बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

बूथ चले अभियान के तहत बूथ पर पहुंचे विधायक शैलेंद्र जैन

 बूथ चले अभियान के तहत  बूथ  पर पहुंचे विधायक शैलेंद्र जैन

तीनबत्ती न्यूज : 10 फरवरी,2024
सागर। गांव चले अभियान,बूथ चले अभियान के अंतर्गत सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन नगर के गुरु गोविंद सिंह वार्ड के बूथ क्रमांक 37 पर पहुंचे और बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ अपना पूरा समय बिताया उन्होंने बूथ अध्यक्ष राजकुमार जाटव के निवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली सभी से परिचय प्राप्त कर अनौपचारिक चर्चा की,विगत विधान सभा चुनाव के परिणामों की समीक्षा की उन्होंने बूथ पर दीवार लेखन का कार्य शुरू कराया,पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों जैसे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी की "मन की बात" कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनने की बात कही।
बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष रीतेश मिश्रा,निर्भय घोसी,कल्याण अहिरवार,सुनील गोस्वामी,प्रभात चतुर्वेदी,आलोक केसरवानी,धर्मेंद्र जाटव,प्रभु दयाल साहू,रिंकू राज,गरीबदास जाटव,चंचल विश्वकर्मा,बलवंत राठौर,छोटेलाल कोरी उपस्थित थे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive