बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

नवनिर्वाचित सागर महापौर ने की मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ,राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद व मंत्री भूपेंद्र सिंह से भेंट

नवनिर्वाचित सागर महापौर ने की मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ,राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश  एवं प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद व मंत्री भूपेंद्र सिंह से भेंट 


सागर। सागर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने सीएम हाउस में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह सिंह चौहान और संगठन के पदाधिकारियों  से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पूर्व महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह से उनके कार्यालय पहुंच कर भेंट की और मार्गदर्शन प्राप्त किया। 




मंत्री भूपेंद्र सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगीता जी के नेतृत्व में सागर शहर विकास की नई ऊँचाईयां प्राप्त करेगा। इस अवसर पर सागर महापौर के साथ खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर, वरिष्ठ भाजपा नेता डा सुशील तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया , शरद अग्रवाल, ,प्रकाश जैन, शौर्य अग्रवाल , सूर्यांश तिवारी और रिशांक तिवारी सहित भाजपा कार्यकर्ता व महापौर के परिजन शामिल रहे।



 सागर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने भोपाल पहुंच कर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिव प्रकाश जी एवं मध्य प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा जी से सौजन्य भेंट कर मार्गदर्शन लिया।


इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह व खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर व भाजपा जिला अध्यक्ष  गौरव सिरोठिया भी उपस्थित रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive