बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

डाॅ. गौर ने हमें इस योग्य बनाया, “गौर पथ” बनाकर हम धन्य महसूस कर रहे हैंः भूपेन्द्र सिंह ★ विवि रोड़ का हुआ लोकार्पण

डाॅ. गौर ने हमें इस योग्य बनाया, "गौर पथ" बनाकर हम धन्य महसूस कर रहे हैंः भूपेन्द्र सिंह
★ विवि रोड़ का हुआ लोकार्पण

सागर। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत 4 करोड़ 47 लाख रूपए लागत के विश्वविद्यालय रोड के पुर्नविकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि "गौर पथ" को लोकार्पित करके हम स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं कि हम डाॅ. गौर द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय के लिए कुछ कर सके। आज हम जो भी हैं, डाॅ. गौर के कारण ही इस लायक बने हैं।
समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि,  डाॅ सर हरीसिंह गौर की बनाई यह भूमि विश्व के लिए एक पहचान है। डाॅ. गौर चाहते तो देश में कहीं पर भी विश्वविद्यालय बना सकते। परन्तु उन्होंने अपनी जन्मभूमि सागर को चुना। क्योंकि बुंदेलखण्ड पिछड़ा और गरीब था। यहां के बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने अपनी जीवन भर की कमाई से यह विश्वविद्यालय बनाया। हम इसी विश्वविद्यालय से पढ़े हैं। जीवन का बड़ा हिस्सा इस विश्वविद्यालय में गुजरा। राजनीति में आज जहां हूं, उसकी पाठशाला विश्वविद्यालय का छात्रसंघ ही रहा है। डाॅ. सर हरीसिंह गौर के लिए कुछ कर पायें, तभी हमारा जीवन सफल होगा। इस विश्वविद्यालय में देश भर से छात्र पढ़ने आते है। इस सड़क के निर्माण से विश्वविद्यालय परिसर और सुंदर हो गया है।
 
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट शुरू किया और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के प्रयासों से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में सागर को स्थान मिला। आने वाले समय में सागर मध्यप्रदेश सुंदर शहरों में गिना जाएगा। उन्होंने कहा कि, 2003 से अब तक भाजपा सरकारों ने प्रदेश को आगे ले जाने का काम किया है। आज स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं। इंदौर स्वच्छता में देश में प्रथम है। मेरा सपना है कि इंदौर की तरह सागर भी यह उपलब्धि प्राप्त करे। सागर तेजी से विकास में आगे बढ़ रहा है। यह बहुत प्रसन्नता का विषय है। विकास कार्यों में मेहनत कर रहे अधिकारी वर्ग की मुक्त कंठ से प्रशंसा मंत्री श्री सिंह ने की। उन्होंने एसपी तरूण नायक को राष्ट्रपति वीरता पदक मिलने पर बधाई दी।
 
कार्यक्रम में सागर सांसद राजबहादुर सिंह, नगर विधायक शैलेन्द्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, सागर कलेक्टर दीपक आर्य, सागर एसपी तरूण नायक, कमिश्नर आरपी अहिरवार, स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल सिंह, रजिस्ट्रार यूटीडी संतोष सहगोरा, भाजपा नेता सुशील तिवारी सहित अनेक नागरिक, भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
Share:

2 comments:

Archive