बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

खुरई क्षेत्र में 8 करोड़ के 3 मार्गों के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति मिली, मंत्री भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से

खुरई क्षेत्र में 8 करोड़ के 3 मार्गों के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति मिली,
मंत्री भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से 

सागर। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से खुरई विधानसभा क्षेत्र में 3 मार्गों के निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग ने लगभग 8 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। 
मंत्री भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से लोक निर्माण विभाग की स्थायी वित्तीय समिति की बैठक में खुरई विधानसभा क्षेत्र में ग्राम सेवन सिमरिया से मढ़िया कीरत के 4 किलोमीटर मार्ग निर्माण हेतु 347.18 लाख रूपए, मड़ैयामाफी परसोन हाई स्कूल पहुंच मार्ग 2 किलोमीटर के निर्माण हेतु 177.33 लाख रूपए तथा करैया गूजर तोड़ा मार्ग 3 किलोमीटर के निर्माण हेतु 269.29 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। 


 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive