Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Lokayukta Action लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Lokayukta Action लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

लोकायुक्त पुलिस सागर ने उद्यान विभाग के सहायक संचालक को 50 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार : शिक्षा विभाग में पदस्थ पत्नी को बनाया सह आरोपी

पन्ना में लोकायुक्त पुलिस सागर ने उद्यान विभाग के सहायक संचालक को 50 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार  : शिक्षा विभाग में पदस्थ पत्नी को बनाया सह आरोपी

• चक्की-स्पेलर उद्योग की सब्सिडी जारी कराने के एवज में मांगे थे 2 लाख रुपए से अधिक; एक अन्य कर्मचारी पर भी 60 हजार रुपए मांगने का आरोप


तीनबत्ती न्यूज: 24 नवंबर, 2026

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में सागर लोकायुक्त की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उद्यान विभाग के सहायक संचालक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। चक्की-स्पेलर उद्योग के लिए स्वीकृत सब्सिडी जारी कराने के एवज में अधिकारी द्वारा आवेदक से 2 लाख रुपए से अधिक की रिश्वत मांगे जाने का आरोप है। मामले में रिश्वत की रकम के लेनदेन में हेराफेरी के आरोप में  शिक्षा विभाग में पदस्थ उनकी पत्नी रवि खरे को भी आरोपी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: सागर: अधिवक्ता की शिक्षिका पत्नी पर हमला: केस की फीस को लेकर था विवाद:ऑटो चालक की आंखों में झोंकी मिर्ची

सब्सिडी के बदले मांगी जा रही थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, आवेदक भगवत साहू ने चक्की-स्पेलर उद्योग स्थापित करने के लिए आवेदन किया था। इसके लिए पति-पत्नी के नाम पर 11 लाख रुपए से अधिक का ऋण स्वीकृत हुआ था और 4 लाख रुपए से अधिक की सब्सिडी भी मंजूर हुई थी। आरोप है कि सब्सिडी की राशि जारी कराने के एवज में सहायक संचालक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने भगवत साहू से 2 लाख रुपए से अधिक की रिश्वत की मांग की थी।



शिकायत के मुताबिक, विभाग के एक अन्य कर्मचारी प्रजापति ने भी 60 हजार रुपए की मांग की थी। बताया गया कि सब्सिडी की राशि जारी कराने के लिए रिश्वत मांगी जा रही थी।

ऑनलाइन नंबर से संपर्क कर लोकायुक्त में की शिकायत

रिश्वत की मांग से परेशान भगवत साहू ने ऑनलाइन उपलब्ध नंबर के जरिए भोपाल में संपर्क किया। वहां से सागर लोकायुक्त के निरीक्षक का नंबर मिलने के बाद उन्होंने बात की और सागर लोकायुक्त कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का गोपनीय सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की रणनीति बनाई।

50 हजार रुपए लेते ही लोकायुक्त ने दबोचा

योजनाबद्ध तरीके से लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही सहायक संचालक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने आवेदक से 50 हजार रुपए की रिश्वत ली, मौके पर मौजूद लोकायुक्त टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान शिकायतकर्ता भगवत साहू ने रिश्वत की मांग से जुड़ी जानकारी दी। वहीं, सागर लोकायुक्त की निरीक्षक रोशनी जैन ने कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: वृंदावन बाग मठ ट्रस्ट की जमीन का सीमांकन अटका, जर्जर भवन भी बने खतरा • ट्रस्ट की संपत्तियों को संरक्षित करने की मांग को लेकर संत समाज मिलेगा प्रशासन से

पत्नी को बनाया आरोपी

लोकायुक्त इंस्पेक्टर रोशनी जैन ने बताया कि लोकायुक्त टीम द्वारा आरोपी सहायक संचालक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले में उनकी पत्नी रवि खरे को भी आरोपी बनाया गया है। पत्नी ने रिश्वत की रकम को शासकीय आवास से बाहर फेंका था।


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive