बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

प्रवाह संस्था का विराट कवि सम्मेलन व मुशायरा 4 दिसम्बर 22 को मकरोनिया में

प्रवाह संस्था का विराट कवि सम्मेलन व मुशायरा 4 दिसम्बर 22 को मकरोनिया में




सागर। डॉ हरिसिंह गौर की जयंती के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक साहित्यिक, सामाजिक गतिविधि संस्था प्रवाह का प्रतिवर्ष अनुसार विराट कवि सम्मेलन व मुशायरा 4 दिसम्बर 22 रविवार को समय - सायं 6:30 बजे से गौर स्मृति द्वार, मकरोनिया चौराहा, सागर (होटल जयराम के बाजू में आयोजित किया गया है। 

प्रवाह संस्था के अध्यक्ष संतोष रोहित ने बताया कि कार्यक्रम में सुविख्यात कवि/ शायर  डॉ विष्णु सक्सेना (यश भारती),  
इकबाल अशहर (दिल्ली) अंकिता सिंह (गुरूग्राम), नरेंद्र सिंह 'अकेला' (उज्जैन)
दीपक शुक्ला 'दनादन' (भोपाल), पूनम मिश्रा (लखनऊ)  ,कपिल चौबे(सागर)  और नव हस्ताक्षर  भावना बड़ोनियां 'जीवन'  मकरोनिया सागर  शिरकत करेंगे। 



इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  भूपेंद्र सिंह ,  नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री,  और अध्यक्षता ख्यात चिंतक और साहित्यकार  रघु ठाकुर  करेंगें। 
कार्यक्रम के दौरान श्री अशोक मिजाज और डॉ सुश्री शरद सिंह  को उनके साहित्य में योगदान व उपलब्धियों हेतु तथा श्री गुलझारी लाल जी जैन व इंजी श्री प्रकाश चौबे को उनकी समाजसेवा हेतु  सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री राजेन्द्र सिंह  मोकलपुर, उपाध्यक्ष म.प्र. खनिज निगम एवं  अनिल तिवारी , संस्थापक कुलपति एसवीएनयू होंगे। संस्था के पदाधिकारी डा मनीष मिश्र, देवेश नीखरा,राजेश दुबे और तीर्थ सिंह ने इस कार्यक्रम में सभी से शामिल होने की अपील की है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive