बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

थाना बांदरी पुलिस ने पकड़ी एक लाख 690 हजार की 40 पेटी अवैध देशी शराब

थाना बांदरी पुलिस ने पकड़ी एक लाख 690 हजार की  40 पेटी अवैध देशी शराब
सागर। सागर जिले की बांदरी पुलिस ने एक मकान से 40 पेटी अवैध देशी शराब पकड़ी है । जिसकी कीमत एक लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया था। 
थाना प्रभारी बांदरी  मानस व्दिवेदी व्दारा स्टाफ आर.संतोष जाट, धर्मेन्द्र हरदेनिया,दीपक सोनी देवेन्द्रयादव , कमलेश अहिरवार, सत्यनारायण धुर्वे एवं  मनीषा शाक्य को हमराह में लेकर भारी मात्रा मेंअवैध शराब रखे होने की सूचना पर ग्राम धोहा में संदेही के घर जाकर तस्दीक किया।आरोपी आनंदी धानक पितापुनू धानक उम 37 वर्ष नि0 ग्राम धोहा थाना बांदरी के कब्जे से 40 पेटी देशी मशाला शराब कुल 360 लीटर कीमतीकरीब 1,60,000/-रूपये एवं आरोपी बबलू पिता नन्दे धानक उम्र 30 वर्ष नि0 ग्राम धोहा थाना बांदरी के कब्जे से मो0सा0 क्र0 MPOANR1093 बजाज डिस्कवर कीमती करीब 30000/-रू0 जिससे आरोपियों व्दारा शराब का परिवहनकिया जाता था जप्त की गई। आरोपियों के कथन के आधार मिली जानकारी के अनुसार अन्य आरोपियों की तलाशकी जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिन्हे  न्यायालय पेश किया जायेगा।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive