बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

नरयावली विधानसभा में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बैठक ली

नरयावली विधानसभा में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बैठक ली

तीनबत्ती न्यूज :4 नवंबर,2023
सागर : नरयावली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बामोरा स्थित दीपाली सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक को मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह, विधायक श्री प्रदीप लारिया व नरयावली विधानसभा क्षेत्र प्रभारी श्री हरिराम सिंह ने संबोधित किया। मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को नरयावली क्षेत्र से भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित होकर जुट जाने का आह्वान किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हमारा हर विधायक जीत कर आए यह देश, पार्टी और हमारे भविष्य की दृष्टि से आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारा भाजपा परिवार बड़ा परिवार है। इसमें छोटे मोटे मतभेद होना संभव है पर जब हमारे सामने विपक्षी दल मुकाबला करे तब हमें एकजुट होकर सामने वाले से मोर्चा लेना है। श्री सिंह ने कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य का भी है। जब हम राज्यों में विजय हासिल करते हैं तब केंद्र के चुनावों के लिए भी अनुकूल वातावरण निर्माण होता है। कर्नाटक में भले ही स्थानीय कारणों से कांग्रेस जीती लेकिन उस जीत से कांग्रेसी उत्साहित हो रहे थे। पांच राज्यों में अधिकतम राज्य भाजपा जीते यह लोकसभा चुनाव की दृष्टि से आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता एक विचारधारा के लिए काम कर रहे हैं, सफलता हमारी विचारधारात्मक एकता पर ही निर्भर करती है। 

मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस कहीं नहीं है यदि सभी कार्यकर्ता मिल कर एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे तो बीजेपी की विजय सुनिश्चित है  यह सभी के लिए जरूरी है। 2018 के चुनाव में जिन मुद्दों का लाभ कांग्रेस को मिला था वे सभी मुद्दे अब निष्प्रभावी हो चुके हैं। कांग्रेस के लालच और प्रलोभन वाले सारे फार्मूले फेल हो गए और साथ ही कांग्रेस की विश्वसनीयता भी समाप्त हो चुकी। भाजपा सरकार ने विकास के मामले में जितनी भी गरीब कल्याण की योजनाएं लागू कीं उनसे गरीब के जीवन में वास्तव में परिवर्तन आया है। आंकड़े भी इसका प्रमाण हैं। प्रदेश में 1.36 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। महिला सशक्तिकरण की योजनाओं से महिलाओं के जीवन में आत्मनिर्भरता का संचार हुआ है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि आज मतदाता तय कर चुका है कि भाजपा को ही वोट देना है लेकिन हमें उसे समझाने के प्रयासों को निरंतर बढ़ाना चाहिए। कार्यकर्ता के नाते हम योजनाओं को प्रचारित प्रसारित करेंगे तो विजय सुनिश्चित है। मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप लारिया हैं, हम सभी यहां भाजपा को जिताने का काम करेंगे। मैं जानता हूं कि कोई भी भाजपा कार्यकर्ता कितना भी नाराज हो वह कांग्रेस को वोट नहीं दे सकता। हमारी विचारधारा के कारण देश सुरक्षित हाथों में है। विकास का लाभ हर किसी को मिल रहा है। हम दावे से कह सकते हैं कि हमारी जीत 100 प्रतिशत सुनिश्चित है। सभी कार्यकर्ता पार्टी को जिताने के लिए एकजुटता से जुट जाएं। 

इसके पूर्व विधायक प्रदीप लारिया ने अपने संबोधन में कहा कि मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह बुंदेलखंड के वरिष्ठ नेता हैं। यह प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक है। हमारे सामने महत्वपूर्ण चुनाव है। हमारी जिम्मेदारी है कि जहां जहां नरयावली विस क्षेत्र में हमारी जो भूमिका है वहां भाजपा को जिताएं और कमल खिलाएं। यहां बैठे कार्यकर्ताओं की भूमिका भी बहुत महत्वपूर्ण है। हमने बहुत विकास किया है यदि सरकार रहेगी तो हम सबका महत्व रहेग। 2018 में हमारी सरकार किन परिस्थितियों में गई यह सब हमारी जानकारी में है। विधायक व नरयावली से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप लारिया ने कहा कि मुझसे भी कहीं चूक हो गई होगी, हालांकि मैंने बहुत कोशिश की है, 15 वर्षों में सभी के दुख सुख में खड़े रहने का प्रयास किया है। लेकिन कहीं न कहीं चूक हो जाती है तो इसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं। श्री लारिया ने कहा कि मेरे काम करते हुए कोई चूक हो गई हो तो हाथ जोड़ कर क्षमा मांगता हूं। यह चुनाव आप सभी को ही लड़ना है और आप सभी को ही जीतना है। यह प्रदीप लारिया को विजयी बनाने का ही प्रशन नहीं है हम सभी को मिल कर भारत को विश्वगुरु बनाना है। इसलिए भी सरकार हमारे लिए महत्वपूर्ण ताकि जनकल्याण के काम चलते रहें। 

बैठक के प्रारंभ में अपने संबोधन में विधानसभा प्रभारी श्री हरिराम सिंह ने कहा कि हम सभी मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह जी को सुनने आए हैं, वे जो आदेश और मार्गदर्शन करेंगे हम सभी उसका पालन करेंगे और पूरे जिले में कमल खिलाएंगे। बैठक के अंत में वरिष्ठ नेता श्री देवेन्द्र जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
ये रहे मोजुद 
बैठक में नरयावली क्षेत्र के पांचों मंडल अध्यक्ष कपिल सिंह कुशवाहा, सौरभ केशरवानी, राघवेंद्र सिंह ठाकुर, ऑफिसर यादव, दिलीप नायक, श्यामसुंदर मिश्रा, नपा अधय्क्ष मिहीलाल अहिरवार, बलवंत सिंह ठाकुर, विवेक सक्सेना, सोनू यादव, कमलेश कुशवाह, संदीप सिंह ठाकुर, गोविंद सिंह ठाकुर (गंभीरिया), गोविंद सिंह वकील साहब कर्रापुर, कर्रापुर नगर पंचायत के अध्यक्ष, पार्षद, आदित्य दुबे एवं क्षेत्र के सभी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।  

*मीडिया कार्यालय*
*दिनांकः 04/11/2023*
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive