बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सागर के केंद्रीय विद्यालय में चयनित लाइब्रेरियन का सम्मान

सागर के केंद्रीय विद्यालय में चयनित लाइब्रेरियन का सम्मान

तीनबत्ती न्यूज: 08 दिसंबर,2023
सागर। डॉ हरीसिंह गौर विश्विद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के 10 पुरा छात्रों पवन चौरसिया, निहारिका तिवारी, सार्थक अग्रवाल, कंचन चतुर्वेदी, सौरभ तिवारी, आदर्श पस्तोर, किरण दक्ष, उषा राठौर, अभिषेक चौरसिया, शुभम अहिरवाल का चयन केंद्रीय विद्यालय में लाइब्रेरियन पद पर हुआ है। केंद्रीय ग्रंथालय में उनका सम्मान किया गया और उनकी नियुक्ति पर लाइब्रेरी के अधिकारियों डॉ संजीव सराफ, डॉ मुकेश साहू, डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने प्रसनता व्यक्त करते हुए उन्हें  बधाई दी । डॉ सराफ ने बताया कि देश भर के सभी पुस्तकालयों में सागर के पूर्व छात्र अच्छे पदों पर कार्यरत है और अपनी सेवा से सागर का नाम रोशन कर रहे है। चयनित लाइब्रेरियन ने कहा कि सागर विश्विद्यालय से पढ़ने पर उन्हें गर्व है, उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि पुस्तकालय का प्रोफेशन सेवा का है और यहीं सोचकर हमें इसमें आना चाहिए।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive