Editor: Vinod Arya | 94244 37885

SAGAR : कलेक्टर संदीप जी आर के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी : सतर्क रहने की अपील

SAGAR : कलेक्टर संदीप जी आर के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी : सतर्क रहने की अपील




             फर्जी फेसबुक आई डी 

तीनबत्ती न्यूज : 30 जून ,2025

सागर । सागर जिले के कलेक्टर संदीप जी आर के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का मामला सामने आया है। प्रशासन ने इस मामले को साईबर सेल में जांच के लिए भेजा है। कलेक्टर ने सभी से भ्रमित नहीं होने की अपील की है। फर्जी फेसबुक में सागर कलेक्टर की फोटो लगाई गई है। उक्त आईडी पर 438 फ्रेंड जुड़े हुए हैं। मप्र शासन के लोगो की प्रोफाइल लगी है।


        (असली फेसबुक आई डी)


यह भी पढ़े : कन्याओं का शिक्षण पुण्य कार्य, क्षत्रिय महासभा साधुवाद की पात्र : श्री रविशंकर जी रावतपुरा सरकार ▪️महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन का समारोह पूर्वक लोकार्पण, 36 छात्राओं की आवासीय व्यवस्था होगी

कलेक्टर की फोटो लगाकर बनी फर्जी फेसबुक आई डी को लेकर प्रशासन ने आमजन को सतर्क करते हुए कहा है कि इस फर्जी आईडी से की गई किसी भी पोस्ट, फोटो या वीडियो को सत्य न मानें। साथ ही किसी भी पोस्ट में इस फर्जी आईडी को टैग न करें। प्रशासन द्वारा साइबर सेल को मामले की जानकारी देकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 


प्रशासन की अपील सतर्क रहे

प्रशासन ने सभी से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक और प्रमाणिक स्रोतों पर ही भरोसा करें। कलेक्टर संदीप जी आर ने समस्त जिले वासियों से अपील की है कि वह किसी भी बहकावे में ना और ना किसी को रिक्वेस्ट भेजें और ना प्राप्त करें।


________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




Share:

रिमझिम फुहारों के बीच संपन्न हुआ कांग्रेस सेवादल परिवार का मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम

रिमझिम फुहारों के बीच संपन्न हुआ कांग्रेस सेवादल परिवार का मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम



तीनबत्ती न्यूज : 29 जून ,2025
सागर
: हर माह के अंतिम रविवार को होने वाले कांग्रेस सेवादल परिवार के ध्वज वंदन कार्यक्रम इस जून माह के अंतिम रविवार को बरिया तिगड्डा, सामुदायिक भवन के नजदीक, तहसीली में संपन्न हुआ।ध्वजारोहण पूर्व पार्षद श्रीमती नीलम यादव पति स्व.मदन बाबा के करकमलों से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम शहर कांग्रेस सेवादल और ग्रामीण कांग्रेस सेवादल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती नीलम यादव ने कांग्रेस सेवादल के कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि मेरे और मेरे परिवार के लिये बड़ा सौभाग्य का विषय है कि सेवादल परिवार ने मुझे यह मौका दिया कि राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकूं। प्रदेश और शहर के हाल बड़े दयनीय है मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियों में पेट्रोल की जगह पानी भरा जा रहा है,नरसिंहपुर में युवती की हत्या उपरांत पुलिस और चिकित्सकों का रवैया जानवरों से खराब था,शहर में स्मार्ट सिटी के नाम पर घोटाले छिपे नहीं है।




पार्षद शिव शंकर गुड्डू यादव ने नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अपनी चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम का आयोजन शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे और ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव ने किया। इस अवसर पर सेवादल के प्रदेश महासचिव विजय साहू,पार्षद रिचा सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन द्वारका चौधरी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी दीनदयाल तिवारी,हरिश्चंद्र सोनवार,सागर साहू,नितिन पचौरी,प्रीतम यादव, कल्लू पटेल,आनंद हेला,राजेश रैकवार,महेश अहिरवार,लल्ला यादव,राजेश सिंह,मानसिंह सूर्यवंशी,बाबू मछंदर,प्रदीप तिवारी,नरेश यादव,अंकित यादव,संतोष अहिरवार,राजू गौड़,गुलशन यादव,राविल यादव,गोपाल रजक,सचिन यादव,मोहम्मद अली,गंगादास जाटव,संतोष जाटव,अर्पित अहिरवार,अनिल जाटव,गोलू यादव,जावेद,रोहित जाटव, अनिल कुमार,चंद्रमोहन श्रीवास्तव,अंकुर यादव,अथर्व मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

-

Share:

अनंत श्री विभूषित श्री रविशंकर जी महराज का सात दिवसीय प्राकट्य महोत्सव शुरू : श्रीलक्ष्मीनारायण यज्ञ की हुई कलश स्थापना

अनंत श्री विभूषित श्री रविशंकर जी महराज का सात दिवसीय प्राकट्य महोत्सव शुरू : श्रीलक्ष्मीनारायण यज्ञ की हुई कलश स्थापना 


तीनबत्ती न्यूज: 29 जून, 2025

सागर :  श्री रावतपुरा सरकार आश्रम में सात दिवसीय श्री सद्गुरु प्राकट्य महोत्सव के प्रथम दिन प्रातःकालीन बेला में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की कलश स्थापना के साथ शुभ आरम्भ हुआ। प्रार्थना सभा के पश्चात श्रीमदभागवत कथा की दिव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। 

______________

श्री रविशंकर जी रावतपुरा सरकार ने किया महाराणा प्रताप भवन का लोकार्पण

वीडियो देखने क्लिक करे

https://www.facebook.com/share/v/19LxG9AG2k/

_____________




कथा व्यास श्री श्याम जी महाराज की ओजमयी वाणी में भगवत भक्ति की अप्रतिम ज्ञान गंगा ने आत्मिक चेतना का संदेश श्रद्धालुओं को मिला। सायंकालीन प्रार्थना सभा में दिव्य मंत्रों से गुंजायमान आश्रम परिक्षेत्र सनातनी संस्कृति के ध्वजवाहक के रुप में नज़र आया। सांस्कृतिक संध्या में रागी फाउंडेशन सागर के द्वारा भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। 



यह भी पढ़े : अनंत श्री विभूषित श्री रविशंकर जी महराज का प्राकट्य महोत्सव एवं 75 फुट ऊंची श्री सदाशिव प्रतिमा अनावरण लोकार्पण महोत्सव, 29 जून से 05 जुलाई तक ▪️सीएम डा मोहन यादव और प्रदेशाध्यक्ष वी डी शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि होंगे शामिल





श्री रविशंकर जी महाराज "रावतपुरा सरकार" ने आशीर्वाचन के माध्यम से संदेश देते हुए कहा....... कि एक विचार ही समाज के निर्माण का आधार है। इसलिए हमें सदपुरुषों के जीवन चरित्र को अपने जीवन में आत्मसात करके स्वयं के जीवन को सार्थक करने का प्रयास करना चाहिए। आपका जीवन ईश्वर का वरदान है..... डॉ हरिसिंह गौर जी जिसका अप्रतिम उदाहरण हैं जिन्होंने शिक्षा का दीप जलाकर सागर के नाम को सार्थक किया जिसमे अनेक रत्नों का भंडार है जिससे आज भारत ही नहीं बल्कि पुरा विश्व आलोकित हो रहा है। यह पुण्य की भूमि है यह पुरुषार्थ की भूमि है, यह संकल्प से सिद्धि की भूमि है...... हम डॉ गौर के चरणों में नमन करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनका अनुसरण कर हम भी इस समाज को कुछ अर्पित कर सके। इस महामहोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में 30 जून को देश के जाने-माने सुप्रसिद्ध कवि अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।


महापौर ने परिवार सहित रावतपुरा सरकार का लिया आशीर्वाद, सदाशिव की मूर्ति की स्थापना के लिए नगरवासियों की ओर से जताया आभार


महापौर संगीता सुशील तिवारी ने संत श्री रावतपुरा सरकार रविशंकर महाराज जी से परिवार सहित आशीर्वाद लिया। महापौर ने 29 जुलाई से शुरू होने वाले सदगुरुदेव प्राकट्योत्सव के संबंध में भी महाराजश्री से चर्चा की। महापौर ने बताया कि आयोजन को लेकर नगर में उत्साह व उमंग का माहौल है। लंबे समय बाद महाराज श्री का इस तरह से सानिध्य नगरवासियों को मिल रहा है। सदा शिव की मूर्ति की स्थापना से सागर नगर की एक और पहचान बढ़ेगी। इसके लिये उन्होंने समस्त नगरवासियों, धर्मप्रेमियों की ओर से रावतपुरा सरकार का आभार जताते हुए अपना आशीर्वाद, वात्सल्य सागरवासियों पर सदैव बनाये रखने का आग्रह किया। इस मौके पर रिशांक तिवारी, सूर्यांश तिवारी सहित पूरे परिवार ने रावतपुरा सरकार से आशीर्वाद प्राप्त किया।




______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

विकास कार्यों में विलंब करने बालों पर होगी कार्यवाही : मंत्री गोविंद राजपूत ▪️मंत्री ने सुरखी विधानसभा के निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की

विकास कार्यों में विलंब करने बालों पर होगी कार्यवाही : मंत्री गोविंद राजपूत

▪️मंत्री ने सुरखी विधानसभा के निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की



तीनबत्ती न्यूज :  29 जून 2025 
सागर : कलेक्टर सभाकक्ष में सुरखी विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेते हुए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि जो भी विभाग या एजेंसी कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक नहीं करेगा एवं कार्य विलंब से करेगा उस ठेकेदार एवं अधिकारी पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा की पंचायत एवं ग्राम वासियों की सहमति से कार्यों के स्थल का चयन न किया जाए, कहीं सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हो तो उसे हटाने की कार्यवाही करें, जो ठेकेदार लगातार कार्यों में विलंब कर रहे हैं उनको ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई करें एवं सभी कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष  हीरा सिंह राजपूत, जनपद पंचायत अध्यक्ष राम बाबू सिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि  अरविंद सिंह टिंकू राजा, सीईओ जिला पंचायत श्री विवेक के वी ,एस डी एम सागर श्रीमती अदिती यादव एसडीम  श्री अशोक सेन ,सी ई ओ जनपद पंचायत सहित निर्माण एजेंसी के अधिकारी मौजूद थे।


खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने समीक्षा बैठक में स्पष्ट रूप से निर्देश दिए की सुरखी विधानसभा क्षेत्र में जो कार्य चल रहे हैं उनका कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य चाहे वह छोटे हो या बड़े सभी पर एक आकार के भूमि पूजन एवं लोकार्पण के बोर्ड लगाएं। उन्होंने कहा कि लोकार्पण एवं भूमि पूजन निर्माण कार्यों की सूची अलग-अलग लागत राशि के साथ प्रस्तुत करें।

 मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में जो भी कार्य जिनमें मंदिर निर्माण ,चबूतरा निर्माण, विद्यालय निर्माण ,पंचायत भवन ,सामुदायिक भवन ,मंगल भवन निर्माण, नाला निर्माण , स्टॉप डेम, निर्माण कार्य चल रहे हैं वे सभी गुणवत्ता के साथ बनाएं। उन्होंने कहा कि जहां भी भूमि आवंटन का विवाद है इसका प्रतिवेदन तत्काल प्रस्तुत करें जिससे उसका विवाद का निराकरण किया जा सके।

 मंत्री श्री राजपूत ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि कोई भी निर्माण कार्य ग्राम वासियों की चर्चा के बगैर ना किया जाए। इसी प्रकार सुरखी विधानसभा क्षेत्र में सभी हैंडपंप चालू स्थिति में रहे इसकी भी विशेष व्यवस्था की जाए, कहीं भी पेयजल की समस्या ना रहे , हैंड पंप खराब होने की स्थिति में उसकी तत्काल मरम्मत की जाए । इसी प्रकार आने वाले मौसम में किसान भाइयों के लिए विद्युत आपूर्ति निरंतर बनाई रखी जावे। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बरोदा सागर सहित अन्य जगह फ्रूट फॉरेस्ट के तहत प्लांटेशन किया जा रहा है उसके लिए स्व सहायता समूह के प्रतिनिधि पूरी तत्परता के साथ कार्य करें।

______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे








Share:

Sagar: मांगे पूरी नहीं होने पर 06 जुलाई को करेंगे चक्काजाम सांई वाटिका कॉलोनी वासी

Sagar: मांगे पूरी नहीं होने पर 06 जुलाई को करेंगे चक्काजाम सांई वाटिका कॉलोनी वासी


तीनबत्ती न्यूज : 29 जून ,2025
सागर : सांई वाटिका सामाजिक विकास समिति राजीव नगरवार्ड द्वारा कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर पहले प्रशासन को अनेक ज्ञापन सौंपे जाने के वाजिद कोई कारवाई नहीं होने पर और आगामी समय में मांगे पूरी न होने पर लोगों ने चक्काजाम की चेतावनी दी  है। समिति के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह यादव एवं सचिव राम दुबे  और कालोनीवासियों ने  पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।

सड़क बदहाल,साफ सफाई नहीं

कालोनी वासियों ने बताया कि सांई वाटिका कॉलोनी का वर्ष 2005 में नगर निगम सागर से विधिवत नक्शा (ले-आउट) स्वीकृत किया गया था तथा कॉलोनाईजर द्वारा प्लॉटों की बिक्री ले-आउट अनुसार एप्रोच रोड 20 फुट तथा अन्दर कॉलोनी में 25 फुट एवं 20 फुट रोड अनुसार ले-आउट के आधार पर बिक्री की गई थी। इसके पश्चात वर्ष 2009 में कॉलोनाईजर द्वारा प्लॉटों की बिक्री पश्चात्त कॉलोनी नगर निगम सागर को हेण्डओवर की गई थी।


सड़को पर गड्ढे निकलना मुश्किल

कॉलोनी में रास्ता खराब होने के चलते स्कूली बसें कॉलोनी में नहीं पहुंच पा रही हैं, और बच्चों को इसी गड्ढे और कीचड़युक्त रास्ते से गुजरकर मुख्य मार्ग तक पहुंचना पड़ रहा है। इसी कीचड़युक्त रास्ते में कॉलोनीवासी आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार बन रहे हैं।
कॉलोनीवासियों द्वारा नगर निगम सागर द्वारा स्वीकृत नक्शे (ले-आउट) के आधार पर एप्रोच रोड 20 फुट होने के आधार पर प्लॉट खरीदे गये थे तथा निर्माण कार्य कराया गया था। वर्ष 2009 से कॉलोनीवासी उसी एप्रोच रोड से आ-जा रहे है। जो वर्तमान में पूर्णत: खराब हो गई है एवं बडे-बडे गड्ढे हो गए हैं। कॉलोनीवासियों के द्वारा नगर निगम सागर को कई बार आवेदन दिये गये। लेकिन नगर निगम सागर द्वारा स्वीकृत एप्रोच रोड नहीं बनाया गया है, और न ही कॉलोनी के अन्दर कोई रोड का निर्माण किया गया। इससे कॉलोनी में निवासरत लगभग 200 परिवार समस्याओं से प्रभावित हो रहे हैं।


नगर निगम बहाना बना रहा है कि एप्रोच रोड विवादित है जबकी कॉलोनीवासी उसी रोड से बिना रोक टोक निकल रहे हैं तथा मौके पर 20 फुट रास्ता गड्ढायुक्त कच्चा बना हुआ है। लेकिन नगर निगम सागर कॉलोनी की मुख्य एप्रोच रोड का बहाना बना कर निर्माण नहीं किया जा रहा है। यदि कॉलोनी का मुख्य एप्रोच रोड विवादित था तो नगर निगम नक्शे (ले-आउट) को क्यों स्वीकृत किया गया। तथा कॉलोनी को वर्ष 2009 में अपने अधिकार क्षेत्र में नगर निगम सागर द्वारा क्यो लिया गया एवं अभी तक वर्ष 2009 से मुख्य रोड के विवाद को क्यों नहीं सुलझाया गया।
उपरोक्त विषय के संबंध में नगर निगम आयुक्त एवं जनसुनवाई के माध्यम से कलेक्टर, विधायक को एवं नगर निगम महापौर एवं स्थानीय पार्षद को एवं सिटी मजीस्ट्रेट तथा सीएम हेल्पलाईन पर भी शिकायतें की गई हैं लेकिन अभी तक बिना कोई निराकरण के शासन द्वारा शिकायतें बंद करा दी गई है।


चक्काजाम करेंगे 06 जुलाई को

कॉलोनीवासियों द्वारा 24 जून 2025 को कलेक्टर, सिटी मजिस्ट्रेट, नगर निगम आयुक्त, नगर निगम महापौर को समस्याओं से अवगत कराने हेतु आवेदन दिया गया था तथा निराकरण न होने की स्थिति में भोपाल रोड पर चक्काजाम करने की लिखित सूचना भी दी गई है। लेकिन उसके पश्चात अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।
आगामी 06 जुलाई 2025  को समस्त कॉलोनीवासियों द्वारा भोपाल मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया जायेगा। जिससे होने वाली असुविधा एवं होनी-अनहोनी के लिये जिला प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा। पत्रकार वार्ता के दौरान बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।

______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे









Share:

कन्याओं का शिक्षण पुण्य कार्य, क्षत्रिय महासभा साधुवाद की पात्र : श्री रविशंकर जी रावतपुरा सरकार ▪️महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन का समारोह पूर्वक लोकार्पण, 36 छात्राओं की आवासीय व्यवस्था होगी

कन्याओं का शिक्षण पुण्य कार्य, क्षत्रिय महासभा साधुवाद की पात्र : श्री रविशंकर जी रावतपुरा सरकार

▪️महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन का समारोह पूर्वक लोकार्पण, 36 छात्राओं की आवासीय व्यवस्था होगी


तीनबत्ती न्यूज : 29 जून ,2025

सागर। कन्याओं का शिक्षण कार्य भौतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक रूप से स्तुत्य कार्य है। यह कार्य वही कर सकता है जो आध्यात्मिक शक्ति से संपन्न हो। एक कन्या का शिक्षण कठिन कार्य होता है। बामोरा में महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन में छात्रावास के माध्यम से 36 कन्याओं का शिक्षण होगा इसके लिए भूपेंद्र सिंह जी का परिवार और क्षत्रिय महासभा साधुवाद के पात्र हैं। यह उद्गार परम पूज्य श्री रविशंकर जी महाराज रावतपुरा सरकार ने यहां महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन का लोकार्पण करते हुए व्यक्त किए। 1.25 करोड़ की लागत से निर्मित इस सामुदायिक भवन का उपयोग कन्याओं के निःशुल्क छात्रावास के रूप में होगा जिसमें इस सत्र से 36 कन्याओं को उच्च अध्ययन के लिए पूरी सुविधाओं के साथ पूरी तरह निः शुल्क आवासीय व्यवस्था की गई है।

______________

श्री रविशंकर जी रावतपुरा सरकार ने किया महाराणा प्रताप भवन का लोकार्पण

वीडियो देखने क्लिक करे

https://www.facebook.com/share/v/19LxG9AG2k/

_____________




श्री रविशंकर जी महाराज रावतपुरा सरकार ने कहा कि रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण के कण कण में में शंकर हैं। यहां 39 करोड़ पार्थिव शिवलिंग एक सप्ताह में बनाए गए। शास्त्र कहते हैं कि जहां भी 50 लाख से अधिक शिवलिंग बन जाएं वह स्थान त्रिवेणी और चार धाम में से एक धाम की तरह हो जाता है। उन्होंने बताया कि रुद्राक्ष धाम परिसर में श्री हनुमान जी का भव्य मंदिर बन रहा है जिसकी प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन फरवरी में होगा । इस आयोजन में सभी आएं। उन्होंने कहा कि बुरे लोगों से सावधान रहें। अच्छे लोगों के सत्संग में शांति, शक्ति व आध्यात्म की प्राप्ति होती है कुसंग भटकाता है। संतों के सत्संग से जुड़े रहें तो आप आध्यात्मिकता से जुड जाते हैं और तभी अच्छे बुरे की पहचान होती है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी आप सभी को और शक्ति, सामर्थ्य के साथ सत्कर्मों की प्रेरणा देंगे।




छात्रावास लोक उपयोगी : गोपाल भार्गव


पूर्व मंत्री, रहली विधायक पं  गोपाल भार्गव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन में कन्या छात्रावास के रूप में आज बहुत ही लोकोपयोगी व श्रेष्ठ कार्य का शुभारंभ हुआ है। पूरे अंचल में बहुत बच्चे एक्सीलेंट और उत्कृष्ट होते हैं पर संसाधनों और अर्थाभाव में ऐसे अभावग्रस्त बच्चे उतने आगे नहीं बढ़ पाते जिसके वे अधिकारी होते हैं। पूर्व मंत्री पं भार्गव ने कहा कि लड़के तो बाहर निकल कर कहीं भी निवास बना कर पढ़ लेते हैं लेकिन बेटियों के लिए अन्जाने परिवेश में जाना विचारणीय विषय होता है। ऐसे में बच्चियों के लिए छात्रावास का निर्माण स्तुत्य पुण्य कार्य है जिसके लिए भूपेन्द्र सिंह जी व उनके सभी सहयोगी बधाई व धन्यवाद के पात्र हैं। यह प्रकल्प वंचित और अभाव ग्रस्त बच्चियों के काम आएगा और उपयोगी होगा, ईश्वर इस कार्य को सफल बनाए।

सवा करोड़ की लागत से 18 कमरे : अभी और विस्तार होगा छात्रावास का : भूपेंद्र सिंह

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज परम पूज्य श्री रावतपुरा सरकार महाराज जी हमारे बीच हैं। जिस पर संत की कृपा हो वही भगवान के दर्शन कर सकता है। हम राजनेता भौगोलिक स्थितियां तो निर्मित कर लेते हैं लेकिन आत्मा में सृजन का निर्माण सिर्फ संत ही कर सकते हैं जो समाज को दुख से बचाने स्वयं कष्ट सहते हैं। 

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन के विषय में बताते हुए कहा कि आधा एकड़ भूमि पर 1.25 करोड़ की लागत से बने इस भवन के प्रथम तल पर 18 कमरे, किचन, मेस, अनेक बाथरूम्स, गार्डन जैसी सभी व्यवस्थाएं हैं। इसमें पूरी तरह सुरक्षित वातावरण में कुल 36 छात्राएं आगामी 15 जुलाई से निवास करते हुए अपनी कॉलेज स्तर की पढ़ाई करेंगी। अगले वर्ष इसका दूसरा तल बनेगा तब छात्राओं की संख्या 76 हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए यह निःशुल्क आवासीय व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि इन छात्राओं की भोजन व्यवस्था व छात्रावास के स्टॉफ का व्यय मैं अपनी तरफ से वहन करूंगा। 60 लाख का योगदान हमारे बामोरा परिवार ने मिलकर किया। 45 लाख का सहयोग शासन स्तर से हुआ व 25 लाख क्षत्रिय समाज के योगदान से एकत्रित हुआ है। उन्होंने कहा कि बेटियां शिक्षित होंगी तभी समाज शिक्षित होगा और आगे बढ़ेगा, किसी समाज की प्रगति का आकलन उस समाज में महिलाओं की प्रगति से किया जा सकता है। यह संदेश हमारे सभी विद्वानों और महापुरुषों का रहा है। 


उन्होंने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का जीवन देश के स्वाभिमान, हिंदुत्व की रक्षा के लिए था। वह एक राजपुरुष का संकल्प था जिसने पूरी सुख सुविधाएं छोड़कर संघर्ष के लिए जंगलों में रहना और घास की रोटियां खाना स्वीकार किया। उनके घोड़े चेतक के शौर्य का उल्लेख प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आपरेशन सिंदूर के बाद अपने प्रेरक भाषण में किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रकल्प में 14 हजार यूनिट रक्तदान से हजारों प्राणों की रक्षा, बेटियों की शिक्षा में योगदान और मंदिरों का निर्माण करने के कार्यों में हम निमित्त बन सके यही हमारे जीवन की सफलता और संपूर्णता है।


दमोह लोकसभा क्षेत्र के सांसद राहुल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अच्छे शिक्षण संस्थानों में अध्ययन के लिए ग्रामीण परिवेश की कई होनहार बेटियां सुरक्षित वातावरण के अभाव में शहरों में नहीं आ पातीं। ऐसे छात्रावास इन छात्राओं को प्रगति का वह अवसर प्रदान करेंगे जहां रह कर सुरक्षित वातावरण में वे पढ़ कर स्वयं समाज की दशा दिशा तय करने योग्य बन सकें। उन्होंने कहा कि समाज के सामुदायिक भवन का कन्या छात्रावास के रूप में उपयोग सबसे अच्छा विचार है। 

कार्यक्रम को देवरी विधायक पं श्री बृज बिहारी पटैरिया, पूर्व सांसद श्री राजबहादुर सिंह, महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी व जिला क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष श्री लखन सिंह बामोरा ने भी संबोधित किया। महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह ने आभार प्रदर्शन किया। अभिषेक गौर व श्रीमती प्रीति सिंह ने संचालन किया।


कार्यक्रम के आरंभ में परम पूज्य रावतपुरा सरकार ने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के साथ फीता काट कर महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। तदोपरांत रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर पूज्य श्री रावतपुरा सरकार का अभिनंदन पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने किया। सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष श्री लखन सिंह, महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह व क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ संरक्षकों की ओर से किया गया।

ये हुए शामिल 

कार्यक्रम में सांसद राहुल सिंह लोधी दमोह, विधायक बृजबिहारी पटैरिया देवरी, विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी बंडा, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी सागर, भाजपा प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव, भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण श्रीमती रानी कुशवाहा, पूर्व विधायक श्रीमती पारूल साहू, पूर्व विधायक महेश राय, पूर्व विधायक नारायण प्रसाद कबीरपंथी, बामोरा सरपंच कु. वैष्णवी सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष बीना श्रीमती पूनम सिंह, बुंदेल सिंह बुन्देला, सौदान सिंह राठौर रहली, डॉ. इन्द्राज सिंह, साहब सिंह सगौनी, शेर सिंह शिमरघान खुरई, एड. वीनू शमशेर जंग बहादुर राणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जाहर सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह राजपूत, अनिल सिंह पडरई, राजकुमार सिंह सुमरेरी, राजेन्द्र सिंह दरी, शिवराज सिंह ठाकुर बड़े छापरी, जयंत सिंह बुंदेला मालथौन, नरेन्द्र सिंह पीपरा वाले, राजकुमार सिंह ढाना नरयावली, अजीत सिंह भैंसा, एड. जितेन्द्र सिंह ठाकुर गंभीरिया, जगदीश सिंह सोलंकी मासाब पाटई, चतुर्भुज सिंह राजपूत एड. सागर, राजकुमार सिंह धनोरा, प्रीतम सिंह राजपूत देवरी, इन्दर सिंह बीना, लोकेन्द्र सिंह राजपूत लुहारी, इन्द्राज सिंह खिरिया, एड. गोविन्द सिंह कर्रापुर श्रीमती प्रमिला सिंह, श्रीमती नेहा सोलंकी, श्रीमती अनुपमा सिंह, श्रीमती रानी राजा बुंदेला, श्रीमती अर्चना सिंह, श्रीमती पारुल चौहान, श्रीमती ज्योति चौहान, श्रीमती विनीता राजपूत, श्रीमती सीमा ठाकुर, श्रीमती ऋतु ठाकुर, श्रीमती बेबी ठाकुर, श्रीमती निरुपमा गौर, श्रीमती अंकिता गौर सहित क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ संरक्षक, सदस्यगण, क्षत्रिय नारीशक्ति व युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे











Share:

www.Teenbattinews.com

Archive