बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

बीजेपी कार्यकर्ता हर समय जनता के सुख दुःख का साथी : बाकी दलों से प्रत्याशी व नेता सिर्फ चुनावी : शैलेंद्र जैन▪️जनसंपर्क के दौरान पुताई करते दिखे विधायक

बीजेपी कार्यकर्ता हर समय जनता के सुख दुःख का साथी : बाकी दलों से प्रत्याशी व नेता सिर्फ चुनावी : शैलेंद्र जैन

▪️जनसंपर्क के दौरान पुताई करते दिखे विधायक

तीनबत्ती न्यूज : 29 अक्तूबर,2023
सागर :  सागर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विधायक शैलेंद्र जैन ने रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ आज शिवाजी नगर एवं मधुकरशाह वार्ड में सघन जनसंपर्क किया। शैलेंद्र जैन जगह-जगह लोगों से मिले और आशीर्वाद मांगा। जनसंपर्क में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी,पार्षद हेमंत यादव, वार्ड संयोजक उपस्थित रहे। वार्ड वासियों ने जगह जगह ने उनका फूल बरसाकर माला, शॉल, श्रीफल से  स्वागत किया।  इस दौरान विधायक जैन ने कहा जनता का मुझे जो विश्वासपूर्वक स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा हैं मैं भी उसी प्रकार पिछले 15 वर्षो की अपेक्षा और उनकी उम्मीद पर ईमानदारी से खरा उतरने का पूरा प्रयत्न करूंगा। सागर विधानसभा क्षेत्र के जनसामान्य की बेहतरी और सागर के समग्र विकास के लिए अनेकों नए कार्य करेंगे। विभिन्न दलों व  निर्दलीय के रूप में जो प्रत्याशी मैदान में है, वह केवल चुनाव के समय ही जनता के बीच आते हैं यह आपको भलीभांति ज्ञात है।
________________

देखे :चुनावी रंग : सागर के BJP विधायक शैलेंद्र जैन पुताई करते नजर आए


___________________


 उन्होंने कहा कि 365 दिन 24 घंटे देश के लिए काम करने वाली भाजपा एकमात्र पार्टी है। जिसके नेता, कार्यकर्ता चाहे वह राष्ट्रीय स्तर के हों या बूथ स्तर के, हर समय आपकी सेवा में रहते हैं। जैन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता के सुख-दुःख में हमेशा साथ रहते हैं। बाकी दलों का  विकास से कोई लेना-देना नहीं रहता। मेरा वादा है कि सागर में विकास के लिए कोई कोर-कसर नहीं रहेगी।

महापौर संगीता सुशील तिवारी ने कहा महिलाओं को आत्मनिर्भर सशक्त बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी एक मात्र पार्टी है। सर्व वर्ग, सर्वधर्म को साथ लेकर समग्र विकास के लिए कार्य करती है। इसलिए में सभी वार्ड वासियों व सागर वासियों से शैलेंद्र भैया को लगातार चौथी बार जिताकर प्रदेश में पुनःकमल खिलाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का आग्रह करती हूं।

पुताई करते दिखे विधायक

जनसंपर्क के दौरान घर पर पुताई कर रहे युवक को देख श्री शैलेंद्र जैन ने युवक से संवाद किया साथ हाथों में ब्रश लेकर दीवाल पर पुताई की जिसे देख उपस्थित क्षेत्र वासियों ने जैन की सहजता की तारीफ की एवं उन्हें पूर्ण सहयोग का वादा दिया।

आक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की

जनसंपर्क के दौरान वे एक परिवार में पहुंचे जहां एक बुजुर्ग को ऑक्सीजन लगी हुई थी और उनके परिजन ने विधायक जैन को आग्रह किया कि हमें प्रतिदिन ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता होती है परंतु हमें काफी समस्या का सामना करना पड़ता है इसके लिए उन्होंने तत्काल अपने सहयोगी को ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए,जोकि 2 घंटे के अंदर उस परिवार तक ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया गया और उसकी निरंतर आपूर्ति के भी निर्देश विधायक जैन ने दिए।
जनसंपर्क के दौरान श्री शैलेंद्र जैन ने शिवाजी वार्ड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना की इस दौरान मंदिर परिसर में उपस्थित धर्माब्लामियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी
 
जनसंपर्क में डॉ अनिल तिवारी श्याम तिवारी डॉक्टर डीपी चौबे हेमंत यादव संजय द्विवेदी नितिन बंटी शर्मा सुमित यादव जय पांडे शरद मोहन दुबे सुमित तोमर शुभम बाला गोस्वामी सविता साहू डॉ दशरथ मालवीय रामस्वरूप यादव रॉबिन यादव मनोज यादवके के मिश्रा,सचिन यादव,अंबिका यादव, रामू दुबे,पंकज पटेल,विजय ब्राह्मणकर,शिरीष सिंह,राघवेंद्र भदौरिया,संदीप सोनी, अमोल सिंह राजपूत,कमलेश सोनी,निकेश गुप्ता,लकी पटेल,विनय मिश्रा,राहुल नामदेव,हैदर अली,आकाश प्रजापति,सुरेश जाट,अमित तिवारी,दीपिका मालवीय,अरमान सिद्दीकी,सीताराम ओझा,शैलेन्द्र नामदेव,शिवम ठाकुर, सोमित सोनी, अनीत पटेल उपस्थित रहें।

भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र जैन आज तिलकगंज,दयानंद एवं कटरावार्ड में करेंगे जनसंपर्क*

 जिला मीडिया प्रभारी श्री जैन ने बताया कि आज। दिनांक-30.10.2023,दिन सोमवार को समय दोपहर 12 बजे से 
भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र जैन आज तिलकगंज,दयानंद एवं कटरा वार्ड में जनसंपर्क करेंगे जिसका एकत्रीकरण स्थल होटल रामसरोज पैलेस,तिलकगंज वार्ड रहेगा।

सागर से भाजपा को प्रचंड मतों से जिताकर कपटनाथ और षड्यंत्रकारियों की विदाई सुनिश्चित करेंगे कार्यकर्ता:–शैलेंद्र जैन

भारतीय जनता पार्टी सागर विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्षों की बैठक रविवार को अंबेडकर वार्ड में आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रत्याशी एवं सागर विधायक शैलेंद्र जैन पूर्व मंत्री उत्तरप्रदेश श्री आनंद स्वरूप शुक्ल,विधानसभा संयोजक श्री रामकुमार साहू, सह संयोजक श्री नितिन शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री विक्रम सोनी श्री मनीष चौबे श्री रीतेश मिश्रा प्रवासी प्रभारी श्री अनुभव सिंह श्री दिव्यांशप्रताप सिंह श्री सर्वानंद तिवारी,श्रीमती अनुश्री जैन उपस्थित रहीं। बैठक के पूर्व अनुश्री जैन ने आगंतुक बूथ अध्यक्ष गणों की आरती उतारी एवं तिलक किया। मंडल अध्यक्षों ने सभी को अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि  सागर शहर का उत्साह और भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास बता रहा है कि यह चुनाव हम लगभग जीत चुके हैं। आज सागर में हम देख रहें हैं कि भारतीय जनता पार्टी का परचम चारों ओर लहरा रहा है। आप देखेंगे कि पूरे शहर के अंदर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में एक वायुमंडल बना हुआ है जिसका समूचा श्रेय केवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जाता है। पार्टी के असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रति में आभार व्यक्त करना चाहता हूं क्योंकि इस चुनाव के लिए मुझे जो भारतीय जनता पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है इसमें केवल शीर्ष नेतृत्व की ही भूमिका नहीं हैं बल्कि इसमें आप सभी कार्यकर्ताओं की भी बहुत बड़ी भूमिका है। क्योंकि सर्वे के माध्यम से आपकी जो भावनाएं शीर्ष नेतृत्व के समक्ष पहुंची उन भावनाओं का सम्मान करते हुए शीर्ष नेतृत्व द्वारा चौथी बार सागर की सेवा के लिए मुझे भेजा गया हैं। मैं आपको यह विश्वास दिलाता हूं कि सभी कार्यकर्ता भाइयों, बहनों के विश्वास और सम्मान को अक्षुण्ण रखूंगा।  मैं आप सभी कार्यकर्ता बहनों भाइयों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद देना चाहता हूं आपका आभार व्यक्त करना चाहता हूं और आपको पुनः आश्वस्त करना चाहता हूं कि आगामी 5 वर्ष में  मैं आप सबके लिए और सागर शहर के लिए ऐसे समर्पित भाव से काम करूंगा जो इन 15 वर्षो के कालखंड को भी छोड़ देगा। सागर में विकास के और नए आयाम स्थापित होंगे क्योंकि अब केवल आप विधायक नहीं चुनेंगे अब हमें और आगे जाना है। जिसमें चुनौतीयां थोड़ी सी मगर अवसर अपार है। हमने सदैव राजधर्म का पालन किया है। जो किसी से छुपा नहीं है। आगामी समय में मतदान तक सबसे बड़ी जिम्मेदारी अगर किसी पर होगी तो वह बूथ अध्यक्ष पर होगी क्योंकि बूथ अध्यक्ष चुनाव का आधार है। हम सभी को भारतीय जनता पार्टी के झंडा बुलंद करने के संकल्प के साथ अपने अपने बूथों पर सजगता सक्रियता से पूरे प्राण प्रण के साथ जुटना हैं। मुझे आप सब की कार्यशैली पर पूरा भरोसा है। हम निश्चित रूप से प्रत्येक बूथ पर प्रचंड जीत हासिल करके कपट नाथ के साथ साथ सभी षड़यंत्रकारियों की विदाई का मार्ग प्रशस्त करेंगें।

पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि* भाजपा अपने एक-एक समर्पित कार्यकर्ता की बदौलत आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। जिसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है, राष्ट्र उत्थान की विचारधारा के साथ पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। हमारा सशक्त नेतृत्व देश को निरंतर नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने प्राण प्रण से जुटा है। जिसका परिणाम हैं कि आज करोड़ों करोड़ हिंदुओं की आस्था के प्रतीक भगवान श्रीराम का भव्य गगनचुंबी मंदिर अयोध्या में मूर्त रूप ले रहा है। कश्मीर में धारा 370 को हटाने का काम, तीन तलाक मुद्दे पर कानून बनाने सहित अनेक मुद्दों पर निर्णय लिए गए। आज मोदीजी के नेतृत्व में भारत विश्व में अपनी अलग पहचान और धाक बनाए हुए है। जहां विश्व के शक्तिशाली समृद्ध राष्ट्र भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आदर और सम्मान करते हैं। यह सब कुशल और मजबूत नेतृत्व की बदौलत हुआ। जिसमें आप सब कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और समर्पण का महत्वपूर्ण योगदान है। एक बार फिर हमें इसी समर्पण के साथ प्रधानमंत्री मोदी को सशक्त करने के लिए एक बार फिर हमें अपने अपने बूथ जीतकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना है।बैठक में मंडल महामंत्री गण,एवं सभी बूथ अध्यक्ष गण शामिल हुए।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive