तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

वेक्सीनेशन : घर-घर चलो अभियान में कांग्रेस सेवादल ने दी अपनी सेवाएं



वेक्सीनेशन : घर-घर चलो अभियान में कांग्रेस सेवादल ने दी अपनी सेवाएं


सागर। हर एक घर तक और हर एक व्यक्ति तक वैक्सीन पहुंचें इस निस्थार्थ भाव से आज कांग्रेस सेवादल परिवार ने आज शहर के मोहननगर वार्ड क्रमांक केन्द्र संख्या 75 में घर-घर चलो अभियान के तहत् अपनी सेवाएं दी।
सेवादल परिवार ने वार्ड के निशक्त,चलने फिरने मे असमर्थ वृद्ध जन तक स्वास्थ्य कर्मियों के साथ पहुंचकर वैक्सीन का लाभ लोगो को दिलाया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष ने अपील की,कि वैक्सीन लगवाना और वैक्सीन लगवाने के लिये दूसरों को प्रेरित करना भी एक तरह से देश की सेवा है इसलिये अपने और देश के भले के लिये वैक्सीन के दोनो डोज समय पर ले। सेवादल अध्यक्ष के साथ जयदीप यादव,अंकुर यादव,अरविंद राजपूत आदि सेवादल परिवार के सदस्यों ने इस कार्य में अपनी सेवाएं दी,सेवादल के इस कार्य को चमेली चौक पाली क्लीनिक के स्टाफ और आगंनबाडी केन्द्र की महिला कार्यकर्ताओं ने सहयोग देते हुये सेवादल की प्रशंसा की। आगंनवाड़ी महिला कार्यकर्ता सरस्वती दुबे,बबीता साहू,सुनीता सोनी सहायिका सीमा साहू, शिल्पा मिश्रा ए.एन.एम. मुस्कान अहिरवार,अभिषेक पटैल आदि ने अपने केन्द्र पर शासन का यह अभियान चलाया।

 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive