बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

ब्राम्हण समाज बेरोजगारी, कुरीतियों को लेकर जागरूक करेगा, विप्र समागम में लिया निर्णय

ब्राम्हण समाज बेरोजगारी, कुरीतियों को लेकर जागरूक करेगा, विप्र समागम में लिया निर्णय
सागर।अंतर्राष्ट्रीय ब्राम्हण महासभा के विप्र समागम में बड़ी संख्या में ब्राम्हण समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। आयोजन में सागर समेत अन्य जिलों से भी पदाधिकारी व विप्रबंधुओं ने हिस्सा लिया। इसमें समाज में व्याप्त बुराईयों और भ्रमों को लेकर नई ऊर्जा के साथ शंखनाद किया गया। आयोजन में शामिल सभी समाजजनों का चंदन तिलक लगाकर जनेऊ व श्रीफल से सम्मान स्वरूप स्मिृति चिन्ह भेंट किया गये। पटकुई में आयोजित इस समागम में वर्तमान में व्याप्त समस्याओं मतभेदों और कुरीतियों व कुसंगतियों को लेकर समाजिक विचार मंथन किया गया। वहीं समाज में व्याप्त बेरोजगारी को लेकर सभी ने सर्वसहमति से आरक्षण मिले या न मिले अपने अपने स्तर पर रोजगार उत्पन्न कराने की दिशा में निर्णय लिया, जिसका एक स्वर में स्वागत किया गया। वहीं समाज में व्याप्त कुरीतियों और जैसे मृत्यु भोज व विवाह में दहेज प्रथा को रोकने के लिए पंडितों से अपील की गई की यदि कोई विवाह लेन देन की शर्त पर होता है, तो उससे दूरी बनाकर रखी जाने जैसे निर्णय लिये गये। मंच से कहते हुए की ब्राह्मण समाज अब हिन्दू समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाएगा समाज में व्याप्त कुरीतियों को लेकर लोगों को जागरूक करने की पहल करेगा। यह विचार मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ  आदित्य मिश्रा , पं अभिषेक भार्गव, जिला अध्यक्ष पं रितेश बिल्थरे उपाध्यक्ष मनीष दुबे, पं अनिल तिवारी, नरसिंहपुर सर्व ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष पंडित पं नारायण प्रसाद दुबे ने व्यक्त किये। जिलाध्यक्ष रीतेश बिल्थरे ने कहा की इस आयोजन की सफलता के बाद इस तरह के आयोजन आगे भी होंगे जिसमें और बड़ी संख्या में समाजजन सम्मिलित होंगे जिसके लिये हम अभी से व्यव्थाओं में जुटे हुए हैं।  महासम्मेलन में पु सुशील तिवारी, पं विनोद गुरु, पं अभिलाष मिश्रा, पं  त्रिलोकी कटारे, पं विनीत पटेरिया पं बिपिन बिहारी पं गिरीश पटेरिया रामराज कन्हैआ, मुकेश तिवारी, योगेश पन्या, राम मिश्रा, आकाश शुक्ला, वारिज तिवारी, दीपक दुबे, गजानन कटारे, सहितं सागर जिला से समस्त वरिष्ठ एवं युवा विप्र गण सम्मिलित हुए।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive