बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

फसल ऋण माफी योजना के तहत देवरी तहसील के 2225 किसानों को 16 करोड़ रूपये का फसल ऋण माफ किए

फसल ऋण माफी योजना के तहत देवरी तहसील के 2225 किसानों को 16 करोड़ रूपये का फसल ऋण माफ किए
सागर। जय किसान फसल ऋण माफी योजना का द्वितीय चरण मध्यप्रदेश शासन ने शुरु किया है, जिसमें 50 हजार से लेकर 1 लाख तक के पी.ए. (चालू) खातों का ऋण माफ किए जा रहे है। इसी क्रम में सागर जिले के देवरी तहसील के किला मैदान में आयोजित जय किसान फसल ऋण माफी कार्यक्रम नवकरणीय उर्जा विभाग मंत्री  हर्ष यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। जिसमें देवरी तहसील के 2225 किसानों के 16 करोड़ रूपये का फसल ऋण माफ किए गए। कार्यक्रम में मंच से 10 किसानों को किसान सम्मान पत्र अतिथियों द्वारा पदाय किए गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास मिषन योजना अंतर्गत 10 हितग्राहियों को गृह प्रवेष के प्रमाण पत्र भी दिए गए ।   
उन्होंने जानकारी दी कि देवरी और सागर में दुनिया का सबसे बड़ा सौलर प्लांट बनाया जाएगा। सौलर प्लांट की क्षमता 2000 मेगावाट होगी। इससे देष-पदेष ही नहीं दुनिया के नक्षे पर देवरी और सागर का नाम होगा। उन्होंने कहा कि किसान भाई सौलर पंप लगाकर भी लाभ उठा सकते है। क्षेत्र के लिए अधिक से अधिक सौलर पंप स्वीकृत किए जाएंगे। 
कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक ने कार्यक्रम में कहा कि किसान  फसलों की विविधीकरण को अपनाएं। जिससे यदि कभी एक फसल कमजोर होती है तो दुसरी फसल उसकी भरपाई कर सके। उन्होंने किसानां से फसलों की उन्नत बीज, कृषि तकनीकी, कृषि यंत्र अपनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि सागर जिले में प्रथम चरण में 50 हजार 886 किसानों के 156 करोड़ रूपए माफ किए गए और द्वितीय चरण में 22 हजार किसानों के 158 करोड़ इस प्रकार कुल 314 करोड़ के ऋण माफी का लाभ किसानों को मिला है।  कार्यक्रम के प्रारंभ में उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग श्री एके नेमा ने जय किसान फसल ऋण माफी योजना के विषय में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार सुश्री आंचल आठया ने व्यक्त किए।




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive