बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने भाजयुमो की वाहन रैली में हिस्सा लिया ★ महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी ने जताया आभार

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने भाजयुमो की वाहन रैली में हिस्सा लिया

★  महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी  ने जताया आभार 

सागर।नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने आज सागर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित विकास तीर्थ बाईक रैली में हिस्सा लिया। मंत्री भूपेन्द्र सिंह भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल की मोटर साईकिल पर सवार होकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मोतीनगर से रवाना हुए। वाहन रैली में सागर सांसद राजबहादुर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, नगर विधायक शैलेन्द्र जैन के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। 


 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा समर्पण एवं गरीब कल्याण के मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में  विकास तीर्थ बाइक रैली भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में  महाकवि पदमाकर सभागार से निकाली गई।  इस दौरान रैली प्रधानमंत्री और भाजपा की विजय उद्घोष के साथ शहर के प्रमुख मार्ग से निकाली। रैली में हजारों की संख्या में युवा मोेर्चा के पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। 

रैली को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने युवाओं के लिए कई अहम कदम उठाए। पीएम मुद्रा लोन के तहत युवाओं को अपना उद्यम शुरू करने के लिए जिला स्तर पर तत्काल लोन की व्यवस्था की। सरकार ने युवाओं को रोजगार लेने से ज्यादा रोजगार देने लायक बनाने पर जोर दिया है।  एंटरप्रेन्योर के लिए सरकार ने कंपनी रजिस्ट्रेशन और अन्य नियमों में ढील दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में भारत विश्व गुरू बनने के लिए अग्रसर है।



सांसद राजबहादुर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने व्यापारी वर्ग के लिए एक देश, एक टैक्स सिस्टम लागू किया। देश में 2017 से जीएसटी व्यवस्था लागू है। इसके तहत सभी वस्तुओं का अलग-अलग टैक्स नहीं देना होता है, बल्कि पूरे देश में एक जैसा टैक्स लगता है। 1991 के बाद से अर्थव्यवस्था के उदारीकरण के बाद ये वित्तीय क्षेत्र में सुधार को लेकर इसे सबसे बड़ा कदम है। इस दौरान विधायक शैलेंद्र जैन, जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने भी संबोधित किया। रैली में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।


भाजपा महापौर प्रत्याशी ने किया आभार व्यक्त

महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी  ने भाजपा परिवार के देव तुल्य शीर्ष नेतृत्व एवं सभी परम सम्माननीय कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया । जो पार्टी ने इस विशेष दायित्व के लिए उन पर विश्वास जताया । समस्त भाजपा परिवार का हृदय से धन्यवाद एवं आभार मैं पूर्ण समर्पण से अपनी जिम्मेदारी एवं दायित्व निभाने का प्रयास करूंगी ।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive