Sagar : निगम परिषद का साधारण सम्मेलन: टाटा प्रोजेक्ट ने एक माह में पेयजल पूर्ति नहीं सुधरी तो होगी कठोर कार्रवाई
▪️एलिवेटेड कारीडोर का नाम पर अटल पथ होगा
तीनबत्ती न्यूज : 28 फरवरी ,2026
सागर : नगर निगम परिषद का साधारण सम्मेलन निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार की अध्यक्षता में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री एवं सभी पार्षदों की उपस्थिति में आयोजित किया गया : जिसमें नगर विकास एवं सौंदर्यीकरण के विभिन्न विषयों पर चर्चा उपरांत निर्णय लिए गए।
टाटा प्रोजेक्ट प्रबंधन को चेतावनी
टाटा प्रोजेक्ट अंतर्गत किये जा रहे कार्यों के संबंध में चर्चा करते हुये महापौर श्रीमति संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि टाटा प्रोजेक्ट के अधिकारियों द्वारा कार्य में लगातार लापरवाही बरती जा रही है जिस कारण वार्डो की समस्यायें समाप्त नहीं हो रही है, टाटा को हमेशा ही पार्षदों से संपर्क करने के लिये हर बार कहा जाता है परंतु उनके द्वारा पार्षदों से संपर्क नहीं किया जा रहा है, अगर एक माह के अंदर टाटा द्वारा पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं किया जाता है तो उनके विरूद्व कठोर कार्यवाही की जाये। इस संबंध में एम.आई.सी.सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर ने कहा कि परकोटा वार्ड की जनता को सबसे कम पेयजल की सप्लायी की जा रही है परकोटा वार्ड में कृष्णगंज पानी की टंकी से 10 वार्डो को पेयजल की सप्लायी की जा रही है, कृष्णगंज पानी की टंकी की क्षमता अन्य पानी की टंकियों से कम है परकोटा वार्ड पहाड़ी क्षेत्र पर होने से बगैर प्रेशर के पानी की सप्लायी की जा रही है जिससे वार्ड में लोगों को पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है अतः वहॉ पर प्रेशर से पानी देने की व्यवस्था बनायी जाये। पार्षद सुश्री याकृति जडिया ने कहा कि टाटा द्वारा जिन वार्डो में पहिले से समस्यायें थी उनमें कोई सुधार नही किया गया है इसे गंभीरता से लेना चाहिये। गर्मी का मौसम आ रहा है इसलिये अभी से व्यवस्थायें सुनिश्चित की जाये जिससे लोगों को पानी मिल सकें। वार्ड के नागरिकों की नाराजगी का सामना पार्षदों को करना पड़ता है इसलिये टाटा सभी समस्याओं का निराकरण करें। कांग्रेस पार्षद बाबूसिंह यादव ने कहा किन-किन स्थानों पर 46 किलो मीटर पाईप लाईन बिछायी जाना है, पाईप लाईनों से गंदा पानी आ रहा है। उन्होने मान.अध्यक्ष जी से आग्रह किया कि कोई भी बड़ी घटना न घटे उसके पहिले सुधार किया जाये।
पार्षद धर्मेन्द्र खटीक ने कहा कि टाटा द्वारा कितने वार्डो में पाईप लाईन डाली गई है और कितने वार्डो में शेष है जानकारी दी जाये तथा जिन वार्डो के गंदा पानी नलों में आ रहा है उसकी जांच कर ठीक किया जाये। एम.आई.सी.सदस्य अनूप उर्मिल ने कहा कि गर्मी का मौसम आने वाला है इसलिये पेजयल की सप्लायी हेतु टेंकरों को भरने के लिये और हाईडेंट बढ़ा लिये जाये।चर्चा में श्रीमति रानी अहिरवार, मनोज चौरसिया, मेघा दुबे, सुलेखा राकेश राय, सूरज घोषी, रूबी कृष्णकुमार पटैल, देवेन्द्र अहिरवार, अशोक साहू चकिया, रोशनी वसीम खान, रीतेश तिवारी, पूूजा सोनी, अनीता रामू ठेकेदार, नीलोफर चमन अंसारी, वैदेही पुरोहित ने भी भाग लेकर अपने-अपने वार्डो की समस्याओं से अवगत कराया।
टाटा को अंतिम मौका : निगमायुक्त
निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने कहा कि परिषद को लगता है कि टाटा द्वारा पेयजल की समस्या का ठीक तरह से समाधान नहीं किया जाता है तो अंतिम मौका देते हुये नियमानुसार कार्यवाही की जाये। एम.पी.यू.डी.सी., टाटा एवं नगर निगम के बीच अनुबंध का अध्ययन किया जाये। उन्होने कहा कि गर्मी के मौसम में आवश्यकता अनुसार पेयजल की व्यवस्था हेतु टंेकर की व्यवस्था की जावेगी।निगमाध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार ने कहा कि सभी पार्षदांे की समस्यायें एवं चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया कि टाटा प्रोजेक्ट एक माह के भीतर पार्षदों से संपर्क कर सभी समस्याओं का समाधान करें अगर उनके द्वारा एक माह में समस्याओं का समाधान नही किया जाता है तो कठोर कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। टंेकर से पेजयल सप्लायी हेतु 5 सदस्यीय समिति समिति का गठन किया जाये।
सीवरेज प्रोजेक्ट : 28 हजार हुए कनेक्शन
सीवरेज प्रोजेक्ट के संबंध में प्र.कार्यपालन यंत्री संजय तिवारी ने कहा कि 60173 कनेक्शन करने का प्रावधान था अभी तक 28 हजार कनेक्शन किये गये है योजना के सभी कम्पोनेंट पूर्ण हो गये है, हाउस कनेक्शन डिमांड अनुसार किये जा रहे है , इस संबंध में निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने कहा कि सीवर योजना आकार कंसल्सटेंड के इंजी.राजेन्द्र सिलाकारी द्वारा बनायी गई थी । इस संबंध में मैनें पत्र के माध्यम से संपूर्ण जानकारी मांगी है। इंजी.राजेन्द्र सिलाकारी ने योजना के संबंध में जानकारी दी। चर्चा में शैलेन्द्र ठाकुर, अनूप उर्मिल, सुश्री याकृति जड़िया, मेघा दुबे, संगीता शैलेष जैन, मनोज चौरसिया, देवेन्द्र अहिरवार, रानी अहिरवार, अनीता रामू ठेकेदार ने भाग लिया और अपने-अपने वार्डो की समस्यायें बतायी। निगमायुक्त खत्री ने कहा कि सीवर प्रोजेक्ट में कई वार्डो में पाईप लाईन नहीं बिछायी गई है, जिन स्थानों पर सीवर लाईन डाली जाना है, वहॉ के पार्षद लिखकर दे दें तो अमृत योजना 3.0 में शामिल कर लेंगे।निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा कि सीवरेज प्रोजेक्ट के संबंध में सभी पार्षदों से जानकारी प्राप्त होने के बाद अलग से चर्चा की जायेगी।
एलिवेटेड कारीडोर का नाम पर अटल पथ होगा
सागर एलीवेटेड कॉरीडोर का नाम अटल पथ करने के संबंध में महापौर परिषद प्रस्ताव कमांक 14 दिनांक 30. 01.2026 के अनुसार स्वीकृति प्रदान की गई। निगम परिषद स्थगित सम्मिलन प्रस्ताव क्रमांक 12 दिनांक 27.09.2025 मधुकरशाह वार्ड स्थित लाल स्कूल के सामने वाले पार्क का नामकरण भारत चौक बाल उद्यान पांर्क किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। निर्माणाधीन डी.डी. काम्पलेक्स कटरा बाजार सागर की शेष दुकानों के आवंटन हेतु तेरहवीं बार ई-निविदा जारी की गई। जिसमें दुकान क्रमांक 10 प्रथम तल एवं दुकान कमांक 18 भू-तल को निविदा समिति के प्रतिवेदन अनुसार उच्चतम आफर की महापौर परिषद की अनुशंसा अनुसार स्वीकृति प्रदान की गई।.म.प्र.शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल का पत्र अनुसार हाथ ठेला,फेरी वाले, रेहड़ी वालों की पंचायत में मुख्यमंत्री की घोषणा के दिशा निर्देश अनुसार शहर में हाकर्स जोन प्रस्तावित किये गये। अतः विभिन्न स्थानों पर हाकर्स जोन एवं दर प्रतिमाह प्रस्तावित की गई शासन निर्देशानुसारअर्द्धवार्षिक/वार्षिकी दरों का निर्धारण किये जाने के संबंध में प्रस्तावित दरों को स्वीकृति प्रदान की गई। इस संबंध में प्रभारी सहायक आयुक्त आनंद मंगल गुरू ने परिषद को हाकर्स जोन के संबंध में दरों एवं स्थानों की जानकारी दी। कार्यपालन यंत्री एम.पी.आई.डी.सी.का पत्र कमांक/एम.पी.आई.डी.सी.लि./क्षेत्र. कार्या. / सागर निर्माण 391,दिनांक15.07.2025 औद्योगिक क्षेत्र हेतु एस.टी.पी.से 10 एम.एल. डी. शोधित जल उपलब्ध कराने,एस.टी.पी.परिसर में पम्प हाउस एवं विद्युत सब-स्टेशन हेतु 500 वर्गमीटर भूमि एम.पी.आई.डी.सी.को प्रदाय करने तथा एस.टी.पी.से उपचारित जल बिना लाभ-हानि के आंकलित दर 7.88 रूपये प्रति हजार लीटर में 50 प्रतिशत की कमी करते हुये दर प्रस्तावित की गई। कार्य आवश्यक होने एवं शहर में उद्योग धंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपचारित जल की दर रू. 6/-प्रति हजार लीटर करने तथा अनुबंध दिनांक से 2 वर्ष पश्चात् दरों 10 प्रतिशत प्रतिवर्ष की वृद्धि किये जाने तथा विद्युत सब-स्टेशन निर्माण हेतु 500 वर्गमीटर भूमि एम.पी.आई.डी.सी. को प्रदाय करने की महापौर परिषद प्रस्ताव कमांक 19 दिनांक 18.11.2025 के अनुसार पुष्टि की गई।
छोटी झील शुध्दिकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य हेतु पुष्टि की प्रत्याशा में ऑनलाईन निविदाआमंत्रित की गई। जिसमें 3 निविदायें प्राप्त हुई निविदा में दो निविदायें अपात्र पायी गई।निविदा समिति के प्रतिवेदन अनुसार श्री राधे प्रोडक्शन जबलपुर की दर0.49 प्रतिशत अधिक आई.एस.एस.आर.वर्ष 2021 प्राप्त हुई। कार्य आवश्यक होने से तकनीकी समिति के प्रतिवेदन अनुसार ऑनलाईन निविदा में प्राप्त श्री राधे प्रोडक्शन जबलपुर की दर महापौर परिषद प्रस्ताव कमांक 21 दिनांक 18.11.2025 के अनुसार जारी की गई ऑनलाईन निविदा एवं निविदा में प्राप्त दर की पुष्टि हेतु प्रस्तुत ।
स्ट्रोम वाटर ड्रेन.एस.बी.एम.2.0 अंतर्गत टायलेट निर्माण, शहर के विभिन्न स्थलों पर सौन्दर्याकरण, आंतरिक साज-सज्जा एवं विभिन्न विकास कार्य हेतु पुष्टि की प्रत्याशा में ऑनलाईन निविदा आमंत्रित की गई। जिसमें 2 निविदायें प्राप्त हुई निविदाओं में से दोनों निविदायें पात्र पायी गई। निविदा समिति के प्रतिवेदन अनुसार श्री राधे प्रोडक्शन जबलपुर की दर 0.10 प्रतिशत कमआई.एस.एस.आर.वर्ष 2025 (सड़क) एवं अन्य कार्यों हेतु वर्ष 2021 पर न्यूनतम प्राप्त हुई, जारी की गई ऑनलाईन निविदा की पुष्टि एवं निविदा में प्राप्त दर की स्वीकृति प्रदान की गई।प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत शहरी गरीबों के आवासों को पूर्ण करने के उद्देश्य से कास सब्सिडी एकत्रित करने हेतु मेनपानी एवं नये आर.टी.ओ. के समीप दुकानें. भूखण्ड छत आदि तथा जवाहरगंज वार्ड में मल्टीस्टोरी पार्किंग पूर्ण करने हेतु म्युनिसिपल स्कूल व्यवसायिक परिसर तथा साबूलाल मार्केट की दुकानों के विक्रय आरक्षित मूल्य एवं आरक्षण की स्वीकृति तथा निविदा आमंत्रित किये जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई।निगम परिषद प्रस्ताव क्रमांक 15 दिनांक 27.08.2024 द्वारा सी.एण्ड डी वेस्ट कलेक्शन एवं टिपिंग रिसाइकिलिंग प्रोसेस की दरें रू. 500/- प्रति टन लिये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई थी। अतः सी.एण्ड डी. वेस्ट कलेक्शन एवं टिपिंग रिसाइकिलिंग प्रोसेस की दर को कम करने के संबंध में दरों का परीक्षण करने लिये एक समिति का बनायी जाये जो कि 8 दिवस में दरों का निर्धारण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी। मकरोनिया नगरपालिका आगामी 2 वर्षों में अपने स्वयं के जलस्त्रोत तैयार करने एवं लगभग 6 करोड़ वसूली समय सीमा में किये जाने हेतु महापौर परिषद प्रस्ताव कमांक 13 दिनांक 04.01.2024 एवं परिषद प्रस्ताव क्रमांक 7 दिनांक 27.08.2024 द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई थी। नगर पालिका मकरोनिया को जलप्रदाय योजना उदय के अंतर्गत एम.पी.यू.डी.सी. के माध्यम से योजना की शर्तों अनुसार राजघाट बांध से जलप्रदाय किया जाना स्वीकृत होने से प्रस्ताव पर पुनर्विचार कर मकरोनिया नगर पालिका से बकाया राशि 13.18 करोड़ रुपए नगर पालिक निगम सागर को भुगतान करने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई। इस आशय का पत्र भेजा गया जिसकी पुष्टि महापौर परिषद बैठक दिनांक 30.01.2026 में की गई। विषय की परिषद द्वारा पुष्टि की गई।
एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना अंतर्गत पूर्व स्वीकृत डी.पी.आर. अनुसार रेमकी के औसत कचरे को छोड़कर शेष कचरे के प्रबंधन के लिये पी.पी.पी.मोड एवं रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर कचरा प्रबंधन हेतु बायो फ्यूल / एनर्जी आउटपुट वाली एक ऐसी योजना तैयार किये जाने की कार्य आवश्यक होने से स्वीकृति प्रदान की गई। परिषद द्वारा पुष्टि की गई। शासन के निर्देशानुसार जलकर एवं संपत्तिकर की वसूली हेतु शासन की गाईड लाईन अनुसार लोक अदालत में अधिभार की छूट का प्रावधान दिया गया है अतः शासननिर्देशानुसार श्जलकर एवं संपत्तिकर के उपभोक्ताओं को दिनांक 20.02.2026 से 15.03.2026 तक अधिभार में पुष्टि की प्रत्याशा में छूट प्रदान की गई, परिषद द्वारा पुष्टि की गई। इसके अलावा अध्यक्ष की स्वीकृति से अन्य विषयों पर चर्चा की गई तथा एम आई सी सदस्य धमेंद्र खटीक ने दो स्थानों पर भूतेश्वर मंदिर के पास एवं राहतगढ़ बस स्टैंड रेलवे क्रासिंग के पास फुट ओवरब्रिज बनाए जाने का सुझाव दिया जिस पर निगम अध्यक्ष ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।एम.आई.सी.सदस्य श्रीमति रेखा नरेश यादव ने कहा कि परिषद बैठक दिनांक 27.09.2025 में जो रिपिंग फीस के रेट रिवीजन के आधार पर उपभोक्ता प्रभार शुल्क में क्लीनिक एवं परामर्श केन्द्र अंतर्गत छोटी क्लीनिक से रू. 1000/- प्रतिमाह के स्थान पर रू. 100/- प्रतिमाह किया जाये। इस पर परिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई जिसमें श्री शैलेन्द्र ठाकुर, अनूप उर्मिल, धर्मेन्द्र खटीक, राजकुमार पटैल, याकृति जड़िया, शिवशंकर यादव, सूरज घोषी, देवेन्द्र अहिरवार, बाबूसिंह यादव, मनोज चौरसिया, डाली सोनी, रूबी पटैल आदि ने भाग लिया।
निधन पर जताया शोक
परिषद के अंत मेें लाजपतपुरा वार्ड पार्षद अब्दुल नईम खान, काकागंज वार्ड पार्षद श्री भरत माते के पिता स्व.श्री नर्मदाप्रसाद माते, एम.आई.सी.सदस्य श्रीमति कंचन सोमेश जड़िया जी के ससुर स्व.श्री चंद्रहास जड़िया एवं निगम सचिव श्री मुन्नालाल रैकवार के पिता स्व.श्री मल्लू रैकवार के निधन पर दो मिनिट का मौन धारण कर श्रंद्धाजलि अर्पित की गई।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें