तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

केंट बोर्ड सागर के प्रशासक मंडल में हुई पूर्व छावनी उपाध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल की नियुक्ति


केंट बोर्ड सागर के प्रशासक मंडल में हुई पूर्व छावनी उपाध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल की नियुक्ति


सागर। छावनी परिषद सागर को विगत वर्ष फरवरी 2021 में कार्यकाल पूर्ण हो जाने के कारण रक्षा मंत्रालय द्वारा भंग कर प्रशासक मंडल को छावनी परिषद में कार्यभार सौंपा गया l जिसमें एक सिविल नागरिक हेतु भी छावनी अधिनियम की धारा  13 के अंतर्गत की जानी थी जिसके लिए मुख्य अधिशाषी अधिकारी छावनी परिषद सागर द्वारा सिविल नागरिकों के नाम सम्पूर्ण व्यक्तिगत विवरण के साथ दिए गए जिसमे से रक्षा मंत्रालय भारत सरकार ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं पूर्व छावनी परिषद के उपाध्यक्ष श्री प्रभुदयाल पटेल जी का नाम अंतिम रूप से राजपत्रित अधिसूचना के द्वारा चयनित कर नियुक्त किया गया ।
छावनी परिषद सागर में प्रशासन मंडल के सदस्य नियुक्त होने पर श्री प्रभुदयाल पटेल ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं  रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा , नरयावली विधायक प्रदीप लारिया एवं पार्टी जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  छावनी परिषद के सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों के साथ मिलकर जिम्मेदारी से एवं पूरी निष्ठा और इमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का प्रयास करूंगा l  
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive