बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

आपका साथ चाहिये शहर की हर समस्या का हल होगी: निधि जैन

आपका साथ चाहिये शहर की हर समस्या का हल होगी:  निधि जैन

सागर । महापौर पद की कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन शहर के वार्ड क्रमांक 3 सिविल लाइन में महिलाओं की आयोजित बैठक में 
 कहा कि इस चुनाव में आप लोगों का साथ चाहिए, ताकि आने वाले समय में शहर और आपके वार्ड की समस्याओ का निराकरण कराया जा सके। 
उन्होंने कहा आपने नगर निगम के 15 साल के कामों को देखा है, कितना विकास हुआ यह आप लोगों से छिपा नहीं है, यह बदलाव का समय है, यह काम आप लोगों को करना है।श्रीमती जैन ने कहा शहर में समस्याओ का अंबार लगा है,और जिम्मदार लोग सो रहे है,इन्हें जागने के लिये आपका सहयोग चाहिए। उन्होंने महिलाओं से खुद का रोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने का आव्हान किया।
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रेखा चौधरी, श्रीमती माधवी चौधरी, मीनाक्षी जैन,आफरीन बी,अंजरा बेगम,मीना रैकवार,जेड खान,रूबी बानो, रजिया खान,शाहनाज भाभी,अशो बेगम, पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना चौबे, अजीम मास्टर, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे, सिंटू कटारे,नईम खान,सुनील पावा,सैयद बाहिद अली,अनु रजक सहित बडी संख्या में वार्ड के लोग मौजद थे।

चर्च में पार्थना, महिलाओ से एक जुट होने का आव्हान

सागर। अल सुबह होते ही कांग्रेस से महापौर पद की प्रत्यशी श्रीमती निधी सुनील जैन अपनी टीम के साथ शहर के लोगों से संपर्क करने निकल जाती है।
 रविवार को सुबह श्रीमती निधी जैन ने तहसीली तिराहा के पाई ज्योति भवन औऱ सिविल लाइन में कैथोलिक चर्च जाकर ईसाई समाज की महिला,पुरषों से मिलकर नगर निगम के महापौर औऱ पार्षद पद के लिए आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर चर्च के फादर ने प्रभु से उनकी जीत के लिए प्रार्थना की। सभा मे बसंत जोसेफ,नेवी जोसफ,पिंकू जोसफ, मंजू जोसफ,बाथम मैडम,ज्योरी जोसफ, सुनील जोसफ सहित ईसाई समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

सुहागलो  के कार्यक्रम में भाग लिया


कांग्रेस की महापौर पद की प्रत्यशी श्रीमती निधी सुनील जैन रविवार को बड़ा बाजार स् में आयोजित स्वर्णकार समाज के  महिलाओं के सुहागिल कार्यक्रम में भाग लिया।इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं के साथ पूजन किया और सुख समृद्धि की कामना की।  उन्होंने बहनों से नगर निगम चुनाव में सहयोग देने का आव्हान किया।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive