Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar News : कांग्रेस की समन्वय समिति की बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और अनुशासन पर जोर

Sagar News : कांग्रेस की समन्वय समिति की बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और अनुशासन पर जोर

तीनबत्ती न्यूज|01 मई,2026

सागर | जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में जिला समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक कार्यों, रिक्त पदों की नियुक्ति और जिले की भावी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता प्रभारी मनोज कपूर ने की। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव और ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा के नेतृत्व में जिला एवं ब्लॉक कमेटियों के गठन, मंडलम और बीएलए-2 की स्थिति, अनुशासन समिति के गठन सहित संगठन विस्तार के मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

प्रभारी मनोज कपूर ने सभी पदाधिकारियों को जल्द कार्यकारिणी गठन करने के निर्देश दिए और संगठन सृजन अभियान के तहत किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही महंगाई, किसानों की समस्याओं और प्रशासनिक निष्क्रियता के मुद्दों पर मजबूती से संघर्ष करने की बात कही।

बैठक में नरयावली प्रभारी ठाकुर लक्ष्मण सिंह पथरिया ने कहा जो व्यक्ति पद की अभिलाषा रखते हैं उन्हें जमीन पर काम करना होगा  अन्यथा काम करने वाले व्यक्तियों को आगे बढ़ाएं   ।

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि पार्टी हमारी मां है और पार्टी का सम्मान करना हमारे लिए सर्वोपरि है। अनुशासनहीनता कतई बर्दास्त नहीं की जाएगी । जो मोर्चा प्रकोष्ठ या विभाग लगातार अनुपस्थित रहेंगे उनकी जानकारी पीसीसी भेजी जाएगी पार्टी विरोधी गतिविधियों को नहीं चलने दिया जाएगा जो बूथ जिताएं वहीं सही नेता बन सकता है

अनुशासन को लेकर सख्ती 

ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा कि महत्वपूर्ण बैठकों में जो अनुपस्थित हैं उनकी जानकारी पीसीसी जाएगी और बिना कांग्रेस की अनुमति के कोई कार्य न किए जाएं ।संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई होगी और जो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में अनुपस्थित रहते हैं उनकी जानकारी भी एकत्रित की जा रही है जिले में लगभग विधानसभाओं में ब्लाक, वार्ड, मंडलम ,बी एल ए-  लगभग बन चुके है  पूरी ताकत के साथ ग्रामीण कांग्रेस मैदान में तैयार है ।पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा शहर में लगातार कार्यक्रम हो रहे हैं लेकिन पार्टी के कई मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ प्रभावी भूमिका नहीं बता पा रहे हैं इनको सशक्त बनाना है  इसलिए इनकी समीक्षा करवाएं कई लोग पद लेकर घर बैठ गए हैं उनकी अनुपस्थिति की जानकारी एकत्रित हो लगातार तीन बैठकों में जो अनुपस्थिति बनाए उनकी जानकारी भी अध्यक्ष ऊपर भेजें  

प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी ने महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया एवं नए चेहरों को अवसर देने की बात रखी एवं अनुशासन समिति को शक्तिशाली बनाने पर जोर दिया और एक व्यक्ति एक पद पर ही कार्यरत हो।

बैठक को सुरेंद्र सुहाने, रमाकांत यादव, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,चैतन्य कृष्ण पांडे, सागर साहू, ने भी भावी रणनीतियों पर अपनी राय रखी तथा संबोधित किया। बैठक का संचालन संगठन महामंत्री रामकुमार पचौरी ने किया आभार आशीष ज्योतिषी ने माना।  

ये रहे शामिल

बैठक में प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव, शैलेंद्र तोमर ,माधवी चौधरी ,श्रीमती उमा नवैया बीना,आशू भाईजान खुरई, कमलेश तिवारी ,निलेश अहिरवार, हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा, आनंद हैला , दीनदयाल तिवारी शहर अनेक समन्वय समिति के सदस्य शहर व ग्रामीण के मौजूद थे।  


-----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive