Editor: Vinod Arya | 94244 37885

पूर्व गृह मंत्री के भतीजे डॉ. आशीष पटैरिया ने ली भाजपा की सदस्यता ली

पूर्व गृह मंत्री के भतीजे  डॉ. आशीष पटैरिया ने ली भाजपा की सदस्यता ली

 

मालथौन। मालथौन में केंद्रीय मंत्री व मध्यप्रदेश चुनाव प्रभारी श्री भूपेंद्र सिंह यादव, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल व नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष यहां के डॉ. आशीष पटैरिया ने अपने 45 साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। डॉ. आशीष पटैरिया मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री ब्रजकिशोर पटैरिया के भजीते हैं। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने डॉ. आशीष पटैरिया के गले में भाजपा का गमछा पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया।

 ड. आशीष पटैरिया के साथ भाजपा की सदस्यता लेने वालों में कृष्ण कुमार घोषी, विजय लोधी, राकेश यादव, राजाराम अहिरवार, मोरपाल यादव, जगदीश अहिरवार, अरविंद अहिरवार, शेवलाल अहिरवार, प्रीतम सिंह, नीलेश अहिरवार, बबलू राजपूत, रवि घोषी, राम सिंह परमार, दीनू राजपूत, करण यादव, लक्ष्मण प्रजापति, वाली राजा, रामसहाय, सुकपाल लोधी, हरिचरण अहिरवार, चंद्रभान विश्वकर्मा, चंद्रशेखर अहिरवार, प्रदीप यादव, नीलेश पवार, साधु विश्वकर्मा, गुलाब धानक, जगभान तिवारी, राजीव विश्वकर्मा, राजा घोषी, अमित घोषी, रमेश यादव, रामसिंह घोषी, तारा चंद, सचिन कुर्मी, पन्नालाल चौरसिया, सतीष चौरसिया, सुनील चौरसिया, मेहरबान यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


 


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive