Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Car Fraud लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Car Fraud लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

किराए पर ली कार लौटाने के बजाय की धोखाधड़ी, 11 लाख की हायराइडर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

किराए पर ली कार लौटाने के बजाय की धोखाधड़ी, 11 लाख की हायराइडर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार


तीनबत्ती न्यूज: 25 नवंबर, 2026

सागर।  सागर जिले के खुरई में किराए पर कार लेकर वापस नहीं लौटाने और धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। खुरई शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 11 लाख रुपये कीमत की टोयोटा हायराइडर कार बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में दूसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक खुरई निवासी रोहित पिता चंद्रकुमार यादव ने 22 नवंबर 2026 को थाना खुरई शहर में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी टोयोटा हायराइडर कार क्रमांक MP 15 ZS 1520 को अमन कुर्मी और प्रतीक सिंह ने विश्वास में लेकर किराए पर लिया था। निर्धारित समय पूरा होने के बाद जब कार वापस मांगी गई तो दोनों ने वाहन नहीं लौटाया।

फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 344/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 316(2) एवं 3(5) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने रिमांड पर लेकर की पूछताछ

मामले की गंभीरता को देखते हुए खुरई शहर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी अमन कुर्मी पिता निरन कुर्मी निवासी धामोनीपुरा, जिला विदिशा को गिरफ्तार कर न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त किया। पूछताछ और विवेचना के दौरान उसके कब्जे से धोखाधड़ी से प्राप्त टोयोटा हायराइडर कार बरामद कर जब्त की गई। वाहन की अनुमानित कीमत 11 लाख रुपये बताई गई है।

इस मामले का दूसरा आरोपी प्रतीक सिंह अभी फरार है। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी खुरई शहर निरीक्षक योगेंद्र सिंह दांगी, उपनिरीक्षक अशोक उपाध्याय, आरक्षक धीरेन्द्र सिंह राजावत एवं आरक्षक अभिषेक नायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive