बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

युवा कांग्रेस मकरोनिया के नगर अध्यक्ष बने इंजी.संजय रोहिदास

युवा कांग्रेस मकरोनिया के नगर अध्यक्ष बने इंजी.संजय रोहिदास

सागर ।  म.प्र. युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रान्त भूरिया द्वारा  मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी की अनुसंशा पर युवा नेता इंजी. संजय रोहिदास को युवा कांग्रेस मकरोनिया का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं।इंजी. संजय रोहिदास को नगर अध्यक्ष की जबाबदारी मिलने पर कांग्रेसजनों ने  नवनियुक्त अध्यक्ष इंजी. संजय रोहिदास  का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी एवं वरिष्ठजनों की मुख्य उपस्तिथि में नवनियुक्त नगर अध्यक्ष इंजी.संजय रोहिदास ने मकरोनिया स्थित डॉ. सर हरिसिंह गौर एवं बीरंगना रानी अवन्ति बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य रूप से एड. राजेश दुबे, देवेन्द्र कुर्मी, आर. आर. पारासर,शरद राजा सेन, अभिषेक गौर,अशरफ खान,अक्षय दुबे,भगीरथ अहिरवार,मुल्ले चौधरी,कल्लू नायक, कमल जैन,सन्दीप चौधरी,धीरज खरे,एड. पवन लारिया,राहुल गर्ग,सुदीप पटेरिया, सुभाष चौधरी,दुर्गेश अहिरवार, राजेन्द्र साहनी,चंदन रैदास, सन्दीप वर्मा,वीरेन्द्र वर्मा, सचिन अहिरवार आदि 
कांग्रेसजन मौजूद थे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive