बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए हुई राय शुमारी, तीन तीन नाम लिए पर्चीयो से

भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए हुई राय शुमारी,तीन तीन नाम लिए  पर्चीयो से 
सागर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत बूथ स्तर एवं मंडल स्तर के चुनावों के बाद जिला अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया के लिये पार्टी कार्यालय में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचन अधिकारी अरविंद भदौरिया ने मंडल अध्यक्ष एवं जिले के प्रतिनिधियों के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा कर रायशुमारी की।
उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के एवं मंडल स्तर के चुनाव के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया में भी आंतरिक लोकतंत्र मजबूत रहे इसको लेकर पार्टी ने पारदर्शिता के साथ चयन प्रक्रिया तय की है। सभी मंडल अध्यक्ष एवं जिले के प्रतिनिधिगण जिला अध्यक्ष के उम्मीदवारों के तीन नाम पर्ची में लिखकर अपनी-अपनी राय दें जिसे लिफाफा में बंद करकर भोपाल ले जाया जायेगा। उन्होंने कहा कि सागर जिले के वरिष्ठ नेताओं से वन-टू-वन चर्चा कर जिला अध्यक्ष के उम्मीदवार के संबंध में चर्चा की गयी है एवं जिले के वरिष्ठ नेताओं एवं जन प्रतिनिधियों से भी जिला अध्यक्ष के संबंध में चर्चा की गयी है। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष की सभी लोगों से रायशुमारी एवं चर्चा के पश्चात् समन्वय बनाकर सर्वसम्मति से अतिशीघ्र भोपाल से घोषणा होगी। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल पटैल ने स्वागत भाषण देते हुये कहा कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र के मजबूती के लिये निर्वाचन प्रक्रिया महत्वपूर्ण है। 
अरविंद भदौरिया ने आज सुबह जिले के समस्त मंडल अध्यक्षों एवं जिले के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर उनसे पर्ची के माध्यम से 3-3 उम्मीदवारों के नाम लेकर लिफाफे में बंद किये तत्पश्चात् सागर जिले के लगभग 30 वरिष्ठ नेताओं से जिला अध्यक्ष को लेकर वन-टू-वन चर्चा कर रायशुमारी ली। तत्पश्चात् जिले के निर्वाचन अधिकारी अरविंद भदौरिया ने सागर जिले के वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा की। 
बैठक का संचालन जिले के महामंत्री अनुराग प्यासी एवं आभार शैलेष केशरवानी ने व्यक्त किया। 
ये रहे बैठक में
बैठक और रायशुमारी एवं वरिष्ठ नेताओं में चर्चा करने वालो में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप लारिया, सांसद राजबहादुर सिंह, सागर विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर अभय दरे, पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव, पूर्व विधायक श्रीमति सुधा जैन, नारायण प्रसाद कबीरपंथी, भानूराणा, हरिराम सिंह ठाकुर, डाॅ. सुशील तिवारी, राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, प्रदीप पाठक, गोविंद जड़िया, तेजी सिंह राजपूत, डाॅ. सुखदेव मिश्रा, रामअवतार पांडे, सुधीर यादव, राजेन्द्र सिंह घोषी, राजकुमार सिंह बरकोटी, रामकुमार साहू, अरविंद तोमर, लक्ष्मण सिंह, डाॅ. वीरेन्द्र पाठक, पंकज मुखारया, राजकुमार जैन, अनुराग प्यासी, वैभवराज कुकरेले, शैलेष केशरवानी, प्रदीप राजौरिया, श्याम तिवारी, नवीन भट्ट, गौरव सिरोठिया, रामेश्वर नामदेव, उमेश हरदया, जगन्नाथ गुरैया, अर्पित पाण्डे, विक्रम सोनी, मनीष चैबे, रीतेश मिश्रा, बंटी शर्मा, राजकुमार सिंह धनौरा, कपिल कुशवाहा, दिलीप नायक, आफीसर यादव, प्रेमचंद बड़कुल, राजकुमार सतभैया, विवेक मिश्रा, उमेश जैन, देवपाल सिंह लोधी, अमित नायक, ईश्वर नायक, गोविंद पटैल, भरत सेमरा, सुधीर यादव, मनोज तिवारी, मनोज जैन, संदीप जैन, बुंदेल सिंह मानकी, कैलाश राजपूत, संजय चैरसिया, कमल सिंह दुधवारा, रामलखन सिंह, अमित राय, गोविंद पटैल, हरिशंकर राठौर, मनीष गुरू, राजकुमार बघेल, हरिशंकर कुशवाहा, पुष्पेन्द्र सिंह तोमर, दीपेश जैन, नारायण लोधी, मनीष पटैल, प्रवीण जैन, संतोष लोधी, शुभम तिवारी, मनीष पटैल, मुकेश कटारे, नत्थू सिंह यादव, ओमप्रकाश कुर्मी, प्रवीण जैन, धर्मेन्द्र पटैल, पुष्पेन्द्र सिंह तोमर, सुरेश कपस्या, श्याम सुंदर मिश्रा, नरेन्द्र ठाकुर, रत्नेश सिंह, भैयाराम लोधी, विनय मिश्रा, रविन्द्र अवस्थी, हीरालाल खटीक, वृन्दावन अहिरवार, यश अग्रवाल, नितिन सोनी, नितिन अहिरवार, ब्रजमोहन पाठक, निकेश गुप्ता, कपिल उपाध्याय, वृन्दावन अहिरवार, रीतेश तिवारी, संदीप साहू, अंशुल हर्षे, प्रशांत देवलिया, रामशास्त्री, सोनल सोनी, सहित बड़ी संख्या में अपेक्षित श्रेणी के भाजपा के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेताओं ने बैठक में उपस्थित होकर एवं निर्वाचन अधिकारी मान. अरविंद भदौरिया से भाजपा जिला अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर वन-टू-वन चर्चा की। उक्ताशय की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के संभागीय मीडिया प्रभारी प्रदीप राजौरिया ने  दी।  
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive