बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भाजपा सरकार योजनाओं का लाभ देने में गरीब की जाति व धर्म नहीं पूछती : मंत्री भूपेंद्र सिंह▪️बीजेपी के शक्तिकेंद्रों का क्लस्टर सम्मेलन

भाजपा सरकार योजनाओं का लाभ देने में गरीब की जाति व धर्म नहीं पूछती : मंत्री  भूपेंद्र सिंह

▪️बीजेपी के शक्तिकेंद्रों का क्लस्टर सम्मेलन

रोंड़ा, (मालथौन)। महिलाओं और गरीबों को ताकत मिले, वे आर्थिक रूप से भी सशक्त हों, भाजपा सरकार की विकास योजनाओं का यही आधार है। सभी योजनाओं को सभी जाति की महिलाओं और गरीबों समान रूप से लाभ मिले यह भी भाजपा की सरकार सुनिश्चित करती है। यह बात ग्राम रोड़ा में आयोजित तीन शक्तिकेंद्रों के क्लस्टर सम्मेलन में मंत्री व खुरई से भाजपा प्रत्याशी श्री भूपेंद्र सिंह ने कही। 

सम्मेलन में बड़ी संख्या में आई नारी शक्ति को इंगित करते हुए मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास परिवार की महिला के नाम पर होता है। महिलाओं को पंचायतों और नगरीय निकाय के चुनावों में 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित होने से अब महिला सरपंच, जिला पंचायत और जनपद अध्यक्ष, नगर निगम, पालिका, परिषद अध्यक्ष के पदों पर भी काम कर रहीं हैं। अब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में भी 33 आरक्षण देकर महिला सशक्तिकरण के लिए अपना संकल्प सिद्ध कर दिया है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में शिक्षक, पुलिस जैसी नौकरियों में आरक्षण के कारण महिलाओं की योग्यता का सही मूल्यांकन हुआ है। 

मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि लाडली बहना योजना की राशि 1250 से 3 हजार रुपए प्रतिमाह तक ले जाने का संकल्प भाजपा सरकार का है। इस राशि से करोड़ों गरीब मध्यम वर्ग के परिवारों की महिलाओं को आर्थिक ताकत मिली है और छोटी जरूरतों के लिए पुरुषों पर उनकी निर्भरता कम हुई है। बच्चों के पालन पोषण और उन्हें खुशियां देने का एक और रास्ता महिलाओं को लाडली बहना योजना के रूप में मिला है। उन्होंने कहा कि गांव की बेटी साइकल योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, स्वसहायता समूहों को अपना व्यवसाय स्थापित करने के लिए सिर्फ दो प्रतिशत ब्याज पर ऋण, उज्जवला योजना का फ्री गैस कनेक्शन और अब 450 रुपए में गैस सिलिंडर देकर भाजपा सरकार ने महिलाओं को कई तरह से सहारा दिया है। उन्होंने बताया कि गैस सिलिंडर की अतिरिक्त राशि सरकार अपनी ओर से बहनों के खातों में डाल रही है। पीएम आवास सहित सभी योजनाओं का पैसा सीधा महिलाओं के खातों में आने से महिलाओं के नाम आता है। संपत्ति उनके नाम पर हो, उनका धन खातों में सुरक्षित रहे, बहनें बैंकों, पोस्ट ऑफिसों में लेन देन की प्रक्रिया से जुड़ कर स्वयं सक्षम बने इन सब बातों के पीछे भाजपा सरकार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की भावना निहित है। 

मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की सभी योजनाओं को जाति के बजाए आर्थिक आधार या गरीबी से जोड़ कर बनाने से सभी गरीबों का समग्रता से उत्थान हो रहा है। गरीब किसी भी जाति का हो उसे किसी भी योजना से जाति के आधार पर वंचित करना एक तरह का अन्याय है, जो कांग्रेस 70 सालों तक करती रही है और अब भी वह अपनी इस समाज को बांटने वाली सोच से बाहर नहीं निकल पा रही। उन्होंने कहा कि आप सोचिए कि कोरोना की वैक्सीन लगाने में जाति नहीं देखी गई, सभी को लगी, आयुष्मान योजना से इलाज में जाति नहीं पूछी जाती, पीएम आवास देते समय जाति नहीं पूछी जाती, संबल योजना में सहायता के लिए जाति बताना जरूरी नहीं है, मेधावी योजना, लैपटाप या स्कूटी योजनाओं में विद्यार्थियों से उनकी जाति नहीं पूछी जाती। कांग्रेस ने गरीबी को भी जातियों में बांट कर अपनी वोटों की राजनीति को साधने के लिए समाज में नफरत फैलाई। देश कांग्रेस की इस घृणित नीति को समझ गया जिसके चलते आज कांग्रेस की इतनी बुरी हालत देशभर में है। 

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में नगरपालिका को छोड़कर 325 गांव थे। इनमें से लगभग सौ गांव आज नगरों के लाभ ले रहे हैं और नगर परिषदों, पालिका से जुड़कर नगरों की तरह विकसित हो गये हैं। यदि सिर्फ दो साल में 100 गांवों का कायाकल्प हो सकता है तो अगले दो सालों में बाकी 225 गांवों को भी विकास के लिए नगरों की सुविधाएं हासिल करा दी जाएंगी। सम्मेलन को वरिष्ठ भाजपा नेता मदन दुबे रिछा, सरपंच प्राण सिंह, आकाश जैन, मीना मिश्रा पुजारी ने भी संबोधित किया। इस समय भावसिंह अहिरवार, धनीराम अहिरवार, प्रदीप अहिरवार ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह द्वारा किए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्ता ग्रहण की।

सम्मेलन में प्रमुख रूप से रामकुमार सिंह बघेल (मंडल अध्यक्ष), मदन दुबे (रिछा), रामनारायण दुबे, वीरेंद्र सिंह बुंदेला दरी, कल्याण सिंह राजपूत, श्री रामगुलाम दादा,  प्राण सिंह ठाकुर सरपंच रोड़ा, जनक सिंह राजपूत, यशवंत सिंह बघेल सरपंच गीघा, रामसहाय कुशवाहा सरपंच दुगहा, राजेंद्र सिंह सरपंच खरेरा, मनोज कुर्मी सरपंच हिरणछिपा, सुरेंद्र सिंह बघेल, राजकुमार सिंह गोदू सरपंच, आनंदी साहू, दशरथ सिंह गगौआ, बारेलाल अहिरवार, साहब सिंह विधाई, महेंद्र कुमार जैन, कलेक्टर सिंह,  माते अहिरवार,  रामगुलाम ठाकुर, नंदू आदिवासी, लक्ष्मण कुशवाहा एडवोकेट खुरई,  नंदलाल कुशवाहा संदीप सिंह झोलसी, बलराम प्रजापति एवं समस्त बूथ अध्यक्ष। शक्ति केंद्र दुगहाकला से माधव सिंह ठाकुर शक्ति केंद्र संयोजक, वीरेंद्र सिंह ठाकुर प्रभारी, जयपाल अहिरवार सहसंयोजक, रामनारायण सिंह आसोली पालक, अक्षय जैन सोशल मीडिया प्रभारी, दशरथ दाऊ गगौआ। शक्ति केंद्र झोलसी से राजकुमार सिंह दांगी पालक, सुरेंद्र सिंह बघेल संयोजक, करतार सिंह बघेल प्रभारी, राजेंद्र सिंह खरैरा पोलिंग प्रभारी, संदीप सिंह सहसंयोजक, मनोज कुर्मी सरपंच हिरणछिपा,  प्रमोद कुर्मी मीडिया प्रभारी, अरविंद बघेल बूथ अध्यक्ष, प्रकाश सिंह दांगी सरपंच गोदू, जितेंद्र सिंह दांगी बूथ अध्यक्ष, सुनील चौबे,  रामकुमार बघेल मंडल अध्यक्ष, पुष्पेंद्र तोमर विधायक प्रतिनिधि, रावराजा राजपूत, सरनाम सिंह राजपूत अटा, प्राण सिंह ठाकुर सरपंच रोड़ा, यशवंत सिंह बघेल सरपंच गीधा, रामसहाय कुशवाहा सरपंच दुगहा, राजेंद्र सिंह सरपंच खरेरा, पुष्पेंद्र परिहार युवा मोर्चा अध्यक्ष, प्रकाश सिंह बीना। शक्ति केंद्र रोड़ा से शिवराज सिंह बघेल पालक, कल्याण सिंह राजपूत शक्ति केंद्र प्रभारी, द्वारका कुशवाहा संयोजक, पंचम प्रजापति सहसंयोजक, अजय राजपूत मीडिया प्रभारी, नीरज प्रजापति बूथ अध्यक्ष, शिवराज कुशवाहा बूथ अध्यक्ष, नर्मदा कुशवाहा महामंत्री, चार्ली राजपूत महामंत्री, मंगल सिंह बघेल बूथ अध्यक्ष गोधा, यशवंत सिंह बघेल महामंत्री गोधा, गोलू तिवारी मीडिया प्रभारी। रामनारायण दुबे, कल्याण सिंह राजपूत, प्राण सिंह ठाकुर, जनक सिंह राजपूत, लखन सिंह राजपूत, सुरेंद्र शास्त्री, धनीराम पटवा, हरगोविंद रावत, राकेश सोनी, नंदू आदिवासी, सीताराम मिश्रा, शंकर सिंह ठाकुर, आशीष कुमार जैन, मुन्ना अहिरवार, आशीष मिश्रा, भागीरथ पवार, कन्हैया लाल नामदेव, मुन्ना सेन, राजेश प्रजापति, आनंदी साहू, गजराज कुशवाहा, अनवर खान, सलीम खान, राजाराम प्रजापति, कमलेश अहिरवार, लालू राय, कालूराम साहू, प्रकाश प्रजापति, कल्याण अहिरवार, परमानंद विश्वकर्मा, भगवान अहिरवार, साहब सिंह देवराहा, हरनाम सिंह ठाकुर, राम भरत चाचौंदिया आदि उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive