बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

प्रदेश की अन्त्योदयी योजनायें, भाजपा के मूल मंत्र की देन: मन्त्री गोपाल भार्गव

प्रदेश की अन्त्योदयी योजनायें, भाजपा के मूल मंत्र की देन: मन्त्री गोपाल भार्गव 


सागर। भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के प्रथम दिवस द्वितीय सत्र में मंत्री  गोपाल भार्गव ने विषय प्रवर्तक के रूप में पिछली 7 वर्षो में किये गये अन्त्योदयी प्रयत्न विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में वर्ग प्रशिक्षिणार्थियों को संबोधित करते हुये कहा कि देश में समाजवाद, पंूजीवाद, माक्र्सवाद सहित कई वाद आये लेकिन इन वादों से देश का एवं देश के लोगों का कल्याण नहीं हुआ। एकात्मवाद के पुरोधा जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्मवाद मानव दर्शन देकर देश की उन्नति एवं लोक कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। भारतीय जनता पार्टी आज अन्त्योदय को आत्मसात कर समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। 
पं. गोपाल भार्गव ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री सड़क योजना, अन्नपूर्णा योजना, अन्त्योदय अन्न योजना जैसी कई महात्वाकांक्षी योजनायें देश को एवं देश के लोगों को देकर अन्त्योदय से आगे बड़ाया। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मान. नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री मान. शिवराज सिंह चैहान ने अन्त्योदय को और गति देकर किसान, गरीब, मजदूर, छात्र, महिला सहित समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करने की दिशा में कई योजनाओं को संचालित कर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। म.प्र. शासन के च्ण्ॅण्क्ण् मंत्री मान. गोपाल भार्गव ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुये कहा कि कार्यकर्ता सरकार की सभी योजनाओं का गहराई से अध्ययन कर योजनाओं से जन-जन को अवगत कराकर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये कार्य करें। जिससे निश्चित रूप से पार्टी एवं सरकार की जनता के बीच मजबूत पकड़ होगी जिससे आगामी समय में भाजपा को लाभ मिलेगा। 
द्वितीय सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष वर्ग के व्यवस्था प्रभारी श्री हरिराम सिंह ने की। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र की अध्यक्षता पूर्व विधायक नारायण प्रसाद कबीरपंथी ने की जबकि विषय बूथ विस्तारक योजना पर विषय प्रवर्तक के रूप में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष जाहर सिंह ने कार्यकर्ताओं को बूथ विस्तार योजना की विस्तार से जानकारी दी। श्री जाहर सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन हमेशा से बूथ को महत्व देता आया है। आज पार्टी संगठन में मंडल मजबूत इकाई बनकर निकला है। जिले के समस्त पदाधिकारी जनप्रतिनिधि बूथ विस्तारक योजना को गंभीरता से अमली जामा पहनाये ताकि संगठन की मंशा अनुरूप बूथ मजबूत इकाई बनकर उभरे।
तृतीय सत्र की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश मंत्री पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल पटैल ने की। विषय प्रवर्तक के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सागर संभाग के संगठन प्रभारी मान. चैधरी श्री मुकेश सिंह चतुर्वेदी जी ने विषय भारत वैश्विक परिदृश्य विषय पर विषय प्रवर्तक के रूप में प्रशिक्षार्णियों को प्रशिक्षित करते हुये कहा कि प्राचीनकाल में भारत देश व्यापारिक, सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक रूप से समृद्ध था। लेकिन दृर्भाग्य से हिंसा फैलाने वाले अधर्मियों के काबिज होने से हमारा क्षरण हुआ उसके बाद भी भारत की संस्कृति, धर्म, अध्यात्म को आत्मसात कर लड़ाई लड़कर संघर्षरत रहकर इन्हें संरक्षित किया। हमारा दुर्भाग्य है कि आज भारत देश की गौरवशाली गाथा को गलत प्रकार से बताकर गढ़ा गया। लेकिन भारत की समृद्धशाली गौरव गाथा को आज स्थापित कर सर्व कल्याण के लिये देश के यशस्वी प्रधानमंत्री दृढ़ संकल्पित है। हम सभी कार्यकर्ताओं को भारत की गौरवशाली गाथा को आत्मसात कर सर्वकल्याण के लिये प्रेरणा लेकर कार्य करना होगा। जिससे निश्चित रूप से भारत पुनः विश्वगुरू के सिंहासन पर बिराजमान होगा और हम विश्व का मार्गदर्शन करेंगें। 
प्रशिक्षण वर्ग के चैथे सत्र की अध्यक्षता राम अवतार पांडे ने की एव विषय प्रवर्तक के रूप में भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने बदली हुयी परिस्थिति में भाजपा का दायित्व-भाजपा के विशिष्टय की समझ विषय पर विषर्य प्रर्वतक के रूप में प्रशिणार्थियों को संबोधित करते हुये कहा कि दिलती हुयी परिस्थितियों भाजपा की भूमिका और भाजपा की विशिष्ट समझ भाजपा की राजनैतिक दल के नाते अलग विशेषतायें है भाजपा विचारधारा, संगठन, कार्यपद्धति, कार्यकर्ता ओर नेतृत्व की लोकप्रियता इन विषयों को समझते हुये आज की परिस्थितियों में भाजपा की भूमिका को सिद्ध करना है। श्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा को सत्ता में बने रहने वाली पार्टी के नाते अपनी भूमिका निभानी होगी। प्रदेश एवं देश को विकसित बनाना है उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से भाजपा की कार्यपद्धति को समझकर कार्य करने का आह्वान किया। 
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने कहा कि प्रथम दिवस प्रशिक्षण दिवस चार सत्रों में अपेक्षित श्रेणी के प्रशिक्षार्णियों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता अन्त्योदय को आत्मसात कर समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की सेवा प्रशिक्षण के माध्यम से सेवाभाव से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। श्री सिरोठिया ने बताया कि कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुये शासन की गाईड लाइन का पालन करते हुये प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग में प्रमुख रूप से भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडलो के अध्यक्ष महामंत्री सहित अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्ताशय की जानकारी संभागीय मीडिया प्रभारी प्रदीप राजौरिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive