तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

निर्माण कार्य में भगवाकरण, आपत्ति के बाद निकले टाईल्स

 निर्माण कार्य में भगवाकरण, आपत्ति के बाद  निकले टाईल्स 
सागर। भाजपा शासित नगर पालिक निगम सागर द्वारा तिली रोड वकौली तिराहे पर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा स्थल पर शासकीय राशि से कराए जा रहे निर्माण कार्य का भगवाकरण कर भाजपा के झण्डे के कलर के लगवाए जा रहे टाईल्स पर युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशरफ खान द्वारा नगर निगम सागर के आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार से सख्त आपत्ति लेने के बाद नगर निगम प्रशासन द्वारा शासकीय राशि से प्रतिमा स्थल पर भारतीय जनता पार्टी के झण्डे के कलर के लगवाए गये टाईल्स आनन-फानन में निकलवाये जा रहे हैं।          नगर निगम प्रशासन द्वारा शासकीय राशि का दुरुपयोग कर जानबूझकर निर्माण कार्य में भगवाकरण किये जाने पर युवक कांग्रेस अध्यक्ष अशरफ खान ने कहा है कि प्रतिमा स्थल पर निर्माण कार्य हेतु जारी एस्टीमेट अनुसार ग्रेनाइट पत्थर ही लगाया जावे तथा एस्टीमेट के विपरीत कार्य कराने वाले नगर निगम के प्रशासनिक अमले एवं एजेन्सी पर कठोर कार्यवाही की जावे।इसका समर्थन करने वालों में अबरार सौदागर, अनिल कुर्मी, गोपाल तिवारी, सुरेन्द्र करोसिया, रवि उमाहिया, वीरेन्द्र चैधरी, रोहित वर्मा, धीरज खरे, राजपाल सिंह, अंकुर गुप्ता, अफजल खान, राहुल सिंह, सुरेश जाटव, आदि बड़ी संख्या में कांगे्रसजन शामिल हैं।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive