बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

प्रशिक्षण वर्ग : अतीत और वर्तमान का मूल्यांकन कर भविष्य की चुनौतियों के लिये तैयार होता है कार्यकर्ता: केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल

प्रशिक्षण वर्ग :  अतीत और वर्तमान का मूल्यांकन कर भविष्य की चुनौतियों के लिये तैयार होता है कार्यकर्ता:  केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल

सागर। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर 1 दिसंबर से 6 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में आयोजित हो रहे जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग की श्रृंखला मंे भारतीय जनता पार्टी जिला सागर के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन आज 6 सत्रों में वर्ग आयोजित किया गया। 
आज वर्ग के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में  अरूण पणनीतकर एवं सत्र की अध्यक्षता श्री रतन सिंह यादव ने की। विषय प्रवर्तक के रूप में श्री अरूण पणनीतकर ने हमारा विचार परिवार विषय पर कार्यकर्ताओं के समक्ष वक्ता के रूप में प्रकाश डाला। 
द्वितीय सत्र की अध्यक्षता डाॅ. हेमचंद बजाज ने की एवं विषय प्रवर्तक के रूप में डाॅ. रजनीश जैन ने कार्यकर्ताओं के समक्ष सोशल मीडिया की समझ विषय पर प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया दो धारी तलवार है जिसके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलू है। डाॅ. रजनीश ने सोशल मीडिया के फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम जैसे ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने फेसबुक पर फ्रेंड, फाॅलोवर सुरक्षा फीचर के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। उन्होंने प्रदेश और केन्द्र की विकास योजनाओं और जन कल्याणकारी कार्यो के प्रचार-प्रसार के लिये कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग की उम्मीद की। डाॅ. रजनीश ने कहा कि देश को विश्व गुरू बनाने के पार्टी संकल्प को कार्यकर्ता अपनी सक्रियता से पूरा करें। 
तृतीय सत्र की अध्यक्षता पूर्व जनपद अध्यक्ष सुरेश कपस्या ने की एवं भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा विषय पर सांसद राजबहादुर सिंह ने विचार रखते हुये कहा कि भाजपा की सफलता के पीछे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की वैचारिक मजबूती है, कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग से वैचारिक रूप से मजबूत बनता है एवं कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के नये सदस्यों के लिये यह प्रशिक्षण वर्ग पार्टी के विचार को समझने के लिये मील का पत्थर साबित होगा। सांसद राजबहादुर सिंह ने सोमनाथ मंदिर, राम मंदिर, धारा 370 एवं शाहबानो प्रकरण का उल्लेख करते हुये कहा कि कांग्रेस पार्टी ने छ्दम धर्म निरपेक्षता का लवादा ओड़कर देश को बांटने का काम किया। अब मोदी जी के नेतृत्व में देश इन समस्याओं से मुक्त होकर विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है।
चतुर्थ सत्र की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रामकुमार साहू ने की। चतुर्थ सत्र में विषर्य प्रवर्तक के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री डाॅ. राघवेन्द्र शर्मा व्यक्तित्व विकास विषय पर प्रशिक्षण वर्ग में शिक्षणार्थियों के समक्ष प्रकाश डालते हुये कहा कि भारत माता को परम वैभव को ले जाने जैसे विचार को लेकर हमारे इस वैचारिक आंदोलन में कई पीड़िया पार्टी कार्यकर्ता खप गये। संघर्ष करते-करते तब जाकर आज हमें वैचारिक रूप से सफलता मिल रही है। हम सभी को राजनैतिक दल में कार्य करते हुये विचार को आत्मसात करना जरूरी है। क्योंकि विचारधारा विचार की कमी के चलते कार्यकर्ता अपने संकल्प से भटकता है। जबकि कार्यकर्ता वैचारिक रूप से मजबूत होगा तो अपने विचार के ध्येय वाक्य को लेकर कार्य करेगा। हमारे राजनेता ने एकात्म मानव दर्शन दिया उस विचार को लेकर शुरूआती दौर में हम अल्प बहुमत में रहे। हम उसी विचार को लेकर चलते रहे जिसका परिणाम 2014 से  आज हम पूर्ण बहुमत में है और हम आज विचार के रूप में कार्य कर रहे है। 

पंचम सत्र की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेत्री श्रीमती आशा सिंह ने की एवं पंचम सत्र की विषय प्रवर्तक पूर्व विधायक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डाॅ. विनोदपंथी ने आत्मनिर्भर भारत विषय पर प्रकाश डालते हुये प्रशिक्षणार्थियों को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी द्वारा बताये वोकल फाॅर लोकल को अपनाकर स्वदेशी वस्तुयें के संबंध में प्रकाश डाला।
छठवे सत्र की अध्यक्षता पूर्व सांसद श्री लक्ष्मीनारायण यादव ने की एवं विषय प्रवर्तक के रूप में भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री.प्रहलाद पटैल ने 2014 के बाद आया युगांतकारी परिवर्तन (पैराडाइम शिफ्ट) विषय पर प्रशिक्षणार्थियों के बीच अपने विचार रखते हुये कहा कि हम सभी को आज अतीत में जाकर मूल्यांकन करने की आवश्यकता है। जब देश आजाद हुआ तो गांधी जी के विचारो को देश के प्रधानमंत्री नेहरू ने नजर अंदाज कर रूस की पंूजीवादी विचारधारा को आत्मसात कर कार्य किया। आजादी के बाद 1966 तक जितने भी बदलाव आये उन सभी बदलावों की हम सभी को जानकारी होना आवश्यक है उसके बाद 1967 से 1984 तक इंद्रा गांधी का दौर देखने को मिला। उस समय देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु पर विचार नहीं किया गया बल्कि कांग्रेस पार्टियों से गठबंधन कर उन्हें लेखन पर बड़ावा मिला। इंद्रा गांधी के कार्यकाल में आपातकाल लगा उसके बाद भी देश ताकत के साथ खड़ा हुआ। विपक्षी पार्टियों ने 1977 में गठबंधन से सरकार बनाई। 1967-1984 का कार्यकाल पड़ने लायक है। भारत की धरती ने अपने सपूतो को पैदा किया। लेकिन हमारी विचारधारा की ताकत नहीं बड़ी। यहां पर आम लोगों को सुविधायें देने का काम गठबंधन सरकार में हुआ। नार्थ ईस्ट के संबंध में लोग कहा करते थे भारत का अभिन्न हिस्सा हमसे चला गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र अपनी संस्कृति से चलता है और सरकार से देश चलता है। आज हमें यह अंतर समझने की आवश्यकता है। 2004 से 2014 के समय यूपीए सरकार कम्युनिष्ट पार्टीयों के समर्थन से चल रही थी। 2014 से अब तक देश में राष्ट्रवाद को मजबूत जनसमर्थन मिला और हमारी सरकार देश हित में ऐतिहासिक निर्णय लेकर कार्य कर रही है देश के इतिहास में जम्मू कश्मीर मंे धारा 370 का मुद्दा हो या राम मंदिर हो या फिर ट्रिपल तलाक का मुद्दा हो वैचारिकी से मजबूत देश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मान. नरेन्द्र मोदी जी की ऐतिहासिक दृढ़ इच्छा शक्ति से ऐसे ऐतिहासिक निर्णय तभी संभव है जब योद्धा स्वयं साधक बनकर सफलता के लिये प्रेरक बन जाये। हमने 2014 से चलकर 2019 में हमने प्रचण्ड बहुमत प्राप्त किया। यह मामूली घटना नहीं है ये ऐतिहासिक घटना है। हमें भरोसे की जीत को इस दृष्टि से सोचना होगा। जनता के भरोसे को निरंतर बनाये रखने के लिये कार्यकर्ता को सतर्क होकर और अधिक काम करने की आवश्यकता है इस बात का ध्यान रखकर कार्यकर्ता वैचारिक रूप से मजबूत होकर देश के प्रधानमंत्री मान. नरेन्द्र मोदी जी के कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने के लिये जुटकर कार्य करे। कोविड-19 वैश्विक महामारी में देश ने अपने संसाधनों पर निर्भर रखकर कोरोना महामारी की पहली लहर में सेवा ही संगठन के ध्येय वाक्य को लेकर हम देश के लोगो की मदद करने में हम आगे रहे बल्कि विदेशो तक हमने सामग्री भेजी। कोरोना के मात्र 9 माह में हमने वैक्सीन बनाकर भारत के लोगों को लगाई। भारत के लोगों को सुरक्षित किया और अन्य देशो को भी हमने वैक्सीन मुहैया कराकर इस बात का आभास करा दिया। आज की भारतीय जनता पार्टी की सरकार मजबूत वैचारिकी दृढ़ इच्छा शक्ति की सरकार है। श्री पटैल ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सभी वैचारिक रूप से मजबूत होकर राष्ट्रवाद का संकल्प लेकर आगे बड़ना होगा। दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ जनमानस के बीच सेवाभाव से कार्य करना होगा तब जाकर प्रशिक्षण वर्ग की सार्थकता सिद्ध होगी।
सातवें सत्र की अध्यक्षता वर्ग नियंत्रक डाॅ. वीरेन्द्र पाठक ने की एवं विषय प्रवर्तक के रूप में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री श्रीमती लता वानखेड़े ने हमारी कार्यपद्धति विषय पर प्रकाश डाला।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने कहा कि द्वितीय दिवस प्रशिक्षण दिवस सात सत्रों में अपेक्षित श्रेणी के प्रशिक्षार्णियों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता की वैचारिकी मजबूत होती है। श्री सिरोठिया ने बताया कि कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुये शासन की गाईड लाइन का पालन करते हुये प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग में प्रमुख रूप से भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडलो के अध्यक्ष महामंत्री सहित अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्था संभाल रहे प्रमुख रूप से वर्ग नियंत्रक डाॅ. वीरेन्द्र पाठक, वर्ग व्यवस्था प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष श्री हरिराम सिंह ठाकुर, रामकुमार साहू, राजेश केशरवानी, आनंद चैहान, प्रासुक जैन, हेमंत पचैरी, भानू ठाकुर, शिवम ठाकुर, वीरेन्द्र पटैल, संध्या भार्गव, प्रमिला मौर्य, प्रदीप राजौरिया, यश अग्रवाल, दीपक दुबे, राजेश पंडित, दशरथ मालवीय, डाॅ. रामगोपाल, नरेश यादव, अमित तिवारी, निकेश गुप्ता, शैलेन्द्र ठाकुर, विशाल खटीक, सुखदेव मिश्रा, रामू ठेकेदार, विनय मिश्रा, अंशुल परिहार, शालीन सिह, अंकित तिवारी, धर्मेन्द्र खटीक, चेतराम अहिरवार, देवी पटैल, चंद्रभान लोधी, शारदा कोरी, प्रदीप पाठक, राजू तिवारी, विक्रम केशरवानी, वारिज तिवारी, अमित तिवारी, संतोष खटीक, रोहन श्रीवास्तव, कृष्णकुमार अहिरवार, अंशुल हर्षे, संतोष रोहित, श्रीकांत जैन, बालकिशन सोनी, नीरज चैरसिया, रामेश्वर यादव, याकृति जड़िया, प्रतीक चैकसे, आकाश ठाकुर, नितिन चैधरी, शेरा जैन, अनिल राज, राजीव सोनी, नर्मदा पटैल, नितिन साहू, दीपक लोधी सहित बड़ी संख्या में वर्ग की व्यवस्था संभाल रहे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्ताशय की जानकारी संभागीय मीडिया प्रभारी प्रदीप राजौरिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive