बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

पटवारी की हड़ताल खत्म,ट्रांसपोर्टर्स से चर्चा कल:परिवहन और राजस्व मंत्री गोविन्द राजपूत

पटवारी की हड़ताल खत्म,ट्रांसपोर्टर्स से चर्चा कल:परिवहन और राजस्व मंत्री गोविन्द राजपूत
सागर। कमलनाथ सरकार के मंत्री जीतू पटवारी के प्रदेश के पटवारियों को भ्रष्टाचारी कहने के विवादित बयान के बाद आक्रोशित पटवारियों की हड़ताल अंततः समाप्त हो गई।  आज सागर में राजस्व और परिवहन मंत्री गोविन्द राजपूत ने पटवारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह बघेल के साथ सयुंक्त चर्चा में मीडिया में धोषणा की। ट्रांस्पोटरो  की हड़ताल को लेकर कल उनसे  चर्चा करेंगे।
            रविवार को एक बार हड़ताल समाप्ति की घोषणा के बाद दोबारा शुरू हुई हड़ताल के पीछे राजस्व मंत्रीगोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि कुछ गलतफहमी थी जिनकी वजह से दोबारा हड़ताल शुरू हुई थी। लेकिन किसानों के हित में सर्वे और मुआवजा राशि जल्द से जल्द दी जा सके इसलिए पटवारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है।उन्होंने पटवारियों से कहा आज से ही सर्वे के काम में जुट जाएं ।
वही मामले में पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह बघेल ने भी मीडिया के सामने हड़ताल समाप्ति की घोषणा की। प्रदेशाध्यक्ष बघेल ने मीडिया को दिये पत्र में  लिखा कि किसानों के हित मे सीएम कमलनाथ और राजस्व मंत्री गोविन्द राजपूत से चर्चा के बाद खत्म की है । वही मन्त्री जीतू पटवारी ने भी इस मामले में खेद प्रकट कर दिया था।

ट्रक हड़ताल। कल चर्चा करेंगे परिवहन मंत्री भोपाल में हड़तालियों से
    प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत ने आज सागर  में ट्रक वालो की हड़ताल के बारे में कहा कि वहीं  कल बुधवार को  भोपाल पहुंचकर ट्रांसपोर्टरों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के समाधान कर हड़ताल समाप्त कराने का प्रयास किया जाएगा।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive