बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

लखीमपुर खीरी कांड : कांग्रेस ने जलाया पुतला

लखीमपुर खीरी कांड :  कांग्रेस ने जलाया पुतला

सागर ।उत्तरप्रदेश के लखीमपुर में किसानों की कुचल कर हत्या करने तथा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को जबरन बंधक बनाए जाने के खिलाफ शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन के द्वारा हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा देने और प्रियंका गांधी वाड्रा को असंवैधानिक रूप से बंदी बनाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की गई।
                     शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी द्वारा काकागंज क्षेत्र में आयोजित किए गए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जनों तथा स्थानीय रहवासियों ने गाजे बाजे के साथ सरकार विरोधी नारे लगाते हुए भ्रमण किया अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक के अपना विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे विराट रोहित गोर्वधन रैकवार प्रदीप जैन कुल्फी रजिया खान संध्या राजपूत पुष्पा रैकवार उमा चौरसिया ब्रजरानी केसर बाई दीनदयाल तिवारी लीलाधर सूर्यवंशी भईयन पटेल सुधीर जैन राजेश कोरी विनोद कोरी संदर्भ जैन आदिल राईन उमाशंकर लडिया डॉ दिनेश पटेरिया सोनू अहिरवार जगदीश साहू मुकेश जैन राकेश अहिरवार वीरू अहिरवार ताहिर खान शुभम उपाध्याय कपिल अहिरवार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शरद पुरोहित और आभार प्रदर्शन द्वारका चौधरी ने किया।
                    
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive