बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

अब शिक्षा के क्षेत्र में होगा तेजी से विकासः सरोज सिंह ★ मालथौन, बांदरी में जल जीवन मिशन अंतर्गत 2.15 करोड़ के नलजल रेट्रोफिटिंग कार्यों का भूमिपूजन

अब शिक्षा के क्षेत्र में होगा तेजी से विकासः सरोज सिंह

★ मालथौन, बांदरी में जल जीवन मिशन अंतर्गत 2.15 करोड़ के नलजल रेट्रोफिटिंग कार्यों का भूमिपूजन

बांदरी/मालथौन।  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने मालथौन क्षेत्र के ग्राम गंगऊआ में 75.72 लाख लागत एवं बांदरी क्षेत्र के ग्राम पथरिया बामन में 48.91 लाख, उजनेठ में 90.10 लाख लागत के नलजल योजना रेट्रोफिटिंग कार्य का भूमिपूजन किया।
भूमिपूजन के अवसर पर श्रीमती सरोज सिंह ने बांदरी में चल रहे निर्माण कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि, बांदरी में खेल मैदान, आॅडीटोरियम, नाली निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, हाई मास्क लाईट, स्ट्रीट लाइट आदि निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। पेयजल व्यवस्था हेतु मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने करोड़ों की राशि स्वीकृत की है। इसके साथ ही क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के लिए बोर कराये जा रहे हैं। जिन गांवों में जगह है, वहां बड़े तालाब भी स्वीकृत किए जाना है। जिनमें से अभी दो तालाब बनाने का कार्य प्रगति पर है।
श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि, मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा 38 करोड़ रूपए लागत का सीएम राईज स्कूल मंजूर कराया गया है, इससे खुरई विधानसभा की शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से विकास होगा। भूमिपूजन के अवसर पर मालथौन एवं बांदरी क्षेत्र के अनेक भाजपा नेता, कार्यकर्ता, अधिकारी एवं आमजन उपस्थित थे।

 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive