बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR: विश्व योग दिवस की तैयारिया जारी, योग निकेतन में

SAGAR: विश्व योग दिवस की तैयारिया जारी, योग निकेतन में 

तीनबत्ती न्यूज
सागर, 11 जून,2023 :  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के परिप्रेक्ष्य में  रोजाना प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इसी के साथ 4 जून से 11 जून तक चले  चिकित्सा शिविर का  आज समापन हुआ। योग निकेतन योग प्रशिक्षण संस्थान सागर में आयोजित शिविर के मुख्य अतिथि गौर विवि के रिटायर्ड प्रो के एस पित्रे और  कृष्ण कुमार गुप्ता  रिटायर्ड ए, आई, जी जेल ,छत्तीसगढ़ रहे। 




इस अवसर पर मुख्य स्थिति द्वय ने योग के पारंपरिक महत्व और उसके नियमित अभ्यास पर जोर दिया। प्रो पित्रे ने कहा कि देश में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो जिसे अपनी संस्कृति का पता नही हो। लोग भूलते जा रहे है। यह अलग विषय है। योग भी हमारी परंपरा से जुड़ा है। सनातन काल से विभिन्न माध्यमों से योग विज्ञान का उल्लेख रहा है। मुझे विदेशो में इसका अनुभव हुआ। 

               प्रो के एस पित्रे

डा गुप्ता ने कहा कि हम अपनी दिनचर्या में योग को जोड़ना होगा। पहले लोग  काम बीमार पड़ते थे। इसकी वजह थी कि हमारी जीवन शैली में ही योगाभ्यास था। जो लोगो को स्वस्थ रखा करती है। अब बदलती जीवन शैली में लोग दूर हो गए। वास्तव में इसकी आज ज्यादा जरूरत है। 

           रिटायर्ड AIG जेल के के गुप्ता


संस्थान के संचालक योगाचार्य विष्णु आर्य ने बताया कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति  है । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस के जरिए पूरे विश्व में नए सिरे से स्थापित किया है। योग दिवस की तैयारी  में सुबह 7बजे से 8 तक महिलाओ ने योग अभ्यास किया एवम 8 बजे से 9 बजे तक बच्चो ने योग अभयास में भाग लिया ।
इस अवसर पर योग दिवस की तैयारियों में  रियल कोचिंग क्लासेस रियल कम्प्यूटर होम के संचालक सुबोध आर्य दिलीप साहू, अभिषेक सोनी सर,आकाश  , किशोर पटेल सर, राजकुमार , अमन प्रजापति अमित गुप्ता महामंत्री,आरती ताम्रकार,सोमेश जाडिया पार्षद, ज्योति भार्गव रूबीजी , सीमा जी,रागनी जी, कल्पना जी, स्वाति जी काजल जी ,सविता जी दीपा जी 

 अनुराग दुबे संदीप सोनी मंत्री,  बी डी साहू,पुरषोत्तम सोनी, अनुराग दुबे, विनोद सोनी,हरिनारायण सेन,संजय पाठक, अभिषेक सोनी, आकाश पटेल, अंशु सिंह राजपूत, आस्था राजपूत ,अंजली प्रजापति, रोशनी साहू ,इशिका साहू , सुरभि अहिरवार ,रानी काची,राधिका सेन, भूमि बाल्मीकि, भूमिका सेन अंजलि वाल्मीकि ,आदित्य राजपूत ,रामा विश्वकर्मा ,विशाल कुर्मी ,किशोर नामदेव ,अंकित साहू ,गोपाल सेन ,राकेश पटेल, कुनाल साहू आदि ने हिस्सा लिया।


_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive