बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुआ सागर शहर कांग्रेस सेवादल

तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुआ सागर शहर कांग्रेस सेवादल

भोपाल। भोपाल में प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शहर कांग्रेस सेवादल के सदस्यगणों ने बढ चढकर हिस्सा लिया। यात्रा अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई के आतिथ्य में संपन्न हुई। यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष ठा.रजनीश सिंह के साथ अजय सिंह,अरूण यादव,पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा,पी.सी.शर्मा आदि यात्रा के साथ साथ रहे ।
सागर से भोपाल गये शहर सेवादल परिवार के अध्यक्ष सिंटू कटारे ने प्रदेश प्रभारी सेवादल के.के.पांडे को और पूर्व प्रभारी सी.पी.वाजपेयी को कोरोना काल मे सेवादल द्वारा किये गये जनहितैषी कार्यों और सागर में सेवादल द्वारा आयोजित किसान यात्रा का फोटो संग्रह भेट किया।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive