बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सागर के पूर्व सांसद रामसिंह अहिरवार का निधन : साइकिल से चलते थे और बनाते थे बीड़ी पूर्व सांसद

सागर के पूर्व सांसद रामसिंह अहिरवार का निधन : साइकिल से चलते थे और बनाते थे बीड़ी पूर्व सांसद 

▪️विनोद आर्य
तीनबत्ती न्यूज : 09 दिसंबर,2023
सागर :  सागर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद रामसिंह अहिरवार का निधन हो गया। कल शुक्रवार को भोपाल में इलाज के दौरान निधन हुआ। आज शनिवार को उनका  गोपालगंज मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार हुआ। वे सन 1967 में जनसंघ के टिकिट पर चुनाव जीते थे। उनके बेटे विजय कुमार ने मुखाग्नि दी। पूर्व सांसद रामसिंह अहिरवार अपने सादगी भरे जीवन शैली को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहा करते थे। उनका आना जाना साइकिल से होता था। वे घर में बैठकर बीड़ी बनाया करते थे। राजनीति की मोजूदा चकाचौंध उनके और परिवार के ऊपर कभी हावी नहीं हुई। नगरीय आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह सहित अनेक लोगो ने शोक व्यक्त किया है। 


साइकिल वाले नेता जी के नाम से जानते थे लोग

राजनीति के मोजूदा ग्लैमर के दौर में सांसद या पूर्व सांसद शब्द ध्यान में आते ही एक साधन संपन्न और रसूखदार व्यक्ति की छवि उभरती है। लेकिन  मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड की सागर लोकसभा सीट से ऐसे पूर्व सांसद रामसिंह अहिरवार हैं, जिनकी छवि इसके ठीक उलट है। वह साइकिल से चलते थे और समय मिलने पर बीड़ी भी बना लेते थे। उन्हें इलाके के लोग 'साइकिल वाले नेता जी' कह कर बुलाते हैं। 


रामसिंह ने जनसंघ के टिकिट पर सुरक्षित लोकसभा सीट सागर सन 1967 में  चुनाव जीता था। अब रामसिंह इस दुनिया में नही है।  उनके बेटे। विजय अहिरवार के मुताबिक पिताजी को अस्वस्थ्य होने पर भोपाल में भर्ती कराया गया। 8 दिसंबर 2023 को उनका निधन हो गया। आज शनिवार को गोपालगंज स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार हुआ। भारी संख्या में लोगो ने श्रद्धांजलि दी। 

अंग्रेजी साहित्य से एमए की

सागर शहर की पुरव्याउ टोरी मुहल्ले में संकरी गली में स्थित एक सामान्य मकान में  पूर्व सांसद राम सिंह अहिरवार रहा करते थे। उनका जन्म 1 अप्रैल 1937 का है। उनके पास दर्शन शास्त्र में स्नातक और अंग्रेजी साहित्य में परास्नातक की डिग्री की । वह वर्ष 1967 में भारतीय जनसंघ के उम्मीदवार के तौर पर यहां से लोकसभा का चुनाव लड़े थे और उन्होंने जीत दर्ज कराई थी। 
उम्र के 86 साल पार कर चुके पूर्व सांसद राम सिंह हर रोज कई किलोमीटर साइकिल चला कर मिला जुला करते थे। । इसके अलावा समय मिलने पर घर के दरवाजे पर बैठकर  बीड़ी बनाया करते थे। 


न्यूज एजेंसी IANS की दो साल पहले की खबर में  राम सिंह कहते हैं, "मोटर वाहन की कभी जरूरत ही महसूस नहीं हुई और न तो मोटर वाहन हासिल करने का प्रयास ही किया।" 
पिछले दिनों राम सिंह को लकवा मार गया, जिससे बोलने में उन्हें कुछ दिक्कत होती है, मगर साइकिल अब भी उन्होंने नहीं छोड़ी है। फुर्सत के समय बीड़ी भी बना लेते हैं, जिससे उन्हें कुछ कमाई हो जाती है।यही नहीं, राम सिंह को सांसद की अपनी पेंशन पाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। 

वह बताते हैं, "मेरी सांसद की पेंशन वर्ष 2005 में किसी तरह शुरू हो पाई। पेंशन के लिए कई सालों तक संघर्ष करना पड़ा था।"


राम सिंह की पत्नी राजरानी वर्तमान दौर के नेताओं की संपन्नता के सवाल पर कहती हैं, "सुविधाएं हों तो अच्छी बात है, मगर मुझे और मेरे पति को सांसद की पेंशन पाने के लिए भी कई साल तक संघर्ष करना पड़ा था। अब इसी पेंशन से जीवन चलता है।"

पूर्व सांसद श्री रामसिंह अहिरवार के निधन पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने शोक व्यक्त किया

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने सागर से पूर्व सांसद श्री रामसिंह अहिरवार जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।  श्री रामसिंह अहिरवार 1967 में भारतीय जनसंघ से सागर लोकसभा का चुनाव जीते थे।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सादगीपूर्ण जीवन और असाधारण व्यक्तित्व के धनी पूर्व सांसद रामसिंह जी ने गरीब वर्ग, विशेष तौर पर बीड़ी मजदूरों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि श्री रामसिंह अहिरवार जी हमारी प्रेरणा बनकर हमेशा स्मृति में रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवारजनों को ये दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

नरयावली विधायक  प्रदीप लारिया जी ने शोक व्यक्त किया

जनसंघ के पूर्व सागर सांसद  रामसिंह अहिरवार के आकस्मिक निधन पर नरयावली विधायक  इंजी श्री प्रदीप लारिया  ने शोक व्यक्त करते हुये कहा कि सादगी व्यक्तित्व के धनी श्री राम सिंह अहिरवार जी के आकस्मिक निधन दुखद है ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की सामर्थ्य प्रदान करें।

जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

कुछ महीने पहले वह अपने बेटे के साथ तिरुपति पुरम कॉलोनी में रहने लगे थे, 
स्वर्गीय पूर्व सांसद राम सिंह अहिरवार के भांजे कृष्ण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गोपालगंज मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार शनिवार की सुबह 11 बजे किया गया।

 पूर्व सांसद श्री राम सिंह के अंतिम संस्कार में प्रभारी कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देश पर नायब तहसीलदार श्री महेश दुबे ने जिला प्रशासन की ओर से गोपालगंज मुक्तिधाम पहुंचकर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट

इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक

______________________________











Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive