बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू , जिला कार्यसमिति की बैठक में डाॅ. गौर को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पारित


भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू , जिला कार्यसमिति की बैठक में डाॅ. गौर को भारत रत्न देने का प्रस्ताव  पारित



सागर । भारतीय जनता पार्टी जिला सागर के तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग के पहले धर्मश्री स्थित सागर सरोज मैरिज गार्डन में भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुयी। जिला कार्यसमिति की बैठक प्रारंभ करने के पहले मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सागर संभाग के संगठन प्रभारी चौधरी  मुकेश सिंह चतुर्वेदी, पार्टी के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, श्रीमती लता वानखेड़े,  प्रभुदयाल पटैल,  जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, नरयावली विधायक  प्रदीप लारिया, बीना विधायक श्री महेश राय, पूर्व विधायक श्री हरवंश सिंह राठौर, नारायण प्रसाद कबीरपंथी, डाॅ. विनोद पंथी, जाहर सिंह, डाॅ. सुशील तिवारी, शशि कैथोरिया, सुधीर यादव, शैलेष केशरवानी, अनुराग प्यासी, श्याम तिवारी, वृन्दावन अहिरवार, मोनू चौहान आदि ने दीप प्रज्वलित कर भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।

सागर संभाग के संगठन प्रभारी मुकेश चतुर्वेदी
  ने कार्यसमिति को संबोधित करते हुये कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र है आज सांस्कृतिक राष्ट्रवाद भारतीय जनता पार्टी एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मान. नरेन्द्र मोदी जी के पूर्ण नेतृत्व में है। अपने पूर्ण यौवन पर है। पहले भारत को विश्व की बड़ी शक्तियां कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते कमजोर समझती थी वहीं दूसरी ओर वर्तमान की केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार एवं देश के प्रधानमंत्री मान. नरेन्द्र मोदी जी के सम्मान में विश्व की महाशक्तियां झुककर सम्मान देने को आतुर रहती है ।


कांग्रेस पार्टी पर सीधा आक्षेप करते हुये श्री चतुर्वेदी जी ने कहा कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस ने जनता में भ्रम फैलाकर राज किया है। श्री चौधरी ने कहा कि वास्तव में कांग्रेस का गठन अंग्रेजों ने किया था। कांग्रेस ने शुरू से ही राष्ट्रवादी लोगों को दबाकर ब्रिटिश सरकार और जनता के बीच में मध्यस्थ बनने का कार्य किया है और कांग्रेस ने आजादी के बाद भी जनता को भ्रम में रखकर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का हृास कर भारत देश को वैश्विक पटल पर बहुत कमजोर स्थिति में ले जाने का कार्य, दूषित मानसिकता के साथ कांग्रेस ने किया। उन्होंने बूथ विस्तारक योजना एवं समर्पण निधि के संबंध में भी दिशा निर्देश दिये।

 जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने कहा कि पूर्व में हुयी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मिले दिशा निर्देश एवं कार्यक्रमों को मंडल एवं बूथ स्तर तक उतारने के लिये समस्त दायित्ववान कार्यकर्ता जुटकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि बूथ बिस्तारक योजना सहित भविष्य के माह फरवरी तक के सभी कार्यक्रम निश्चित हो गये है जिसे आम जनता के बीच में ले जाने का कार्य भाजपा के कार्यकर्ता करेंगे।




 भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने आगामी तीन माहों के कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुये बताया कि 6 दिसंबर को डाॅ. भीमराव अंबेडकर निर्वाण दिवस को पार्टी कार्यकर्ता श्रद्धा भाव से मनायेंगे। 12 दिसंबर को संपूर्ण मध्यप्रदेश सहित सागर जिले में समस्त 34 मंडलो की बैठक आहुत होगी। 25 दिसंबर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस पर कार्यकर्ता सुशासन दिवस के रूप में मनायेगें। 1 जनवरी से 5 जनवरी तक मंडल अध्यक्ष और बथ विस्तारको की 14 कार्यशालायें रखी गयी है। और 18, 19, 20 जनवरी को विधानसभा प्रशिक्षण वर्ग संपन्न होगें। 20 जनवरी को बूथ विस्तारक प्रवास पर निकलेंगे। इसके अलावा 28 दिसंबर कुशाभाउ ठाकरे जी की पुण्यतिथि से 11 फरवरी पं. दीनदयाल जी की पुण्यतिथि तक समर्पण निधि के कार्यक्रम चलेंगे।
राजनैतिक प्रस्ताव - कार्यसमिति में राजनैतिक प्रस्ताव जिले के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने रखा। जिसमें केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया एवं सागर विश्वविद्यालय के संस्थापक डाॅ. हरिसिंह गौर को भारत रत्न देने की मांग का प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव का समर्थन जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नामदेव सहित संपूर्ण कार्यकारिणी ने हाथ उठाकर किया।
 प्रदेश के मंत्री प्रभुदयाल पटैल, डाॅ. लता वानखेड़े सहित नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने भी संबोधित किया।आभार जिले के महामंत्री वृन्दावन अहिरवार ने व्यक्त किया।





ये रहे शामिल

जिला कार्यसमिति में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्री हरवंश सिंह राठौर, नारायण प्रसाद कबीरपंथी, डाॅ. विनोद पंथी, जाहर सिंह, डाॅ. सुशील तिवारी, शशि कैथोरिया, सुधीर यादव, शैलेष केशरवानी, अनुराग प्यासी, जिला महामंत्री श्याम तिवारी, वृन्दावन अहिरवार, मितेन्द्र (मोनू) सिंह चौहान, शैलेन्द्र ठाकुर, प्रदीप राजौरिया, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह लोधी, नीतिराज पटैल, जगन्नाथ गुरैया, रामेश्वर नामदेव, नवीन भट्ट, चैन सिंह ठाकुर, अनिल ढिमोले, कमलेश बघेल, वैभवराज कुकरेले, जिला मंत्री श्रीमती सविता जिनेेश साहू, श्रीमती सुषमा यादव श्रीमती कीर्ति मनोज जैन, श्रीमती प्रीति जैन, श्रीमती जयंती मौर्य, श्रीमती पूनम वीरेन्द्र कुशवाहा, प्रीतम सिंह राजपूत, मनीष गुरू, देवेन्द्र फुसकेले, श्री निकेश गुप्ता, देवेन्द्र कटारे, प्रदीप राजोरिया ,श्रीकांत जैन, आलोक केशरवानी, श्रीमती संध्या भार्गव, लक्ष्मण सिंह लोधी, नरेन्द्र अहिरवार, राजकुमार सिह धनोरा, राजकुमार बरकड़े, आबिद पठान, मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्यसमिति अध्यक्षगण एवं मोर्चाे के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। 
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive