तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

युवा कांग्रेस ने फूंका भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े का पुतला

युवा कांग्रेस ने फूंका भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े का पुतला
सागर।भाजपा सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े द्वारा राष्ट्र पिता पूज्य महात्मा गांधी जी पर की गई बयानबाजी से गुस्साये कांग्रेसजनों ने जिला युवा कांग्रेस के तत्वाधान में स्थानीय मकरोनियां चौराहे पर म.प्र. कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी की अगुवाई में भाजपा के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कर भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े का पुतला फूंका। पुतला दहन के पूर्व बड़ी संख्या में कांग्रेसजन स्थानीय मकरोनियां तिराहे पर एकत्रित हुए जहां हाथों में तिरंगा झण्डे और ढ़ोल धमाकों के साथ भाजपा मुर्दाबाद, नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद, अनंत कुमार मुर्दाबाद और महात्मा गांधी अमर रहें के नारों के साथ कांग्रेसजनों ने पुतले को आग के हवाले किया।
 पूर्व मंत्री  सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि राष्ट्र पिता पूज्य महात्मा गांधी जी के स्वतंत्रता आंदोलन के समय किये गये सत्याग्रह को भाजपा सांसद श्री अनंत कुमार हेगड़े द्वारा ड्रामा बताना बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय है।  उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वो किस विचारधारा के साथ हैं पूज्य महात्मा गांधी जी की या नाथूराम गोडसे की ? युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशरफ खान ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि पूज्य महात्मा गांधी जी पर किसी भी प्रकार की अनर्गल व निम्न स्तर की बयानबाजी युवा कांग्रेस किसी भी सूरत में बरदास्त नहीं करेगी और ऐंसे बयानबाजी करने वालों के खिलाफ हर स्तर तक डटकर मुकाबला करने को तैयार है। प्रदर्शन को जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्षद्वय जितेन्द्र सिंह चावला, देवेन्द्र पटैल, ब्लाक कांगेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी,. राजेश दुबे, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, राशिद खान, जतिन चौकसे, आर.आर. पाराशर, पुष्पेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र करोसिया, वीरेन्द्र गौतम, कलू गोविंद पटैल, अबरार सौदागर, निखिल चौकसे, संजय रोहिदास, संदीप चौधरी, रोहित वर्मा आदि ने संबोधित किया। विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन करने वालों में मुख्य रूप से मुल्ले चौधरी, संदीप गौतम, राकेश यादव, अक्षय दुबे, राहुल जैन, मार्शल खान, नवीन वर्मा, विशाल बाबू, धीरज खरे, अरविंद मिश्रा, शिवा पटैल, मनोज यादव, अंबुज चौहान, निशांत आठिया, सुभाष अहिरवार, राजा बुंदेला, भैयाराम पटैल, रवि पटैल, नीलेश दुबे, अफजल खान, गौतम अहिरवार, वीरेन्द्र चौधरी, रवि उमाहिया, पुष्पेन्द्र राठौर, नरेन्द्र मिश्रा, महेश सेन, सुनील सिंह, दानिश रानू, दानिश राही, समीर मकरानी, सलमान खान, शालगराम पटैल, कमल बंसल, राजेश ठेकेदार, गंगाराम चौधरी, वीरू चौधरी, जयराम खटीक, राजेश पचरंगा, नाथूराम चौधरी, चक्रेश रोहित, आनंद अहिरवार, सुनील अहिरवार, रघुवीर प्रसाद, आनंद पथरौल, शहबाज बाबा, राहुल सिंह, अजीत सिंह, प्रमोद मिश्रा, पवन लारिया, दिलीप रावत, राजेन्द्र साहनी, डॉ. महमूद खान, सुनील चौधरी, अशफाक राईन, रशीद खान, एम.आई. खान, अमित नायक, खिम्मू ठाकुर, सुनील लारिया, नन्नू बंसल आदि मौजूद थे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive