बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR: नन्हीदेवरी में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा, गजरथ महामहोत्सव की शुरुआत

SAGAR: नन्हीदेवरी में  पंचकल्याणक प्रतिष्ठा, गजरथ महामहोत्सव की शुरुआत

सागर। नन्हीदेवरी(सागर) पंचकल्याणक प्रतिष्ठा,गजरथ महामहोत्सव की शुरुआत घटयात्रा एवं जिनेन्द्र देव की शोभायात्रा मुनिसंघ के सानिध्य में हुई,घटयात्रा में भगवान के मातापिता एवं सौधर्म इंद्र अपनी पटरानियों के साथ गजराज पर बैठे हुये थे। वंही कुवेर यज्ञनायक एवं अन्य सभी पात्र अश्वरथ पर सबार थे।शोभायात्रा  संत भवन से प्रारंभ हुई जो कि पुराने मंदिर से होती हुई बापिस पंचकल्याणक पांडाल में आई। शोभायात्रा में सौभाग्यवति महिलाएं विशेष भेषभूषा में मंगल कलश को धारण कर पक्तिवद चल रही थी। 


महामहोत्सव के पांडाल में पहुंच कर घटयात्रा का समापन हुआ। समन्वयक वर्धमान जैन गोल्डी कटनी ने बताया पंचकल्याणक महा महोत्सव के कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः6:30 से जिनेन्द्र देव के अभिषेक के साथ प्रारंभ होंगे एवं मुनि श्री के मुखारविंद से शांतिधारा संपन्न होंगे एवं मुनि श्री की वाणी सुनने का सौभाग्य भी मिलेगा।उपरोक्त कार्यक्रम 7 दिसंबर तक लगातार चलेगा एवं गजरथ फेरी के साथ संपन्न होगा। इस महामहोत्सव को महाराष्ट्र में विराजमान आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का मंगल आशीर्वाद प्राप्त है,वंही नगर गौरव वात्सल्यमूर्ति निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर जी महाराज,मुनिश्री महासागर जी महाराज, मुनिश्री निष्कंपसागर जी महाराज,ऐलक श्री निश्चयसागर जी महाराज के सानिध्य में प्रतिष्ठाचार्य वाणीभूषण बाल ब्रह्मचारी श्री विनय भैया बंडा के निर्देशन में चल रहा है।

पंचकल्याणक समिति के प्रवक्ता अविनाश जैन विदिशा ने वताया  
2 दिसंबर शुक्रवार को प्रातःकाल ध्वजारोहण होगा एवं गर्भ कल्याणक (पूर्व रूप) मनाया जाऐगा वंही 3दिसंबर शनिवार को गर्भकल्याणक (उत्तर रूप) होगा तथा 4 दिसंबर रविवार कोजन्मकल्याणक मनाया जाऐगा जिसमें सौधर्म इंद्र के साथ सभी  इन्द्रों द्वारा पांडुक शिला पर बालक आदिकुमार का जन्माभिषेक कर उत्सव मनाया जाऐगा 5 दिसंबर सोमवार को दीक्षा होगी तथा मुनिराज की आहार चर्या संपन्न होकर तपकल्याणक मनाया जाऐगा वंही 6 दिसंबर मंगलवार को कैवल्यज्ञानकल्याणक मनाया जाऐगा एवं समवसरण से भगवान जिनेन्द्र की वाणी मुनिराजों के मुखारविंद से सुनने को मिलेगी एवं सौधर्म आदि द्वारा पूंछे गये प्रश्नों का समाधान दिया जाऐगा 7 दिसंबर बुधवार को प्रातःकालीन वेला में आदिप्रभु का मोक्ष हो जाऐगा। दौपहर में एक बजे से मुनिसंघ के सानिध्य में गजरथ फेरी संपन्न होगी एवं धर्म सभा होगी। एवं नवीन बेदीका पर नव प्रतिष्ठित श्री जी विराजमान किये जाऐंगे। पंचकल्याणक महा महोत्सव समिति एवं श्री सकल दि. जैन समाज जिला सागर ने सभी धर्म श्रद्धालुओं से उपरोक्त महा महोत्सव में शामिल होंने की अपील की है।कार्यक्रम स्थल पहुंचने के लिये "नन्हीं देवरी पंचकल्याणक निशुल्क बस सेवा" प्रारंभ की गयी है।

पूर्व विधायक सुनील जैन ने लिया आशीर्वाद


देवरी विधानसभा क्षेत्र में नन्ही देवरी में पंचकल्याणक महोत्सव शुरू होने पर प्रथम दिन देवरी क्षेत्र के पूर्व विधायक सुनील जैन अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन परिषद के महामंत्री कमलेश जैन ने पहुंचकर परम पूज्य मुनि श्री 108 समता सागर जी महाराज मुनि श्री महा सागर जी महाराज एवं मुनि संघ से आशीर्वाद लेते हुए संपूर्ण कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते पूर्ण सहयोग की भावना जताई।मुनि संघ ने सभी को आशीर्वाद देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आशीर्वाद दिया ।




_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive