बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

क्या शिवराज सरकार द्वारा नये जिले बनाने से प्रदेश टुकड़े-टुकड़े हो गया?-भूपेन्द्र गुप्ता


क्या शिवराज सरकार द्वारा नये जिले बनाने से प्रदेश टुकड़े-टुकड़े हो गया?-भूपेन्द्र गुप्ता
भोपाल।प्रदेश काग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कतिपय भाजपा नेताओं के उस बयान की घोर निंदा की है ,जिसमें उन्होंने आशंका जाहिर की थी कि भोपाल को दो नगरनिगम बनाने से प्रदेश टुकड़े -टुकड़े हो जायेगा।गुप्ता ने इसे भाजपा की गहन हताशा बताया है और आग्रह किया है कि वे 5साल तक सत्ता के स्वप्न न देखें।जनता ने उन्हें 5साल के लिये खारिज किया है।
गुप्ता ने नरोत्तम मिश्रा से सवाल किया है कि अगर एक बडी नगर निगम को दो बनाना बंटवारा है तो एक जिले को तोड़कर दो जिले बनाना क्या था?नयी तहसीलें बनाना क्या था?  तत्कालीन मुख्यमंत्री यह बंटवारा क्यों कर रहे थे,और आप केबिनेट में रहते हुये खामोश क्यों थे? 
गुप्ता ने बताया कि ऐसे निर्णयों का उद्देश्य प्रशासनिक डिलिवरी सिस्टम को प्रभावी बनाना है,और उसमें राजनीती ढूंढने वाले नेता वही हैं जिन्होंने 15 साल  के सत्ताकाल को जनता की सेवा करने के बजाय  सत्ता सुंदरी के साथ मधुयामिनी में जाया कर दिया।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive