Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Anushree Jain लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Anushree Jain लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

NGO के सहयोग से प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बनेंगे टॉयलेट, स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन • विधायक शैलेंद्र जैन ने स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को सौंपा अनुश्री जैन का पत्र,

NGO के सहयोग से प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बनेंगे टॉयलेट, स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन

• विधायक शैलेंद्र जैन ने स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को सौंपा अनुश्री जैन का पत्र, CSR के माध्यम से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल



तीनबत्ती न्यूज: 21 अक्टूबर, 2026

सागर। विधायक शैलेंद्र जैन ने मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से भेंट कर लीगल राइट काउंसिल इंटरनेशनल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अनुश्री जैन द्वारा लिखित पत्र सौंपा। पत्र के माध्यम से प्रदेश के ऐसे शासकीय विद्यालयों में, जहां विद्यार्थियों के लिए टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है, कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत टॉयलेट निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव रखा गया है।

प्रस्ताव के अनुसार कनाडा का एक NGO टॉयलेट निर्माण के लिए आवश्यक आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराएगा। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है।

विद्यालयों में टॉयलेट जैसी मूलभूत सुविधाएं बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमापूर्ण शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में NGO के सहयोग से आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की पहल शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री मोहन यादव से विधायक शैलेंद्र जैन की मुलाकात, नामदेव जयंती पर शासकीय अवकाश की मांग

विधायक शैलेंद्र जैन द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस संबंध में शीघ्र ही लीगल राइट काउंसिल इंटरनेशनल के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर एमओयू (समझौता ज्ञापन) तैयार किया जाएगा और आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विधायक श्री जैन ने सकारात्मक पहल के लिए स्कूल शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रयास से प्रदेश के उन शासकीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं विकसित करने में मदद मिलेगी, जहां अभी विद्यार्थियों को टॉयलेट जैसी आवश्यक सुविधा उपलब्ध नहीं है।

लीगल राइट काउंसिल इंटरनेशनल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अनुश्री जैन के प्रयासों से सामने आई यह पहल शिक्षा, स्वच्छता और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की संभावनाओं को भी आगे बढ़ाती है। NGO से प्रस्तावित आर्थिक सहायता और राज्य शासन के समन्वय से इस दिशा में आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Share:

घरौंदा आश्रम में दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचा सेवा का भाव, आदिशक्ति फाउंडेशन ने मनाया सेवा संकल्प

घरौंदा आश्रम में दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचा सेवा का भाव:  आदिशक्ति फाउंडेशन ने मनाया सेवा संकल्प


तीनबत्ती न्यूज: 21 सितम्बर, 2026

सागर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सागर में आदिशक्ति फाउंडेशन द्वारा घरौंदा आश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने दिव्यांग बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उनकी जरूरतों को समझते हुए आवश्यक सामग्री भेंट की।

कार्यक्रम में सांसद डॉ. लता वानखेड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, लीगल राइट्स काउंसिल इंटरनेशनल की प्रदेश अध्यक्ष अनुश्री जैन, शिल्पी भार्गव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मेघा दुबे, प्रतिभा तिवारी एवं ऋतू तिवारी सहित अन्य अतिथि शामिल हुए।

बच्चों से किया आत्मीय संवाद

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने घरौंदा आश्रम के दिव्यांग बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली और आदिशक्ति फाउंडेशन की सदस्यों के साथ मिलकर जरूरत के अनुसार सामग्री वितरित की।

सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 25 वर्षों के लोकसेवा के सफर में सेवा को जनकल्याण से जोड़ते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया है। सेवा संकल्प अभियान इसी भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम है। 

भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का लोकसेवा संकल्प सेवा और समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सेवा केवल आयोजन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर उनकी आवश्यकताओं को समझना और उनके जीवन को सहज बनाने का प्रयास करना ही इसकी सार्थकता है।

अनुश्री जैन ने कहा कि सेवा का वास्तविक रूप जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में सहयोग और अपनत्व पहुंचाना है। दिव्यांग बच्चों के बीच समय बिताना और उनकी जरूरतों को समझना संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का विषय है।

शिल्पी भार्गव ने कहा कि सेवा केवल सामग्री उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है। किसी जरूरतमंद के साथ आत्मीयता से कुछ समय बिताना और उसके चेहरे पर मुस्कान लाना भी बड़ी सेवा है।



कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वैशाली सोनी ने किया। इस अवसर पर एल्डरमैन आशा लता सिलाकारी, निशा सिंदें सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं आदिशक्ति फाउंडेशन की सदस्याएं मौजूद रहीं।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive