बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : नाइजीरिया से लौटे व्यक्तियों की कराई आरटी पीसीआर जांच एवं किया होम क्वॉरेंटाइन


SAGAR : नाइजीरिया से लौटे व्यक्तियों की कराई आरटी पीसीआर जांच एवं किया होम क्वॉरेंटाइन


सागर । कोरोना संक्रमण का नया वेरिएंट ओमीकार्न की जानकारी प्राप्त होते ही जिला प्रशासन भी सतर्क एवं सजग है। इसी के चलते जिला प्रशासन द्वारा लगातार जिले में बाहर से आ रहे व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त की जा रही है । जिसके चलते कलेक्टर श्री दीपक आर्य को जानकारी प्राप्त हुई की साउथ अफ्रीका नाइजीरिया से लौटे तीन व्यक्तियों को तत्काल होम क्वारंटाइन करते हुए आरटी पीसीआर की जांच स्वास्थ विभाग की डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ के द्वारा जांच कराई गई।
कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने बताया कि इन व्यक्तियों के सागर आने की जानकारी प्राप्त मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ,नगर निगम ,पुलिस के माध्यम से यह कार्रवाई सुनिश्चित कराई गई है ।उन्होंने बताया कि अभी प्रारंभिक तौर पर कोरोना संक्रमण की जांच आरटीपीसीआर से कराई गई है । सात दिन के बाद आरटीपीसीआर की जांच पुनः कराई जाएगी। इन व्यक्तियों की सतत निगरानी डॉक्टरों द्वारा की जा रही है। 
यहां बता दे सागर के मनोरमा कालोनी एक परिवार पति पत्नी और बेटी नाईजीरिया से वापस लौटे थे। जिनकी जांच हुई है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive