बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

युवा जैन मिलन ने निकाली जागरण रैली

युवा जैन मिलन ने निकाली जागरण रैली
 
सागर ।युवा जैन मिलन अंकुर शाखा द्वारा बीसवीं सदी के महानायक, दिगंबर मुद्रा के धनी, चरित्र चक्रवर्ती आचार्य 108 शांति सागर महाराज के समाधि दिवस के अवसर पर जन जागरण रैली  का आयोजन अंकुर कॉलोनी में आचार्य श्री निर्भय सागर महाराज के मार्गदर्शन में विद्या भवन अंकुर कॉलोनी से होती हुई, चंद्रा प्रभ जिनालय से होती हुई विद्या भवन अंकुर कॉलोनी में रैली का समापन हुआ.
रैली में सुनील भैया, युवा जैन मिलन के अध्यक्ष  प्रसन्न जैन, कार्यकारी अध्यक्ष  सुकमाल जैन  नैन्धरा,  मृदुल जैन, मनोज जैन लालो,  राजेश जैना जैन, विमल बिलानी  अध्यक्ष  ट्रस्ट कमेटी, एमसी जैन मडदेवरा, डीके जैन प्राचार्य, प्रोफेसर अमर चंद जैन, डॉ नम्रता जैन, संजय शक्कर, सीमा बीएसएनएल, श्रीमती सीमा भाईजी संयम जैन कोषाध्यक्ष, सुनील जैन मंत्री, अशोक जैन, और बड़ी संख्या में महिलाये, पुरुष और पाठशाला के बच्चे, रैली में सम्मिलित हुए. आचार्यश्री निर्भय सागर महाराज प्रकाश डाला और बताया यही वह  बीसवीं सदी के महानायक है जिन्होंने दिगंबर मुद्रा को रखते हुए दिगंबर मुनि प्रथा को आगे बढ़ाया जिसके कारण ही आज 21वीं सदी में  हमें चलते फिरते भगवन आचार्य विद्यासागर महाराज मिले हैं, जिन्होंने जैन धर्म की पताका को सर्वोच्च शिखर पर ले जाने का कार्य किया है.
Share:

1 comments:

Archive