बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

नई पीढ़ी को देश भक्ति के प्रति जागरूक करने की जरूरत : राजलक्ष्मी मांडा ★ स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय एकता यात्रा पहुची सागर

नई पीढ़ी को देश भक्ति के प्रति जागरूक करने की जरूरत : राजलक्ष्मी मांडा
★ स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर  राष्ट्रीय एकता यात्रा पहुची सागर



सागर। स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर नारी शक्ति की प्रतीक लीगल लाइट्स काउंसिल-इंडिया की राष्ट्रीय महासचिव सुश्री राजलक्ष्मी मांडा जी राष्ट्रीय ध्वज के साथ मदुरई से अटल टनल मनाली हिमाचल प्रदेश तक बुलेट से 4450 कि.मी. की यात्रा कर रही है। इसी दौरान बुधवार को सागर पहुँची। डॉ. हरिसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय पर सुश्री राजलक्ष्मी मांडा जी का  लीगल लाइट्स काउंसिल-इंडिया प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति अनु शैलेन्द्र जैन एवं सागर विधायक शैलेन्द्र जैन तथा पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

नई पीढ़ी को देश भक्ति के प्रति जागरूक करने की जरूरत : राजलक्ष्मी मांडा

सुश्री राजलक्ष्मी मांडा ने  मीडिया से चर्चा में कहा कि, मैंने अपने जीवन में अनेकों यात्राएं की है पर इस यात्रा में एक अलग ही अनुभव प्राप्त हुआ है। लोगों का देश के प्रति जो भाव हमें देखने मिला है वह काबिले तारीफ है और  खासकर सागर शहर वासियों ने जिस जोश और जिंदादिली से इस यात्रा का स्वागत किया है हमें लगता है कि मैं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व ही स्वतंत्रता दिवस मना लिया है ।जैसा आत्मीय स्वागत आपने किया है वैसा कहीं नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि धूप बारिश को चुनौती देकर हम इस यात्रा को पूरा कर रहे है। 75 साल हो गए स्वतन्त्रता दिवस मनाए लेकिन हमंे इसे ऐसा न मनाए की केवल नाम करे। इसे महोत्सव के रूप में मनाया जाये इसलिए इस यात्रा को कर रही हूँ। उन्होंने कहा एक महिला बुलेट चला सकती है या नहीं ऐसा संदेह आज भी हमारे देश में है। महिलाओं को जज्बा देने के लिये उनमें आत्म विश्वास पैदा करने के लिये इस यात्रा में बुलेट को चुना है। आज राष्ट्रगान एवं नेशनल फ्लैग का जगह-जगह अपमान होने लगा है। नई पीढ़ी को देश भक्ति के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। इस यात्रा के माध्यम से हम लोगों में जन जागृति लाना चाहते है और हमारी पुरात्व संस्कृति एकता, अखण्डता को जीवित रखना चाहते है। इस यात्रा को हमने 8 अगस्त को प्रारंभ किया है 19 अगस्त को अटल टनल मनाली पहुँचेगें। इस यात्रा में हमारी 25 सदस्यी टीम है। हम 12 राज्यों से होते हुये मनाली पहुँचेगें। अभीत तक हम 2800 कि.मी. की यात्रा तय कर आज सागर पहुँचे। सागर में आज इस यात्रा के दौरान देश को इतना सम्मान दिया गया कि मैं अभिभूत हॅंँू। इसके लिये लीगल लाइट्स काउंसिल-इंडिया प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति अनु शैलेन्द्र जैन एवं सागर विधायक शैलेन्द्र जैन का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। यात्रा के दौरान हम पुरे दिन में 3-4 जगह रूकते है एवं एक दिन में 300 कि.मी. की यात्रा तय करते है। हमे कुल 4450 कि.मी. की यात्रा तय करनी है। अभी तक हम कुल 65000 कि.मी. बुलेट से यात्रा कर चुके है। इसके बाद सुश्री राजलक्ष्मी मांडा जी अपनी संस्था लीगल लाइट्स काउंसिल-इंडिया के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि, 20 कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट में हमारी संस्था के सदस्य निःशुल्क कार्य करते है। संस्था के 5000 ट्रक है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 10 देशांे में लीगल लाइट्स काउंसिल-इंडिया की टीमें है।

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम

के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




ट्वीटर  फॉलो करे



वेबसाईट



नारीशक्ति उत्थान के लिए जुटी है राजलक्ष्मी : अनु शैलेन्द्र जैन

काउंसिल-इंडिया प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति अनु शैलेन्द्र जैन ने कहा कि, हम सबके लिये बड़े सौभाग्य की बात है कि हमे पुनः एक बार फिर सुश्री राजलक्ष्मी मांडा जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आपके द्वारा किये जा रहे नारीशक्ति उत्थान कार्य अभूतपूर्व है। मैं समस्त नारी शक्ति से कहना चाहती हूँ कि सुश्री राजलक्ष्मी मांडा जी से प्रेरणा लेते हुये आत्म निर्भर बने एवं दूसरों को आत्मनिर्भरता की प्रेरणा देे। आपके एक प्रयास से हम अपने समाज एवं देश में हर नारी को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बना सकते है। 

महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है राजलक्ष्मी जी: विधायक शेलेन्द्र जैन

विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि, राजलक्ष्मी मांडा जी बतौर शिक्षिका राष्ट्र के प्रति देशभक्ति की भावना रखते हुये महिलाओं को सशक्त एवं आत्म निर्भर बनाने के हर संभव प्रयास किये एवं महिलाओं को सशक्त एवं आत्म निर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना, महिलाआंे को हर संभव सशक्त बनाना है। इस प्रकार सभी तरह के प्रयास सुश्री राजलक्ष्मी मांडा जी द्वारा किये जा रहे है। इसके पूर्व सुश्री राजलक्ष्मी मांडा जी ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण के पूर्व यात्रा निकाली थी जिसमें इनके द्वारा 651 किलोग्राम का घंटा भारत भ्रमण कर अयोध्या पहुंचकर चढ़ाया। इस यात्रा के दौरान इनका सागर आगमन हुआ था।  

एकता यात्रा का जगह जगह स्वागत

सागर में विश्वविद्यालय पर डॉ. हरिसिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय एकता यात्रा शुभांरभ किया गया। नगर के मुख्य स्थानों पर राष्ट्रीय एकता यात्रा का स्वागत किया गया। विश्वविद्यालय से पुलिस लाईन-बी.सी. बंगला होेते हुये लाल स्कूल गोपालगंज पर स्वागत-झंडा चौक गोपालगंज पर स्वागत-तीन बत्ती पहुँचकर डॉ. हरिसिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पचात् केशवगंज होते हुये विधायक शैलेन्द्र जैन के निवास पर राष्ट्रीय एकता यात्रा का समापन किया गया। सभी नगर वासियों ने राष्ट्रीय एकता यात्रा की प्रशंसा के साथ उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर 

 
---------------------------- 







तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885



--------------------------
   .
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive