपति प्रो आर पी तिवारी,समाजवादी नेता रघु ठाकुर,विधायक शेलेन्द्र जैन ,महापौर अभय दरे,पूर्व मंत्री सुरेंद्र चोधरी, प्रो सुरेश आचार्य,डॉ जी एस चोबे,कर्नल राकेश मोहन जोशी,डॉ श्री मति चंदा बेन,डॉ सुशील तिवारी,राज कुमार पचौरी,सुधीर यादव,डॉ अशोक अहिरवार,बद्री भाई,पी एल सोनी,सुरेश जाट,चतुर्भुज सिंह,शुकदेव प्रसाद तिवारी, ,दिवाकर राजपूत,राजू भाई गर्ग,महेंद्र प्रताप तिवारी, मुकुल पुरोहित,सुरेंद्र सुहाने,डॉ विवेक तिवारी,कमलेश साहू,रवि यादव, रवि यादव, हर गोविन्द विश्व,क्रांत कुमार सराफ,सी पी सिंह,रेखा चोधरी,संदीप सबलोक,विजय साहू,संदीप चंचल,asp रक्षपाल सिंह,गुड्डू चोबे, अन्नी दुबे आदि शामिल हुए।
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive