बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

दमोह : अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, तीन की मौत ,कई घायल

दमोह : अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, तीन की मौत ,कई घायल

तीनबत्ती न्यूज :31 अक्टूबर,2023
 दमोह:  दमोह में आज दोपहर को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है। घटना में  मालिक सहित तीन को मौत हो गई। जबकि 11 लोगो के घायल होने की खबर है। बताया  जाता है कि नियम के विपरीत घनी आबादी वाले क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। लोगों का कहना है कि दिवाली को लेकर बड़ी मात्रा में पटाखा बनाए जा रहे हैं। वहीं विस्फोट में कई घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया है। लोगों की सूचना पर कलेक्टर मयंक  अग्रवाल और एसपी सुनील तिवारी सहित पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंचे।

दमोह में विस्फोट मंगलवार दोपहर करीब सवा बजे शहर के रिहायशी इलाके बड़ा पुल क्षेत्र में हुआ। यहां पर अभय उर्फ छुट्टन गुप्ता फटाखा फैक्ट्री संचालित करते थे। दीपावली होने से यहां पर लगातार पटाखा निर्माण का काम जारी था। मंगलवार को भी गुप्ता करीब एक दर्जन मजदूरों के साथ फैक्ट्री में मौजूद थे। अचानक से दोपहर में धमाका सुन लोग बाहर आए तो फैक्ट्री मलबे में तब्दील नजर आई। हादसे की जानकारी तत्काल पुलिस-प्रशासन को रहवासियों द्वारा दी गई।

दमोह एसपी सुनील कुमार तिवारी के अलावा पुलिस-प्रशासन के साथ ही नगर पालिका का अमला और फायर ब्रिगेड मौके पर  पहुंची और घायलों को निकला। इस फेक्ट्री का लाइसेंस अलग स्थान पर था। लेकिन बस्ती के भीतर पटाखा बनाने का काम चल रहा था। 

हादसे की मजिस्ट्रियल जांच होगी 

 इस हादसे के बाद एसपी सुनील तिवारी का कहना है कि पटाखा फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित हो रही थी। मामले में मजिस्ट्रियल जांच करवाई जा रही है। पुलिस लाइसेंस वाली फैक्ट्रियों की मॉनिटरिंग करती है लेकिन यह अवैध रूप से संचालित हो रही थी।
 दमोह विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने कहा, 'घटना तीन लोगों की मौत हुई है। शहर के बीच इस प्रकार की घटनाएं बहुत ही आपत्तिजनक हैं। इन्हें रोकने के लिए प्रयास होने चाहिए। कुछ साल पहले भी ऐसा हादसा हुआ था। इस मामले में फैक्ट्री संचालक और प्रशासन दोनों ही दोषी हैं। यदि समय पर एक्शन होता तो लोगों की जान नहीं जाती। इन मौतों की जवाबदारी किसी को तो लेनी ही होगी।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive